Weather of Bharat

Weather of Bharat Follow us to get daily basis of Weather reports

Join Our WhatsApp channel:
https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r
(2)

 #मौसम_अपडेट: उत्तर भारत में कल से सक्रिय होने जा रहा है मॉनसून, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में झमाझम बारिश को तैयार...
03/08/2026

#मौसम_अपडेट: उत्तर भारत में कल से सक्रिय होने जा रहा है मॉनसून, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में झमाझम बारिश को तैयार हुए बादल:

उत्तर भारत का बड़ा भूभाग अभी भी एक बड़ी बारिश के इंतजार में है जिसको पूरा करने आगामी 2 सिस्टम आ रहे हैं। इन सिस्टम के कारण उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी राज्यों में अगले 3 दिनों तक मानसून अलग अलग जगह सक्रिय रहेगा।

बंगाल की खाड़ी से बनकर आया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कमजोर होकर ट्रफ में मिल चुका है और अब ट्रफ भी श्रीगंगानगर, हिसार, रेवाड़ी, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, सोनभद्र के इलाको से गुजर रही है।

साथ में अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब पर बना हुआ है। जिसके कारण पहाड़ी राज्यों में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा।

कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर और मध्य पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तर पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी वेस्ट यूपी, दक्षिण अवध, बुंदेलखंड और दक्षिणी पूर्वांचल सहित उत्तर मध्यप्रदेश में ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।

जबकि जम्मू कश्मीर, दक्षिण पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर हरियाणा, तराई और वेस्ट यूपी, उत्तर अवध और उत्तर पूर्वांचल के जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी हो सकती है।

दक्षिणी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश के इलाको में मौसम साफ और आंशिक बादलवाही वाला रहेगा, कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान:
बंगाल की खाड़ी में एक नया CC बनकर मध्य भारत की तरफ बढ़ेगा, जो मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के जिलों में लगातार कई दिन तक मानसून की भारी बारिश देगा।

उत्तर और मध्य भारत की ताजा मौसमी जानकारियों के लिए आप हमे Whatsapp channel पर follow जरूर करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r

© Weather of Bharat

 #मौसम_अपडेट: बंगाल की खाड़ी से आ रहा ताजा LPA, उत्तर और मध्य भारत में कई जगह भारी बारिश संभव: बंगाल की खाड़ी में सीजन क...
28/07/2026

#मौसम_अपडेट: बंगाल की खाड़ी से आ रहा ताजा LPA, उत्तर और मध्य भारत में कई जगह भारी बारिश संभव:

बंगाल की खाड़ी में सीजन का पहला सबसे मजबूत मौसमी सिस्टम बनकर ओडिशा में दाखिल हो गया है। इस सिस्टम के कारण मध्य भारत में भारी बारिश होगी, जबकि उत्तर भारत में मॉनसून axis/ ट्रफ साथ में पश्चिम यूपी पर निचले स्तर के CC के कारण कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी।

कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर और पूर्वी पंजाब चंडीगढ़, उत्तर और पूर्वी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।

जबकि बुंदेलखण्ड, उत्तर मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश और कही कही अति भारी बारिश भी संभव है।

इसी सिस्टम के शुरूआती असर के कारण पश्चिम पंजाब, पश्चिम हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश में बिखरे तौर पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जाएगी, जो बड़े पैमाने पर तो नहीं होगी, लेकिन जहां बादल बनेगा, वहां भारी बारिश भी संभव है।

पूर्वांचल, अवध और दक्षिण राजस्थान में इस सिस्टम के कारण कही कही बूंदाबांदी की संभावना है।

Follow the Weather Of Bharat channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r

© Weather of Bharat

 #मौसम_अपडेट: कल 25 जुलाई को पहाड़ी राज्यों में WD और मैदानी इलाकों में ट्रफ के कारण कई राज्यों में बारिश रहेगी जारी:Wea...
24/07/2026

#मौसम_अपडेट: कल 25 जुलाई को पहाड़ी राज्यों में WD और मैदानी इलाकों में ट्रफ के कारण कई राज्यों में बारिश रहेगी जारी:

Weather of Bharat
24 जुलाई 2026

कल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह तेज बारिश की संभावना है, जबकि लद्दाख में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तराई भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

पुर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों और बुंदेलखंड में बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होगी, जबकि यूपी के पूर्वी भागों में बारिश का दायरा अधिक रहेगा और कुछ जगह अच्छी बारिश संभव है।

मध्यप्रदेश के अधिकांश मध्य और पश्चिमी भागों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। पूर्वी और दक्षिणी भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी भागों में गुजरात पर बने CC सिस्टम के कारण अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।

