Mata Renuka Ji International Foundation

Mata Renuka Ji International Foundation जन्मना ब्राह्मणो ज्ञेयः संस्कारै द्विज उच्यते।विद्यया याति विप्रः श्रोतिरस्त्रिभिरेवच।।

जय भगवान परशुरामअग्रत: चतुरो वेदा: पृष्ठत: सशरं धनु: ।इदं ब्राह्मं इदं क्षात्रं शापादपि शरादपि ।।भगवान श्री परशुराम जी क...
19/04/2026

जय भगवान परशुराम

अग्रत: चतुरो वेदा: पृष्ठत: सशरं धनु: ।
इदं ब्राह्मं इदं क्षात्रं शापादपि शरादपि ।।

भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारे ब्राह्मण परिवारों के प्रत्येक बालक को ज्ञात होनी चाहिए ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी।✍️ प्रस्तुत करता- पंडित राजकुमार मिश...
14/04/2026

हमारे ब्राह्मण परिवारों के प्रत्येक बालक को
ज्ञात होनी चाहिए ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी।
✍️ प्रस्तुत करता- पंडित राजकुमार मिश्र
--------------------

🔸️परशुराम जी के माता-पिता का नाम क्या था?
🔹️उत्तर : माता – रेणुका, पिता – महर्षि जमदग्नि।

🔸️ परशुराम जी ने पृथ्वी को कितनी बार आततायियों से विहीन किया था?
🔹️उत्तर : इक्कीस (21) बार।

🔸️भगवान परशुराम जी की गति किसके समान कही गई है?
🔹️उत्तर : मन एवं वायु के समान।

🔸️परशुराम जी के गुरु कौन थे?
🔹️उत्तर : भगवान शंकर।

🔸️परशुराम जी के प्रमुख शिष्यों के नाम क्या हैं?
🔹️उत्तर : भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण।

🔸️परशुराम जी का अवतार किस युग में हुआ था?
🔹️उत्तर : त्रेता युग में।

🔸️परशुराम जी किसके अवतार हैं और कौन से अवतार हैं?
🔹️उत्तर : भगवान विष्णु के छठे अवतार।

🔸️परशुराम जी के पिता सप्तर्षि मंडल में कौन से ऋषि माने जाते हैं?
🔹️उत्तर : सातवें ऋषि।

🔸️कैलाश पर्वत पर परशुराम जी का किससे युद्ध हुआ और उसका क्या परिणाम हुआ?
🔹️उत्तर : भगवान गणेश जी से; परिणामस्वरूप गणेश जी का एक दंत टूट गया, जिससे वे ‘एकदंत’ कहलाए।

🔸️परशुराम जी किस वंश के थे?
🔹️उत्तर : ब्रह्मा जी के मानसपुत्र महर्षि भृगु के वंशज।

🔸️परशुराम जी ने किस राजा का वध किया था?
🔹️उत्तर : सहस्त्रबाहु अर्जुन (कार्तवीर्यार्जुन)।

🔸️परशुराम जी के दादा-दादी का नाम क्या था?
🔹️उत्तर : ऋचीक मुनि एवं सत्यवती।

🔸️भागवत महापुराण के अनुसार वर्तमान में परशुराम जी कहाँ निवास करते हैं?
🔹️उत्तर : महेन्द्र पर्वत पर।

🔸️पृथ्वी पर किस वंश के अंत हेतु भगवान ने परशुराम रूप में अवतार लिया था?
🔹️उत्तर : हैहय वंश।

🔸️बाल्यावस्था में परशुराम जी ने भगवान की तपस्या कहाँ की थी?
🔹️उत्तर : परम पवित्र चक्रतीर्थ में।

🔸️सहस्त्रबाहु के साथ परशुराम जी का युद्ध कहाँ हुआ था?
🔹️उत्तर : नर्मदा जी के तट पर।

