12/04/2026
हमारा कर्म हो सेवा,
हमारा धर्म हो सेवा।
सदा ईमान हो सेवा व सेवक चर बना देना।।
श्री लाल बहादुर शास्त्री ओपन ग्रुप सिरसा (हरियाणा) द्वारा वर्ष 2026-27 के सत्र की शुरुआत पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए सकोरे लगाने, पक्षी घर लगाने और पूर्व में लगाये गए पेड़-पौधों की देखभाल और पानी इत्यादि देने के साथ की।
आज दिनांक 12 अप्रैल रविवार के ग्रुप के कब्स, स्काउट्स एवं रोवर्स द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन सिरसा स्थित रेलवे पार्क में इकट्ठा होकर उपलब्ध साधनों द्वारा एवं अपने स्वयं के जेब खर्च से पैसे बचाकर बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का कार्य किया, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
साथ ही रेलवे पार्क का बदलता स्वरूप उनकी लगातार मेहनत और समर्पण का सुखद परिणाम हैं।
The Bharat Scouts and Guides