We started Pahal in East UP from Maharajganj District but soon we are started working in PAN India. पहल एक समाजिक संस्था है जिसकी स्थापना फ़रवरी 2016 में हुयी I पहल संस्था ने अपना कार्य सिसवा बाजार क्षेत्र से प्रारम्भ करते हुए जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया है I पहल ने अभी तक शिक्षा, गरीबी, संस्कृति एवं जागरूकता से सम्बंधित क्षेत्र में कार्य किया है I
पहल संस्था द्वारा किये गए कार्य संक्
षिप्त रूप मे - (Till Date 22 June 2021)
• सिसवा बाजार मे स्थित "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तम्भ" के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य किया गया I
• गरीब परिवार की बालिकाओं का प्राइवेट स्कूल मे नामांकन कराना जिसमे उन्हें सम्पूर्ण शिक्षा मुफ्त मिलती है I उन्हें मुफ्त पुस्तके, स्कूल ड्रेस इत्यादि संस्था द्वारा दिए जाते है I
• गरीब एवं असमर्थ लोगो में बड़े स्तर पर कम्बल एवं कपड़े वितरण का कार्यक्रम किया जाता है I जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष हम 2000 कम्बल का मुफ्त वितरण करते है I
• संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है I जिसके लिए CMO द्वारा सम्मानित भी किया गया I (5 जुलाई 2020, 5 अगस्त 2018, 6 जून 2021)
• संस्था द्वारा समय - समय पर अनाथ बच्चों हेतु अनाथालय को आर्थिक एवं सामग्री का सहयोग दिया जाता है I
• मूर्ति विसर्जन एवं कांवड़ यात्रा के समय जलपान व्यवस्था पहल संस्था प्रत्येक वर्ष कराती है I
• जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत "नशा मुक्ति" पर संस्था द्वारा व्यापक रूप से अभियान चलाया जाता रहा है I इसके अंतर्गत हम सभी सदस्य विभिन्न विद्यालयों में जाकर सेमिनार के माध्यम से जागरूक करते है I
• संस्था ने वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कार्य किया है I
• संस्था बाढ़ पीड़ितों एवं अग्नि पीड़ितों की सहायता समय - समय पर करती रहती है I
• कैंसर पीड़ितों एवं गरीब परिवारों को धन सहयोग का कार्यक्रम संस्था करती रहती है I
• "पहल सन्देश यात्रा" के नाम से जागरूकता रैली का आयोजन संस्था प्रत्येक वर्ष करती है I
• ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे संस्था ने सहयोगी संस्था के रूप में कार्य किया है I
• निःशुल्क सीनियर सिटीजन टिफिन सेवा का प्रारम्भ संस्था ने किया है I
• निः शुल्क विशाल विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन संस्था द्वारा किया गया है I
• पहल संस्था द्वारा परिषदीय विद्यालय बिजापार को गोद लेने के कार्य किया गया है I जिसके अंतर्गत डेस्क-बेंच एवं अन्य सुविधाएं करायी गयी है I
• कोरोना महामारी के समय में भोजन सामग्री, सेनिटाइज़र एवं मास्क का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद् स्तर पर किया गया I
• फरेंदा के आधारशिला #वृद्धाश्रम में पहल संस्था द्वारा वृद्धाश्रम के 90 लोगो के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया ।
• पहल संस्था द्वारा महराजगंज जेल में 799 कैदियों के लिए सहायता सामग्री उपलब्ध कराया गया । 8 जुलाई 2019 & 30 अप्रैल 2020.
• संस्था द्वारा मई 2021 कोरोना काल मे 17 चरणों मे ग्रामीण क्षेत्रों मे जागरूकता, जाँच एवं सहयोग का कार्य लगभग 3500 लोगो के मध्य चलाया गया I
• ग्रामीणों मे पहल चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने का कार्यक्रम कई चरणों मे चलाया गया I
संस्था के सदस्यगण
अवधेश चौबे (अध्यक्ष), डॉ. पंकज तिवारी (सचिव), ओ ए जोसेफ, विवेक चौरसिया, सोमनाथ चौरसिया
गोविन्द सोनी, शिव जी सोनी, आलोक शर्मा, सत्य प्रकाश तिवारी, रौशनी केशरी
www.pahallife.in
+91- 7398118888, +91- 9415583328, +91- 9451682860
Awarded by Social Justice and Empowerment Ministry (Government of India): 2019