🔸️भगवान शंकर ने परशुराम जी को कौन-सा दुर्लभ मंत्र प्रदान किया था?
🔹️उत्तर : त्रैलोक्य-विजय कवच।

🔸️परशुराम जी की माता ने किस प्रकार देह त्याग किया?
🔹️उत्तर : महर्षि जमदग्नि की हत्या के पश्चात शोकवश सती हो गईं।

🔸️जमदग्नि ऋषि की संतानों में परशुराम जी का स्थान क्या था?
🔹️उत्तर : वे सबसे छोटे पुत्र थे।

🔸 ️ब्रह्मा जी की किस पीढ़ी में परशुराम जी अवतरित हुए?
🔹 ️उत्तर : पाँचवीं पीढ़ी में
(ब्रह्मा → भृगु → ऋचीक → जमदग्नि → परशुराम)।

🔸 ️मत्स्यराज से कवच प्राप्त करने हेतु परशुराम जी ने कौन-सा रूप धारण किया था?
🔹 ️उत्तर : शृंगधारी संन्यासी का।

अतः यह प्रत्येक ब्राह्मण कुल के लिए गर्व एवं ज्ञान का विषय है। इसे अधिकाधिक साझा करें, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें।

🙏🏻 जय श्री भगवान परशुराम

महान गणितज्ञ पंडित आर्यभट्ट जी की जयंती पर नमन🙏 #14अप्रैल_आर्यभट्ट_जयंती
14/04/2026

महान गणितज्ञ पंडित आर्यभट्ट जी की जयंती पर नमन🙏

#14अप्रैल_आर्यभट्ट_जयंती

काशी में सनातन वैदिक परंपरा का एक ऐतिहासिक, दिव्य और अविस्मरणीय क्षण साकार हुआ—जहाँ आधुनिक भारत के तेजस्वी वेद-शौर्यदेवव...
03/12/2025

काशी में सनातन वैदिक परंपरा का एक ऐतिहासिक, दिव्य और अविस्मरणीय क्षण साकार हुआ—
जहाँ आधुनिक भारत के तेजस्वी वेद-शौर्य
देवव्रत महेश रेखे (अहिल्यानगर, महाराष्ट्र)
का भव्य अभिनंदन समारोह अद्भुत गरिमा और वैदिक वैभव के साथ सम्पन्न हुआ।

केवल 19 वर्ष की आयु में
उन्होंने दण्डक्रम वेद पारायण के अंतर्गत—
🔱 25 लाख से अधिक पदों का
🔱 लगातार 50 दिनों तक
🔱 बिना ग्रंथ देखे, पूर्णत: त्रुटिरहित पारायण
कर पूरे सनातन धर्म और वेद-परंपरा को विश्व–मंच पर गौरवान्वित किया।

इस पावन अवसर पर श्री डॉ. दिव्यचेतन ब्रह्मचारी जी के कर-कमलों से
🌺 चाँदी की हनुमान चालीसा
🌺 भगवान श्रीराम का विग्रह
🌺 माँ भगवती के चंदन-इत्र प्रसाद
समर्पित कर दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इसी अतुलनीय उपलब्धि पर
श्रृंगेरी शारदा पीठ के
जगद्गुरु श्री शंकराचार्य जी की ओर से—
🌟 स्वर्ण कड़ा
🌟 ₹1,00,000 की आशीर्वाद-राशि
भी प्रदान की गई—
जो इस दिव्य बालक की साधना, श्रम और वेदनिष्ठा का उज्ज्वल प्रमाण है।

आज इसी दिव्य क्रम में
देवव्रत जी को—
🌟 रजत गदा
🌟 रजत मुकुट
🌟 स्वर्ण कड़ा
भी प्राप्त हुए, जो उनके अद्वितीय वैदिक पुरुषार्थ का अलौकिक सम्मान है।

