24/11/2025
_महा अधिवेशन चलो आगरा_
30 , 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026
दिनांक :-23/11/2025 को ताज नगरी आगरा मे राष्ट्रीय संगठन भारतीय गोर्खा परिसंघ का अगामी तीन दिवसीय सातवां राष्ट्रीय महाअधिवेशन के लिए बैठक संपन्न हुई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं अधिवेशन संयोजक क्रमश :- मा. श्री याम प्रसाद घिमिरे जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. श्री अनिल थापा जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जोन-4 अध्यक्ष के नेतत्व मे और श्री दुर्गेश थापा जी प्रदेश अध्यक्ष (भार) की उपस्थिति मे समस्त पदाधिकारियों के निर्णय के अनुसार उक्त कार्यक्रम के लिए एक स्वागत कमेटी का गठन हुआ जिसमे श्री रवि थापा को स्वागत कमेटी का अध्यक्ष चुना गया जिसके अंतर्गत एक वित्त कमेटी का भी गठन हुआ सभी सम्बंधित विभाग के वालिंटियर की सूची विभाग सहित ग्रुप के माध्यम से दे दी जाएगी .
उपस्थित पदाधिकारियों कि सहमति से एक बड़ा और आधुनिक सभागार (Mega Auditorium), राव कृष्णा पाल सिंह सभागार RBS कॉलेज , आगरा (क्षमता 650 व्यक्ति) को निश्चित कर लिया गया है और इसके साथ 120 बेड और 5 कमरे वाला सरकारी यूथ हॉस्टल अगुन्तको के लिए निश्चित किया गया है यूथ हॉस्टल से सभागार की दूरी मात्र 1.1 किलोमीटर है .
बैठक मे श्री याम प्रसाद घिमिरे जी और श्री अनिल थापा जी ने सभी वालिंटियर को विभाग के अनुसार कार्य को कैसे क्रियावंतित किया जाय इस पर जोर दिया इसके साथ तीन दिन की चलने वाली प्रक्रिया और संचालन के साथ प्रत्येक दिवस के लिए मुख्य अतिथि का भी निर्णय हुआ।
जिला आगरा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत किया समस्त पदाधिकारीयो मे उत्साह का संचार था बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष शेर बहादुर राना जी प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन गौरव सिंह , प्रदेश सचिव संगठन श्री रवि विश्वाकर्मा , जोन-4 सचिव श्री गोविन्द पंथी जी (दूरभाषिक वार्तालाप) जिला अध्यक्ष रवि थापा और उनकी समस्त जिला टीम विष्णु वर्मा , राम बहादुर , सोनू बहादुर , डीनो मंगल राना , भीम बहादुर उपस्थित रहे सभी जिला टीम का आभार 🙏🏻