उत्तर और मध्य भारत की ताजा मौसमी जानकारियों के लिए आप हमे Whatsapp channel पर follow जरूर करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r

© Weather of Bharat

 #मौसम_अपडेट: कल कश्मीर में WD से और राजस्थान, मध्यप्रदेश में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण होगी मुसलाधार बारिश:Weat...
23/07/2026

#मौसम_अपडेट: कल कश्मीर में WD से और राजस्थान, मध्यप्रदेश में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण होगी मुसलाधार बारिश:

Weather of Bharat
23 जुलाई 2026

कल पहाड़ी इलाकों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग के सीमावर्ती जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। जबकि कश्मीर और जम्मू के अंदरूनी और पूर्वी जिलों सहित गिलगित-बाल्टिस्तान के इलाकों में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में किसी सक्रिय मौसमी सिस्टम की मौजूदगी नहीं होने के कारण मौसम खास सक्रिय नहीं रहेगा। स्थानीय स्तर पर बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, बुंदेलखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में मौसम लगभग आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश या तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इन इलाकों में बारिश बिखरे तौर पर होगी, इसलिए सभी जगह बारिश की संभावना नहीं है।

पूर्वांचल, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश और मध्य राजस्थान के जिलों में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।

वहीं दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे मध्य प्रदेश के इलाकों में अनेकों जगह मध्यम से भारी बारिश होगी और कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है। इन इलाकों में बारिश अगले 3/4 दिनों तक सक्रिय रहेगी।

उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अगली बड़ी बारिश का दौर 28 जुलाई के बाद शुरू होगा।

Follow the Weather Of Bharat channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r

© Weather of Bharat

 #मौसम_अपडेट: कल उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियों में बड़ा बदलाव, पहाड़ों सहित राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश ...
21/07/2026

#मौसम_अपडेट: कल उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियों में बड़ा बदलाव, पहाड़ों सहित राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार

Weather of Bharat
21 जुलाई 2026

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब मुख्य रूप से पहाड़ी राज्यों को प्रभावित करेगा, जबकि मैदानी इलाकों में इसका सीमित असर पंजाब तक रहेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर के लगभग सभी जिलों में बड़े पैमाने पर मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह तेज बारिश हो सकती है।

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी जिलों में ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम और कुछ जगह भारी बारिश संभव है। सिस्टम के पश्चिम की तरफ खिसकने से मध्य और पूर्वी पंजाब में बारिश के आसार कम होंगे और बादलवाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

हरियाणा और दिल्ली से भी सिस्टम का प्रभाव कमजोर होता जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां और घटेंगी। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं तेज बारिश संभव है, जबकि उत्तर और पूर्वी हरियाणा सहित दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।

राजस्थान में कल बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के आसपास सक्रिय चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान में अनेक जगह मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि उत्तर, मध्य और पूर्वी राजस्थान में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी।

उत्तर प्रदेश पर से लगभग सभी प्रमुख मौसमी सिस्टम गुजर चुके हैं। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ से आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में बिखरे तौर पर हल्की बारिश, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित इंदौर, उज्जैन, निमाड़, भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में ज्यादातर जगह मध्यम से भारी और कुछ जगह अति भारी बारिश संभव है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान:
मध्य भारत के आसपास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अगले 4 से 5 दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

©Weather of Bharat

 #मौसम_अपडेट: उत्तर भारत के राज्यों के लिए कल 21 जुलाई का विस्तृत मौसम पूर्वानुमानWeather of Bharat20 जुलाई 2026उत्तर भा...
20/07/2026

#मौसम_अपडेट: उत्तर भारत के राज्यों के लिए कल 21 जुलाई का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान

Weather of Bharat
20 जुलाई 2026

उत्तर भारत में कल 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी WD उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों के करीब पहुंच रहा है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर देखने को मिलेगा। इस WD के प्रभाव से इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां काफी तेज होंगी और कई इलाकों में अति भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

इसके साथ ही उत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और इससे लगते उत्तर प्रदेश के जिलों पर बना सक्रिय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी मैदानी इलाकों में मॉनसून को पूरी तरह से सक्रिय करेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

कल खासकर जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में नए WD का प्रभाव ज्यादा रहेगा। जम्मू कश्मीर के ज्यादातर जिलों, उत्तर पंजाब, उत्तरी हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और मध्य हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वांचल के जिलों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इन इलाकों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर अति भारी बारिश भी संभव है।

उत्तराखंड, पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तर राजस्थान, अवध, दक्षिण पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हालांकि इन क्षेत्रों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश और कहीं कहीं अति भारी बारिश भी संभव है।

