06/03/2025
संगठन ने श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं पदेन अपर आयुक्त (दिव्यांगता), जिला सिंगरौली म प्र से अनुरोध किया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन शक्तिकरण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक जिले में 7 और 8 मार्च 2025 को आयोजित “सुगम्य यात्रा” में शामिल किया जाय।
संदर्भित सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं आयुक्त दिव्यांगजन म.प्र.शासन द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को सुगम्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में "सुगम्य यात्रा" का आयोजन 7 और 8 मार्च 2025 को होना है। प्रत्येक जिले में चुनिंदा दिव्यांगजन को शासन व्यवस्था के अनुसार वाहन उपलब्ध कराकर सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। दिव्यांगजनों को सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों, मॉल और सिनेमाघरों में उनकी सुविधानुसार किस तरह का सुगम्य वातावरण होना चाहिए। इसमें दिव्यांगजन को सरकारी भवनों, कलेक्ट्रेट, तहसील, नगर पालिका, नगर निगम सहित अन्य शासकीय कार्यालयों, सिनेमा घरों, आम पर्यटन स्थलों, पुस्तकालयों, बाजारों सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजन उपलब्ध साधन सुविधाओं की जमीन हकीकत को देखेंगे। स्थानों के भ्रमण के बाद दिव्यांगजनों द्वारा दी गई सलाह, सूचनाओं का संकलन किया जायेगा, जिनका उपयोग भारत सरकार द्वारा भविष्य में बनाई जाने वाली शहरी विकास नीतियों, डिजाइनिंग एवं विकासात्मक रणनीतियों में शामिल किया जायेगा, जो भविष्य में इस वर्ग के लिये अनुकूल वातावरण निर्माण में सहायक होगी। यात्रा के फोटो "यस टू एक्सेस" ऐप पर अपलोड कर सकेंगे।
जैसा कि महोदय के संज्ञान में है कि आदर्श विकलांग सेवा संघ दिव्यांग व्यक्तियों का संगठन है, जो वर्ष 2006 से पंजीकृत होकर दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण यथा शिक्षण-प्रशिक्षण, खेलकूद, रोजगार-स्वरोजगार, मनोरंजन, अधिकार, शासन-प्रशासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता लाकर लाभ प्रदान करवाना इत्यादि कार्य किए जाते हैं। संगठन मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय विभाग से दिव्यांगता के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्था है। संगठन, सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत “दिव्यांग व्यक्तियों का संगठन” के रूप में पंजीकृत है।
अतः अनुरोध है कि संगठन के सदस्यों को सुगम्य यात्रा में शामिल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें ।
साथ ही संबंधित प्राधिकृत अधिकारियों यथा
1. प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग म.प्र.शासन
2. आयुक्त दिव्यांगजन मध्यप्रदेश
3. आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय म.प्र.
4. आयुक्त रीवा संभाग रीवा
5. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली
6. उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यान्गजन सशक्तिकरण विभाग जिला सिंगरौली
7. समस्त दिव्यांगजन जिला सिंगरौली की ओर सूचनार्थ
शैलेश कुमार मिश्र
Mo 9424348178
अध्यक्ष
आदर्श विकलांग सेवा संघ
सदस्य
जिला दिव्यांग सलाहकार समिति
जिला सिंगरौली,अनूपपुर,शहडोल
PwD Act 2016 भारत सरकार के अंतर्गत
सदस्य
स्थानीय स्तरीय समिति, राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार
जिला सिंगरौली,अनूपपुर,उमरिया,शहडोल
सदस्य
जिला विकलांग कल्याण तथा विकास समिति
जिला सिंगरौली
सदस्य
राज्य स्तरीय समन्वय समिति,
मध्यप्रदेश,राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार
शहडोल संभाग
जिला प्रभारी
स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश
जिला सिंगरौली