Pragatishil Kisan Foundation

Pragatishil Kisan Foundation Pragatishil Kisan Foundation

16/05/2026

मेक इन इंडिया सिर्फ कागजों में है इसका पता गैस सिलेंडर नहीं मिलने से पता चला है। जबकि स्वदेशी गोबर गैस का प्लांट सभी प्रखंड में होना चाहिए।

16/05/2026
भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
10/05/2026

भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

मनरेगा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹

बथनाहा प्रखंड में मनरेगा योजना अंतर्गत पशु शेड निर्माण में सामने आई अनियमितताओं को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विभिन्न माध्यमों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं कार्यपालक अभियंता मनरेगा की संयुक्त टीम द्वारा विस्तृत जांच कराई गई।
जांच दल ने रेंडम रूप से चयनित 144 पशु शेड योजनाओं का स्थलीय एवं अभिलेखीय निरीक्षण किया। संयुक्त जांच प्रतिवेदन में कई त्रुटियां एवं अनियमितताएं उजागर हुईं, जो मनरेगा के प्रावधानों एवं विभागीय दिशानिर्देशों के प्रतिकूल पाई गईं।
जांच के दौरान यह पाया गया कि 30 पशु शेड का उपयोग पशुपालन के बजाय आवासीय अथवा कमर्शियल प्रयोजनों में किया जा रहा था। कई योजनाओं में निर्धारित जीआई पाइप के स्थान पर बांस एवं लकड़ी का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त 134 योजनाओं में सूचना पट्ट नहीं लगाए गए थे तथा कई योजनाओं में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया।
संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर इन अनियमितताओं को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित तत्कालीन पदाधिकारियों, तत्कालीन कर्मियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराते हुए भुगतान की गई राशि की वसूली का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कुल 37 लाख 16 हजार 346 रुपये की वसूली संबंधित तत्कालीन पीओ, जेई, लेखापाल, पंचायत तकनीकी सहायक, पीआरएस एवं ग्राम पंचायत राज बखरी के मुखिया से समानुपातिक की जाएगी। वहीं जिन पशु शेड योजनाओं का उपयोग आवासीय अथवा व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है, उनमें लाभुकों से भी समानुपातिक राशि की वसूली की जाएगी।
इस संबंध में डीडीसी संदीप कुमार ने कहा कि *मनरेगा योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या सरकारी राशि के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सशक्त करना है, लेकिन यदि योजनाओं का उपयोग निजी अथवा व्यावसायिक हित में किया जाएगा तो संबंधित सभी पक्षों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कहा कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर दोषियों के विरुद्ध वित्तीय दायित्व तय किया गया है तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और सुदृढ़ किया जाएगा।

10/05/2026

किसान परेशान सुप्पी प्रखंड मोहिनी मंडल पंचायत वार्ड नंबर 5-6 मे लगभग तीन हजार लोगों का घर से निकला हुआ नाले का पानी से खेती बेहाल
#न्यूज #सीतामढ़ी #सुप्पी

10/05/2026

जानलेवा सड़क
सुप्पी प्रखंड मोहिनी मंडल पंचायत रेलवे फाटक के पास
अगर किसी का जान माल का नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार PWD विभाग

23/04/2026

बिहार में चोरी से जहरीली दारू बेचने वाले बेरोजगार होने जा रहे हैं।

Address

Sitamarhi
843315

Telephone

+919818091781

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pragatishil Kisan Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pragatishil Kisan Foundation:

Share