और विशेष उल्लेखनीय यह कि—
चि. देवव्रत महेश रेखे घनपाठी जी को आज काशी में
‘वल्लभराम शालिग्राम साङ्गवेद विद्यालय’ में
अनेक विद्वानों की पावन उपस्थिति में विधिवत् सम्मानित किया गया।
जहाँ विद्या, तप और परंपरा का दिव्य संगम अवतरित हुआ।

यह केवल सम्मान नहीं—
सनातन वेद संस्कृति का पुनः विश्व–विजय घोष है।

🚩🚩 हर हर महादेव 🚩🚩

#देवव्रत_महेश_रेखे #दण्डक्रम_वेद_पारायण

15/03/2025

मेनारिया ब्राह्मणों की होली राजस्थान के उदयपुर के मेनार क्षेत्र में 400 साल से ये परम्परागत होली होती है..!
इसी दिन यहां के ब्राह्मणों..ने मुगलों के अंदर इतना बारूद भरा था कि पीढ़ियों तक उन्होंने यहां मुड़ कर नहीं देखा..!!

श्री हरि परशुराम अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ॥समस्त जगत की सुख शांति समृद्धि हेतु रेणुकानंदन के चरणों में प्रार्थना है ...
14/07/2024

श्री हरि परशुराम अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ॥
समस्त जगत की सुख शांति समृद्धि हेतु रेणुकानंदन के चरणों में प्रार्थना है 🙏
#औघड़दानी_राम ्रिशक्ति #परशुरामाष्टमी #परशुरामजी #परशुराम

राधा स्वामी ब्यास के डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों एक मुस्लिम संत के साथ नमाज की मुद्रा में खड़े हैं। बाबा को अजमेर श...
11/07/2024

राधा स्वामी ब्यास के डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों एक मुस्लिम संत के साथ नमाज की मुद्रा में खड़े हैं। बाबा को अजमेर शरीफ जाकर चादर चढ़ाने और दर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें मंदिर जाने, हिंदू धर्म, दिवाली, करवा चौथ व्रत और अन्य अनुष्ठानों से दिक्कत है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अवध के राजा रामलला के दर्शन।
22/01/2024

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अवध के राजा रामलला के दर्शन।

आप समस्त मित्रों को श्रेष्ठतम, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में श्री अयोध्या धाम की पुनर्स्थापना एवं रामलला क...
22/01/2024

आप समस्त मित्रों को श्रेष्ठतम, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में श्री अयोध्या धाम की पुनर्स्थापना एवं रामलला के अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

अरथ न धरम न काम रुचि,गति न चहउँ निरबान।
जनम-जनम रति राम पद,यह बरदानु न आन।
रामचरित मानस : अयोध्याकांड।

मुझे न अर्थ (धन) में रुचि है, न धर्म की, न काम की और न मैं मोक्ष ही चाहता हूँ। जन्म-जन्म में मेरा श्री रामजी के चरणों में प्रेम हो, बस, यही वरदान माँगता हूँ, दूसरा कुछ नहीं॥

🌺🌺नमो राघवाय🌺🌺

17/12/2023

हम ब्राह्मण स्वयं को कितना भी सर्वश्रेष्ठ कह लें,
परन्तु हम एकता के मामले में बाकी सभी वर्णों/जातियों से कहीं पीछे हैं ...

 #देव_देवेश्वर_श्री_हरि_परशुराम कण-कण में वो बसे हैं,रग रग में उनका वास है,,काल भी उनका क्या बिगाडे,जिनपे परशुराम जी का ...
02/10/2023

#देव_देवेश्वर_श्री_हरि_परशुराम

कण-कण में वो बसे हैं,
रग रग में उनका वास है,,
काल भी उनका क्या बिगाडे,
जिनपे परशुराम जी का हाथ है 🙏

ृगुकुल_नंदन_भार्गवराम

Address

Sirmour

Telephone

+919896913333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mata Renuka Ji International Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mata Renuka Ji International Foundation:

Share