28/05/2022
सिलीगुड़ी
लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई जरूरतमंदों को सेवा प्रदान करने के लिए जाना जाता है और अपने "अन्नपूर्णा रसोई" के हिस्से के रूप में, तराई अन्नपूर्णा रसोई एक मोबाइल फूड वैन है जो पौष्टिक भोजन प्रदान करती है। वैन को शहर के विभिन्न स्थानों पर रखा जाता है और एक सत्र में करीब 300 से 600 व्यक्तियों की सेवा करता है। समाज के कई लोग समय-समय पर परियोजना को प्रायोजित करने के लिए आगे आते हैं क्योंकि वे अपना जन्मदिन, वर्षगांठ या किसी अन्य अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करके मनाते हैं। आज गर्व के साथ एक लाख लोगों को सेवा 11महीने में ही पूर्ण कर लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई,
मेघा फूड कैंप फॉर ऑल सिलीगुड़ी के 18 नम्बर वार्ड के खुदीराम कॉलोनी स्थित गुरुकुल स्कूल एंड कोचिंग सेंटर के बच्चो उनके परिवार एवम आस पास के लोगो के साथ अपने एक लाख लोगों तक भोजन पहुंचाने के लक्ष्य पूर्ति होने के उपलक्ष में एक उत्सव मनाया गया और 321बच्चो को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए जरूरी सामान दी गई साथ 600 लोगों को भोजन कराया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे लायन सुरेश सिंघल,VDG 1इलैक्ट,लायन निर्मल गिदड़ा, पीएमसीसी लायन श्रवण चौधरी पीडीजी,18 नम्बर वार्ड पार्षद श्री संजय शर्मा जी उपस्थित रहें ।
लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई के प्रेसिडेंट लायंन महेश कुमार ,प्रोग्राम चेरमेन लायन आलोक साहा , एवम सभी सदस्य उपस्थित थे । तराई शक्ति के अध्यक्ष लायन मंजू अग्रवाल एवम सदस्य की गरिमामय उपास्ति रही।
गुरुकुल के डायरेक्टर प्रिंसिपल अरुणांशु शर्मा एवम पूरी गुरुकुल परिवार!
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं मंच पर उपस्थित सभी गणमान लोगो को चंदन टीका खादा लगाकर एवम केक काट कर खुशी मनाई गई एवम बच्चो को उपहार दिए गए।
मंच का संचालन अरुणांशू शर्मा जी ने किया एवम एवं धन्यवाद देते हुए लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई के सभी सदस्य गणों को दिल से शुभकामनाएं दी और गुरुकुल में यह आयोजन करने के लिए धन्यवाद ! गुरुकुल परिवार सदा लायंस क्लबऑफ़ सिलिगुड़ी तराई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी यह आश्वासन दिया।
लायन अशोक शर्मा🙏