कल उत्तर भारत में दो प्रमुख मौसमी सिस्टम बारिश की गतिविधियों को बढ़ाएंगे। नए WD का मुख्य और भारी बारिश वाला प्रभाव जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर रहेगा, जबकि उत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और इससे लगते उत्तर प्रदेश पर बना सक्रिय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी इलाकों में मॉनसून की गतिविधियों को तेज करेगा।

कल के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बरसात और भी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का बड़ा भूभाग मूसलाधार बारिश की जद में होगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी मॉनसून सक्रिय बना रहेगा और रुक रुककर भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

आने वाले दिनों में उत्तर भारत में मॉनसून का यह सक्रिय दौर और मजबूत होने की संभावना है। खासकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का फैलाव बढ़ेगा और कई इलाकों में लगातार तेज से मूसलाधार बरसात देखने को मिल सकती है।

उत्तर और मध्य भारत की ताजा मौसमी जानकारियों के लिए आप हमे Whatsapp channel पर follow जरूर करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r

© Weather of Bharat

 #मौसम_अपडेट: कल 20 जुलाई से उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश, तराई और निचले पहाड़ी इलाकों में भारी से अति भारी बारिश संभवउत्...
19/07/2026

#मौसम_अपडेट: कल 20 जुलाई से उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश, तराई और निचले पहाड़ी इलाकों में भारी से अति भारी बारिश संभव

उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बड़े पैमाने पर बढ़ने जा रही हैं। कल 20 जुलाई से पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक बारिश का प्रसार बढ़ेगा। खासकर तराई बेल्ट और निचले पहाड़ी जिलों में बारिश की तीव्रता ज्यादा रहेगी, जहां कई जगह भारी बारिश होगी और कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश भी संभव है।

इस समय Monsoon Trough श्रीगंगानगर, हिसार, अलवर, आगरा, कानपुर, गोरखपुर और पटना से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही उत्तर भारत में 3 चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र सक्रिय हैं। इनमें एक उत्तर पंजाब, दूसरा उत्तर हरियाणा और उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जबकि तीसरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से मानसूनी हवाएं सक्रिय बनी हुई हैं और अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की गतिविधियों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैली तराई बेल्ट में झमाझम बारिश का दौर आज देर रात से ही शुरू होगा। उत्तर और उत्तर-पूर्वी पंजाब, उत्तर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तराई, उत्तराखंड के निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों से लेकर उत्तर प्रदेश की तराई तक अनेक जगह मध्यम से भारी बारिश होगी।

तराई और निचले पहाड़ी इलाकों के अलावा अंदरूनी मैदानी जिलों में भी कल बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पंजाब, हरियाणा और आसपास के मैदानी इलाकों में दिन के दौरान बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगह तेज बारिश के दौर भी देखने को मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश में कल मानसून बड़े पैमाने पर सक्रिय रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक अनेक इलाकों में अच्छी बारिश होगी और राज्य का बड़ा हिस्सा मूसलाधार बारिश की चपेट में रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण कई इलाकों में बारिश की तीव्रता ज्यादा देखने को मिलेगी।

मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में भी कल बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। राज्य के अनेक इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी और कुछ जगह तेज बारिश के दौर देखने को मिलेंगे।

यह बारिश के सक्रिय दौर की शुरुआत है। आने वाले दिनों में मौसमी प्रणालियों की स्थिति बदलने के साथ बारिश का क्षेत्र और बढ़ेगा तथा जल्द ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कई इलाके भी भारी बारिश के अलर्ट में आएंगे।

©Weather of Bharat

 #मौसम_अपडेट: उत्तर भारत में कल से बढ़ेगी बारिश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार...
19/07/2026

#मौसम_अपडेट: उत्तर भारत में कल से बढ़ेगी बारिश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश संभव

मानसून 2026 का सीजन शुरू होने के बाद से अब तक उत्तर भारत में एक बड़े और व्यापक बारिश के दौर का इंतजार लगातार जारी है। हालांकि जून में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाके अभी भी मानसून की पहली अच्छी और व्यापक बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां बड़े पैमाने पर बढ़ने वाली हैं, जिसका असर उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम में राजस्थान के जैसलमेर तक देखने को मिलेगा। अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी।

21 जुलाई से एक नया WD उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिसका मुख्य असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान तक रहेगा।
वहीं बंगाल की खाड़ी से बना Cyclonic Circulation पश्चिम बंगाल और झारखंड से आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पूर्वी राजस्थान की तरफ पहुंचेगा।
सक्रिय Monsoon Trough और अलग-अलग हिस्सों में बने छोटे Circulation भी बारिश की गतिविधियों को बढ़ाएंगे।

