06/10/2025
दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को जय माँ सरस्वती सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री गणेश प्रॉपर्टी, हिसार रोड, खैरपुर में संपन्न हुई।
बैठक में समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रो. श्री दयानंद शर्मा जी ने की।
इस अवसर पर संस्थापक श्री मुन्ना गुप्ता जी, प्रधान श्री रामसरन जी सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी छठ पूजा कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में पूजा स्थल की साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से किया जाएगा।