From Siwan

From Siwan सिवान शहर को पसंद करने वाले पेज को लाईक शेयर करें।

पहले बल्लेबाज बनना चाहते थे गोपालगंज के लाल मुकेश कुमार...✍️भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पैसे के अभाव में बैटिंग छो...
26/11/2023

पहले बल्लेबाज बनना चाहते थे गोपालगंज के लाल मुकेश कुमार...✍️

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पैसे के अभाव में बैटिंग छोड़कर बॉलिंग चुनी थी। मुकेश के पिता कोलकाता में टैक्सी चलाते थे। परिवार का गुजारा बमुश्किल हो पाता था। मुकेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T-20 मैच में हीरो रहे थे। उन्होंने अंतिम ओवर में टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस जैसे धुरंधर कंगारू बल्लेबाजों को सिर्फ 5 रन दिए थे। इस परफॉर्मेंस के बाद से हर तरफ मुकेश कुमार की चर्चा है। मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। बिहार में क्रिकेट की स्थिति बेहतर ना होने की वजह से मुकेश घरेलू क्रिकेट बंगाल से खेलते हैं। उन्होंने 30 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। मुकेश कुमार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं थी, लेकिन फिर भी मुकेश कुमार ने हिम्मत नहीं हारी। वह मेहनत करते रहे।

घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मुकेश को भारत के लिए खेलने का मौका मिला। मुकेश कुमार ने बताया कि वह एक बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन पैसों की कमी के कारण गेंदबाजी करने लगे। एक चैनल पर बात करते हुए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने कहा, उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह क्रिकेट की पूरी किट खरीद सकें। उन्होंने बताया वह पहले अच्छी बल्लेबाजी करते थे, लेकिन पैसे की कमी के कारण गेंदबाजी पर फोकस कर लिया। मुकेश कुमार ने कहा मैं किसी भी कीमत पर भारत के लिए खेलना चाहता था। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं बल्लेबाज हूं या गेंदबाज। मुझे किसी भी भूमिका में भारतीय टीम का हिस्सा बनना था। मैं भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। आज पूरा भारत मुकेश कुमार के जज्बे को सलाम कर रहा है। ❤️

सोर्स : lekhanbaji

कहानी महेंद्रनाथ मंदिर के निर्माण की...✍️बिहार राज्य के सीवान जिला से लगभग 35 किमी दूर सिसवन प्रखण्ड के अतिप्रसिद्ध मेंह...
25/11/2023

कहानी महेंद्रनाथ मंदिर के निर्माण की...✍️

बिहार राज्य के सीवान जिला से लगभग 35 किमी दूर सिसवन प्रखण्ड के अतिप्रसिद्ध मेंहदार गांव में स्थित है भगवान शिव के प्राचीन महेंद्रनाथ मन्दिर ।

ऐसी मान्यता है कि ऐतिहासिक व पौराणिक महत्त्व के धनी बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर के इस प्राचीन शिवालय स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से सारी मनोकमानएं पूरी होती है। नि:संतानों को संतान तथा चर्मरोगियों को भी उसकी बीमारी से निजात मिल जाती है । कहा जाता है कि लगभग ५०० वर्ष पूर्व नेपाल नरेश महेंद्रवीर विक्रम सहदेव को कुष्ठरोग हो गया था । वह अपने कुष्ठरोग का इलाज़ कराने वाराणसी जा रहे थे और अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान घने जंगल में विश्राम करने हेतु एक पीपल के वृक्ष के निचे रूके। विश्राम करने से पहले हाथ मुंह धोने के लिए पानी की तलाश रहे थे। काफी तलाशने के बाद उन्हें एक छोटे गड्ढे में पानी मिला। राजा विवश हो उसी से हाथ मुंह धोने लगे। जैसे ही गड्ढे का पानी कुष्ठरोग से ग्रस्त हाथ पर पड़ा, हाथ का घाव व कुष्ठरोग गायब हो गया । उसके बाद राजा ने उसी पानी से स्नान कर लिया और उनका कुष्ठरोग समाप्त हो गया। विश्राम करते हुए राजा वही सो गए और उन्हें स्वप्न में भगवान शिव आये और वहाँ ( पीपल के वृक्ष के नीचे ) होने के संकेत दिए। फिर राजा शिवलिंग को ढूंढने के लिए लिए उस स्थान पर मिट्टी खुदवाया और उन्हें उस स्थान पर शिवलिंग मिला ।

पीपल के वृक्ष के निचे से शिवलिंग को निकालकर राजा ने शिवलिंग को अपने राज्य में ले जाने की योजना बनाई तो उसी रात भगवान शिव जी ने राजा को पुन: स्वप्न में आकर कहा कि तुम शिवलिंग की स्थापना इसी स्थान पर करो और मन्दिर का निर्माण करवाओ। बाद में स्वप्न में आए शिव जी के मार्गदर्शन अनुसार राजा ने वहीं 552 बीघा में पोखरा खोदवाया और शिव मन्दिर का निर्माण करवाया जो आगे चलकर मेंहदार शिवमंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ। बड़े पोखरा (सरोवर) की खुदाई में राजा ने एक भी कुदाल का प्रयोग नहीं करवाया और उसकी खुदाई हल और बैल से करवाया। यह मन्दिर बिहार का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मेंहदार में महेंद्रनाथ बाबा के दर्शन पूजन के लिए गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, वैशाली, गया, आरा, कोलकाता, झारखण्ड व उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त नेपाल से भी लोग आते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर , पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी मनोकामना पूर्ति के लिए यहां मत्था टेक चुके हैं और रुद्राभिषेक कर चुके हैं। यहां से लोगों की अपार आस्था जुड़ी हुई है। महाशिवरात्रि व श्रावण मास में यहां वैद्यनाथ धाम जैसा दृश्य रहता है ।

सिवान शहर को पसंद करने वाले पेज को लाईक शेयर करें।
24/11/2023

सिवान शहर को पसंद करने वाले पेज को लाईक शेयर करें।

Address

Siwan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when From Siwan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share