Indira Fellowship Uttar Pradesh

Indira Fellowship Uttar Pradesh Women’s political participations is not an option, it is an essential component of building a vibrant

अब हमारी बारी...,यू पी भी बदलाव करेगा,सीतापुर शुरुआत करेगा...।महिलाओं के लिए हर 5 किलोमीटर पर पानी की सुविधा सहित साफ, स...
14/04/2026

अब हमारी बारी...,

यू पी भी बदलाव करेगा,
सीतापुर शुरुआत करेगा...।
महिलाओं के लिए हर 5 किलोमीटर पर पानी की सुविधा सहित साफ, स्वच्छ निःशुल्क टॉयलेट होना चाहिए साथ ही उसके रखरखाव के लिए वहां पर सरकारी कर्मचारी होना चाहिए।
हर ग्राम सभा में महिलाओं के लिए कानूनी सहायता केंद्र बने और वहां पर दिन और रात दोनों शिफ्ट में पुलिस कर्मी की नियुक्ति होनी चाहिए।
सरकार को हम महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पहल करनी होगी क्योंकि लाइन में खड़े होकर हम भी वोट देते है।
उत्तर प्रदेश सीतापुर विधानसभा मिश्रिख के बरेठी और कोलुहा ग्राम में आज महिला शक्ति क्लब बनाया गया जहां पर महिलाओं ने अपने समस्याओं और हक पर चर्चा की।

अब हमारी बारी....यू पी भी बदलाव करेगा,सीतापुर शुरुआत करेगा..!!महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी पर सरकार से 15 साल से काम कर ...
13/04/2026

अब हमारी बारी....

यू पी भी बदलाव करेगा,
सीतापुर शुरुआत करेगा..!!

महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी पर सरकार से 15 साल से काम कर रही सरकार से सवाल भी करेंगे और हिसाब भी लेंगे और नहीं दे पाए तो सरकार को बदलेंगे भी...,क्योंकि जो सरकार महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी जवाबदेही सुनिश्चित नहीं कर सकती उसे देश की सरकार चलाने का भी हक नहीं..., सरकार तो वो चलाएंगे जिनके पास महिलाओं की दशा बदलने का कोई विजन हो....।
उत्तर प्रदेश सीतापुर के विधानसभा मिश्रिख के डिघिया, राजनगर और इमिलिया ग्राम में आज इसी चर्चा के साथ महिला शक्ति क्लब बनाया गया।

यूपी ही बदलाव करेगा,सीतापुर शुरुआत करेगा..!!शक्ति अभियान का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश सीतापुर जिले के मिश्रिख विधान ...
05/04/2026

यूपी ही बदलाव करेगा,
सीतापुर शुरुआत करेगा..!!
शक्ति अभियान का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश सीतापुर जिले के मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र के सदियापुर , भूड़पुरवा और गोहरी ग्राम में महिला शक्ति संगठन का निर्माण किया गया। जल्द ही इन ग्रामों से महिला नेतृत्व निकलकर क्षेत्र की राजनीति में महिला मुद्दों को उठाएगा भी और दखल भी देगा।

"शक्ति सम्मान" से सम्मानित हुई महिलाएं -शक्ति अभियान के अंतर्गत  विकास खंड बिसवां कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय ...
17/03/2026

