Hello Green Mission

Hello Green Mission GREEN SIRSA CLEAN SIRSA

ट्रैफिक पार्क को हरा-भरा बनाए रखने हेतु सहयोग अपील 🌱ट्रैफिक पार्क में लगे पौधे गर्मी के कारण सूख रहे हैं।इन्हें बचाने और...
22/05/2026

ट्रैफिक पार्क को हरा-भरा बनाए रखने हेतु सहयोग अपील 🌱
ट्रैफिक पार्क में लगे पौधे गर्मी के कारण सूख रहे हैं।
इन्हें बचाने और नियमित पानी की व्यवस्था हेतु एक पानी का टैंकर लगाया जा रहा है, जो बारिश आने तक चलता रहेगा। 🚛💧
इस सेवा कार्य में जो भी सदस्य सहयोग देना चाहें, वे मात्र ₹500 की सहयोग राशि देकर एक टैंकर बुक करवा सकते हैं। 🙏
आपका छोटा सा सहयोग पौधों को जीवन देने में मदद करेगा। 🌿
धन्यवाद 🙏
📞 संपर्क सूत्र:
तेजा सिंह जी
9416508024

14/04/2026

कल हमारे टीम के सम्मानित सदस्य
🎂 तेजा सिंह जी एवं माम चंद जी का जन्मदिन
एक अनोखे अंदाज़ में मनाया जाएगा 💚
🌳 इस अवसर पर
➡️ आम के पेड़ लगाए जाएंगे
➡️ फ्री पौधे वितरित किए जाएंगे
🌿 अगर आप भी अपने घर के गमले या बगीचे के लिए
🍋 फल-फूल वाले पौधे लेना चाहते हैं
तो आपका हार्दिक स्वागत है 🙏
📍 स्थान: ट्रैफिक पार्क, सिरसा
⏰ समय: सुबह 7:00 बजे 15 अप्रैल 2026
आइए…
🌍 प्रकृति से जुड़ें और
🌱 हरियाली का संदेश फैलाएं
सादर आमंत्रित
🙏 मिशन ग्रीन सिरसा

जो महिला हमारे बगीचे से रोज़ तीन ग़ुलाब के फूलतोड़कर मंदिर में चढ़ा आती हैं उनको पाप लगना चाहिए या पुण्य ? आज आख़िरी फूल...
13/04/2026

जो महिला हमारे बगीचे से रोज़ तीन ग़ुलाब के फूलतोड़कर मंदिर में चढ़ा आती हैं उनको पाप लगना चाहिए या पुण्य ? आज आख़िरी फूल भी तोड़ लिया 🌹 🌹 🌹

आज सरदार तेजा सिंह जी के बेटे में जन्मदिन पर ट्रैफिक पार्क में 5 आम के पेड़ लगाए और मिठाई बाटी आप भी अपने जन्मदिन पर एक ...
12/04/2026

आज सरदार तेजा सिंह जी के बेटे में जन्मदिन पर ट्रैफिक पार्क में 5 आम के पेड़ लगाए और मिठाई बाटी
आप भी अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाए

🌳🌳🌳🌳🌳🌳वृक्ष लगाओ,,, धरा को सजाओ 🌳🌳,🌳🌳🌳

नर्सरी से नया पौधा लाने के कुछ ही दिनों में वह मुरझाने या धीरे-धीरे सूखकर मरने लगता है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से ...
21/12/2025

नर्सरी से नया पौधा लाने के कुछ ही दिनों में वह मुरझाने या धीरे-धीरे सूखकर मरने लगता है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से कारण होते हैं, जिनकी वजह से पौधे सूख जाते हैं।

♦️ नर्सरी से पौधा लाने के बाद सूखने के सामान्य कारण —

✅ पर्यावरण में परिवर्तन :
नर्सरी से घर लाने पर पौधे को नए वातावरण में समायोजित होना पड़ता है। तापमान, प्रकाश और नमी के स्तर में अचानक बदलाव के कारण पौधा तनाव में आ सकता है और मुरझा सकता है।

✅ अनुचित रोपाई :
नर्सरी के पौधे आमतौर पर प्लास्टिक बैग या छोटे गमलों में लगे होते हैं। जब आप उन्हें बड़े गमले या जमीन में लगाते हैं, तो जड़ें टूट सकती हैं या क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जिससे पौधा सूख सकता है।

✅ तुरंत ट्रांसप्लांट करना :
पौधा लाने के तुरंत बाद उसे गमले में लगाने की बजाय कुछ दिनों के लिए अपने घर के माहौल में रहने दें, ताकि वह नए वातावरण में समायोजित हो सके।

✅ जरूरत से ज्यादा पानी देना :
नया पौधा लगाने के बाद कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा पानी देने से पौधा जल्दी बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। जरूरत से अधिक पानी देने से जड़ें सड़ जाती हैं और पौधा मर सकता है।

✅ कीट या फफूंदी का संक्रमण :
पौधों को कीट और फंगस भी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे वे कमजोर होकर सूख जाते हैं।

✅ खराब मिट्टी :
गलत या कमज़ोर मिट्टी का उपयोग पौधे के लिए नुकसानदायक होता है। मिट्टी में अच्छी जल-निकासी और पर्याप्त पोषक तत्व होना जरूरी है।

✅ तेज धूप में रखना :
नए गमले में पौधा लगाने के बाद 7-8 दिन तक अर्धछायादार जगह पर रखें। तेज धूप पौधे को तनाव में डाल देती है और वह सूख सकता है।

✅ गलत मौसम में पौधा लगाना :
बहुत गर्मी या अत्यधिक ठंड के मौसम में पौधे लगाने पर वे सूख सकते हैं। इसलिए पौधे लगाने के लिए सही मौसम का चयन जरूरी है।

✅ गमले में जल-निकासी छेद न होना :
यह एक आम गलती है — गमले में जल-निकासी छेद न होने से पानी नीचे जमा हो जाता है, जिससे जड़ें सड़कर पौधा मर जाता है।

✅ अपर्याप्त प्रकाश :
हर पौधे की प्रकाश की जरूरत अलग होती है। कुछ को सीधी धूप चाहिए होती है, जबकि कुछ को हल्की रोशनी। पौधे को उसकी आवश्यकता के अनुसार धूप या छांव में रखें।

अगर जानकारी उपयोगी लगी हो तो पोस्ट को Like करें और हमारे इस पेज को Follow जरूर करें, धन्यवाद



Address

Town Park
Sirsa
125055

Telephone

+919896163029

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hello Green Mission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share