Shri Baba Tara Ji Charitable Trust

Shri Baba Tara Ji  Charitable Trust जय श्री बाबा तारा जी

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्र...
12/08/2026

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

11/08/2026

: श्री तारकेश्वरम धाम सिरसा में शिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिवामृत महोत्सव

श्री बाबा तारा जी कुटिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबश्री बाबा तारा जी कुटिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दूर से ...
11/08/2026

श्री बाबा तारा जी कुटिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्री बाबा तारा जी कुटिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही कुटिया परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्तजन बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और नर्मदेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।

कुटिया परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है और चारों ओर भक्ति एवं आस्था का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवादार भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ अपनी सेवाओं में जुटे हुए हैं।

11/08/2026
श्री बाबा तारा जी की असीम कृपा और कुटिया की दिव्य महिमा से प्रेरित होकर दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन...
11/08/2026

श्री बाबा तारा जी की असीम कृपा और कुटिया की दिव्य महिमा से प्रेरित होकर दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन श्री बाबा तारा जी कुटिया में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यहां आकर बाबा जी के पावन चरणों में नतमस्तक होते हैं, पूजा-अर्चना कर अपने परिवार, समाज, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और मंगलकामना करते हैं। कुटिया परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जहां बाबा जी के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति, सुकून और नई ऊर्जा का अनुभव होता है। विशेष पर्वों और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक बढ़ जाती है, जिससे पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो उठता है।

Address

Tarkeshwaram Dham, Rania Road
Sirsa
125055

Telephone

+919138962907

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Baba Tara Ji Charitable Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri Baba Tara Ji Charitable Trust:

Shortcuts

Share