03/09/2026
मानवता की एक और मिसाल - इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी क्राइम आर्गनाइजेशन*
हिमाचल प्रदेश का एक ट्रक ड्राइवर भाई फुलबारी में टायर फटने से गंभीर घायल हो गया। कसी ने सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया और चला गया और वापस नही आया, बिल 50,000 रुपए हो गया, जेब में एक रुपया नहीं।
गूगल से मेरा नंबर खोज कर उसने मदद मांगी।
मैंने नर्सिंग होम प्रबंधन से मानवीय आधार पर अनुरोध किया और उन्होंने *इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी क्राइम आर्गनाइजेशन* के अनुरोध का सम्मान करते हुए पूरा बिल माफ कर दिया और उसे आज सकुशल छुट्टी दे दी।
*हमारे संगठन के बारे में:*
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी क्राइम आर्गनाइजेशन पिछले कई वर्षों से मानवाधिकार, मानव तस्करी, बाल शोषण और नशा मुक्ति, घरेलू उत्पीड़न के खिलाफ काम कर रहा है। अब तक हम हजारों जरूरतमंद लोगों - मजदूर, ड्राइवर, छात्र, महिला और असहाय परिवारों की मदद कर चुके हैं। हमारा उद्देश्य है - हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाना, चाहे वो देश के किसी भी कोने का हो।
आज वो ड्राइवर भाई सुरक्षित अपने परिवार के पास लौट गया, यही हमारी सबसे बड़ी जीत है।
नर्सिंग होम प्रबंधन को दिल से धन्यवाद।
Dr. Ramesh Shah micro artist
Chairman IHRACO
www.ihraco.org