"शक्ति सम्मान" से सम्मानित हुई महिलाएं -
शक्ति अभियान के अंतर्गत विकास खंड बिसवां कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सम्मेलन में महिला दिवस की आयोजक विभा सिंह ने बताया कि महिलाएं शक्ति का स्रोत है, दुनिया की, देश की आधी आबादी हैं।महिलाओं के भारत के साथ - साथ पूरी दुनिया में संघर्ष का एक इतिहास रहा है।उन्होंने अमेरिका में 1908 में भेदभाव और काम के घंटों को कम कराने को लेकर अपने देश की तत्कालीन सरकार और फैक्ट्री मालिकों के विरोध में बड़ा संघर्ष किया , जीत भी हासिल की और नए आयाम कायम किए। उनके संघर्ष की बदौलत ही आज महिला कुछ स्वतंत्र हुई है लेकिन पूरी तरह से आज भी महिलाओं पर बंदिशे खत्म नहीं हुई है।देश की आजादी की लड़ाई लड़ने में रानी लक्ष्मी बाई, बेगम हजरतमहल, ऊदा देवी , लक्ष्मी सहगल जैसी महिलाओ का शानदार इतिहास रहा है, देश का संविधान बनाने वाली संविधान सभा में 15 महिलाएं जिसमें सरोजिनी नायडू, सुचेता कृपलानी, विजयलक्ष्मी पंडित,जैसी महिलाओं की भागीदारी थी। समाज को सुधारने में खासकर शिक्षा को बढ़ावा देने में सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख जैसी महिलाएं आज भी लाखों महिलाओं को प्रेरणा देती है।आज पूरी दुनिया में जिस तरह से एक देश की दूसरे देश को लेकर अविश्वसनीयता बढ़ रही है, युद्धोंन्माद बढ़ रहा है उसका सबसे अधिक असर अगर पड़ेगा तो महिअओ पर पड़ेगा। अंतराष्ट्रीय स्तर पर महिलाएं कही भी नीति निर्णायक नहीं होती है, न ही कही किसी भी स्तर पर पॉलिसी मेकर बनती है।बड़े से बड़े देश अपने देश में महिलाओं को देश के सर्वोच्च पदों पर बराबरी का मौका और भागीदारी नहीं दे पाए है। हमें उसी भागीदारी को देश में बढ़ाने की जरूरत है।कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अतीक अहमद जी, संबोधित किया, महिलाओं को अपने हाथों से शक्ति सम्मान पत्र और खुशहाली, हरियाली का प्रतीक गमले दिए और महिला दिवस की शुभकामना दी।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बिसवां ब्लॉक के अध्यक्ष श्री अब्दुल करीम अंसारी जी ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना दी। कार्यक्रम को नागरिक अधिकर संगठन से श्री हरिशंकर गुप्ता,वादा फाउंडेशन से श्री श्रीराम यादव, श्री काशीराम भार्गव, वामा संस्था की ज्योति भारती, शर्मावती, ने संबोधित किया। अंत में शक्ति सम्मान पत्र ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने एक महिला होने के नाते समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई, मुकाम हासिल किया और बगैर किसी पुरुष के सहारे अपने बल पर अपने बच्चों को परवरिश दी । इन महिलाओं में सरिता भारती,सुषमा भार्गव,रीना,राधा, अनुप्रास मिश्रा,रूबी

10/06/2025
लोकसभा रावर्ट्सगंज विधान सभा चकिया के जनपद चंदौली विकास खण्ड नौगढ़ मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इण्डिया गठबंधन क...
11/03/2025

लोकसभा रावर्ट्सगंज विधान सभा चकिया के जनपद चंदौली विकास खण्ड नौगढ़ मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इण्डिया गठबंधन के सांसद छोटेला खरवार जी व स्थानीय एसडीएम शामिल हुए जहाँ शक्ति अभियान की 575 महिलाओं की भागीदारी रही। आधी आबादी पूरा हक के नारों के साथ महिलाओं के बीच खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किए गए।

बिहार में महिलाएँ कब तक असुरक्षित रहेंगी?नालंदा में एक महिला की बर्बर हत्या, पैरों में कीलें ठोकी गईं, लाश जंगल में फेंक...
07/03/2025

बिहार में महिलाएँ कब तक असुरक्षित रहेंगी?

नालंदा में एक महिला की बर्बर हत्या, पैरों में कीलें ठोकी गईं, लाश जंगल में फेंकी गई। यह सिर्फ़ एक हत्या नहीं, बल्कि हर महिला की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए ख़तरे की घंटी है!

❌ हमारा जीवन, हमारी सुरक्षा—सरकार कब जागेगी?
❌ BJP-JDU राज में महिलाओं की हत्याएँ बस आंकड़े बनकर रह गई हैं!

📢 शक्ति अभियान बिहार की साथी कल इस दरिंदगी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगी!