इन सभी मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले कुछ दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग समय पर व्यापक बारिश देखने को मिलेगी।

लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे इलाकों में यह दौर बड़ी राहत लेकर आएगा, जबकि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में नदियों और बरसाती नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है।

25 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात की तरफ बढ़ेगा। वहीं 27 से 28 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और नया Circulation बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से जुलाई के अंतिम दिनों में उत्तर और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी।

मौसमी प्रणालियों की स्थिति और उनकी चाल के अनुसार हर दिन Forecast में कुछ बदलाव आएंगे। बारिश का क्षेत्र, तीव्रता और समय भी बदल सकता है, जिसकी ताजा जानकारी हम हर दिन Daily-wise Weather Maps के माध्यम से Update करते रहेंगे।

© Weather Of Bharat

 #मौसम_अपडेट: उत्तर भारत में कल से बदलेगा मौसम, नए WD से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में आंधी व बारिश संभवउत्तर भ...
12/07/2026

#मौसम_अपडेट: उत्तर भारत में कल से बदलेगा मौसम, नए WD से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में आंधी व बारिश संभव

उत्तर भारत में आधिकारिक रूप से 9 जुलाई को IMD ने मानसून के पूरे भारत को कवर करने की घोषणा कर दी थी। हालांकि अभी भी पश्चिमी पंजाब, पश्चिम हरियाणा, उत्तर व पश्चिमी राजस्थान का बड़ा भूभाग एक अच्छी बारिश के लिए तरस रहा है, जो जुलाई के मध्य के दिनों में एक गंभीर समस्या है। कई जगहों पर तो अभी तक बुवाई तक नहीं हो पाई है।

बहरहाल, अब मौसम में बदलाव होने वाला है क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसका असर आज पाकिस्तान में शुरू हो चुका है और कल इसके प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

हालांकि यह सिस्टम इतना मजबूत नहीं है कि सभी इलाकों में बड़े पैमाने पर भारी बारिश करा सके। फिर भी बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं तेज बौछारें और आंधी देखने को मिल सकती हैं।

कल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण व पूर्वी पंजाब, उत्तर व पश्चिम हरियाणा, उत्तर राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी संभव है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हिमाचल प्रदेश और उत्तर पंजाब में बादलवाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इसी के साथ उत्तर प्रदेश की तराई बेल्ट, जिसमें सहारनपुर से लेकर गोरखपुर तक का क्षेत्र शामिल है, वहां बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि कुशीनगर और महाराजगंज जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी संभव है।

बुंदेलखंड, दक्षिणी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा मालवा के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

शेष राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग साफ और गर्म बना रहेगा। इन इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि दिन के समय आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन किसी बड़ी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान:

उत्तर भारत में यह पश्चिमी विक्षोभ कल से लेकर 15 जुलाई तक अपना असर दिखाएगा। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर एवं पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

ध्यान रहे: यह बारिश सभी जगह नहीं होगी। जहां बादलों का निर्माण होगा, वहां बादल कुछ समय के लिए ही सक्रिय रहेंगे और उसके बाद आगे बढ़कर कमजोर पड़ जाएंगे। इसलिए बारिश बिखरे तौर पर होगी और इसका फैलाव भी अधिक नहीं होगा।

इसके बाद 15 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय होगा। यह सिस्टम अपने साथ मध्य एवं पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां लेकर आएगा। फिलहाल संभावना है कि यह सिस्टम मध्य भारत की बजाय उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है, हालांकि इसका ट्रैक अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

इसके बाद 18 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो पहले वाले सिस्टम से अधिक मजबूत हो सकता है। यदि यह अनुमान सही रहता है तो 19 जुलाई से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ सकती हैं।

तब तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम बड़े पैमाने पर साफ बना रहेगा। केवल मानसून ट्रफ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीच-बीच में बारिश की गतिविधियां होती रहेंगी।

वहीं पश्चिमी हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी एवं दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से तथा गुजरात में मौसम अधिकतर शुष्क और आंशिक बादलों वाला रहेगा। ट्रफ की स्थिति में बदलाव के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

आगे की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।

उत्तर और मध्य भारत की ताजा मौसमी जानकारियों के लिए आप हमे Whatsapp channel पर follow जरूर करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaAcFPCCcW4hyJTyle3r

© Weather of Bharat

Address

Near Kisan Bhawan
Siwani
127046

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Weather of Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Weather of Bharat:

Shortcuts

Share