हम चुप नहीं बैठेंगी—न्याय होगा, बदलाव आएगा! ✊🏼

Join us on March 8-9 , 2025 for the Shakti Abhiyan Leadership Building Camp and be a part of the change. 🌸🔥
06/03/2025

Join us on March 8-9 , 2025 for the Shakti Abhiyan Leadership Building Camp and be a part of the change. 🌸🔥

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का पर्चा बाटते बाटते कम्पोजीट विद्यालय सिकारपुर बच्चों के बाल सभ...
16/02/2025

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी नि: शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का पर्चा बाटते बाटते कम्पोजीट विद्यालय सिकारपुर बच्चों के बाल सभा के दौरान पहुंचे बच्चों में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है वहां के बच्चों ने हमारा दिल जीत लिए बच्चों को बहुत सारी कविताएं हिंदी और अंग्रेजी में याद है बच्चों ने भी क‌ई सारी कविताएं सुनाईं विद्यालय में बच्चों की जनसंख्या भी बहुत है विद्यालय के अध्यापक और प्रधानाचार्य जी का जितना प्रशंसा करे उतना कम है इस तरह का विद्यालय बहुत कम देखने को मिलता है हम तो कहेंगे कि इस विद्यालय के जैसा अध्यापक और प्रधानाचार्य हर सरकारी विद्यालयों में हो तो शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा हो जाएगा और हर प्राथमिक विद्यालयों में फिर से बच्चों जनसंख्या बढ़ जाएगी सभी अभिभावकों से अपील है की हर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भेजें और वहां की शिक्षा बेवस्था एवं बच्चे विद्यालय में क्या पढ़ रहे हैं इस पर ध्यान जरूर दें ।
.vibhasingh.54

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी वीरांगना वाहिनी  युवा साथी गाजीपुर की टीम लखनऊ महात्मा गांधी भवन  सभागीता की वीरांगना वाहिनी स...
16/02/2025

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी वीरांगना वाहिनी युवा साथी गाजीपुर की टीम लखनऊ महात्मा गांधी भवन सभागीता की वीरांगना वाहिनी सम्मेलन में 13 फरवरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और सरोजिनी नायडू जन्म दिवस के उपलक्ष्य में।
.vibhasingh.54

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी आज प्यारेपुर, उकराव , सिकारपुर,और डढवल ग्राम पंचायत में सभी भाई बहनों को राष्ट्रीय अंधत्व नियं...
16/02/2025

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी आज प्यारेपुर, उकराव , सिकारपुर,और डढवल ग्राम पंचायत में सभी भाई बहनों को राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आर.जे. शंकरा आई अस्पताल, वाराणसी द्वारा प्रयास प्रशिक्षण समिति एवं आशा ट्रस्ट के सौजन्य से नेत्र परीक्षण शिविर के बारे में बताया गया।
निःशुल्क आपरेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री:
1. आधार कार्ड की काॅपी
2.मोबाइल नम्बर
3.दवाएं (यदि पहले कोई दवा लेते हों तो)
स्थान: ग्राम सचिवालय, ग्राम -डोरा, सादात, गाजीपुर
,
.vibhasingh.54

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी वनवासी बस्तियों में बैठक किया गया उकराव , प्यारेपुर एवं आतमपुर-छपरा  जहां आधे से ज्यादा लोग ईट...
11/02/2025

इंदिरा फेलो सावित्री दीदी वनवासी बस्तियों में बैठक किया गया उकराव , प्यारेपुर एवं आतमपुर-छपरा जहां आधे से ज्यादा लोग ईट भट्ठों पर पलायन कर चुके हैं अपने बच्चों को लेकर अब बरसात के समय आएं गे सरकारी राशन लेने के लिए एक से दो दिवसीय का मौका निकाल कर आते हैं लेकिन बच्चों के शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं देंता बाजार में जबसे बना-बनाया पत्तल- दोना,कास की रस्सी , टोकरी एवं फ्रुट्स स्टीक आगया है वनवासी भाई बहनों का कहना है कि रोजगार चला गया है मनरेगा में भी दो महीने से ज्यादा काम नहीं मिलता यही सब कारण से ईट भट्ठों के मालिक से ददनि लेना पड़ता है रोजी-रोटी या आजिविका चलाने के लिए जो भाई बहन हमजुद थे उनको उत्प्रेरित किया की बच्चों को स्कूल जरूर भेजें ताकि आने वाला कल आज से बेहतर हो दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार शिक्षा है,जो की हर लड़की और लड़का के पास होना चाहिए।तभी वो अपने आप को आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत बना सकता हैं।
.vibhasingh.54

Address

Sitapur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indira Fellowship Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share