श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिलीगुड़ी

Directions

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिलीगुड़ी जैन तेरापंथ धर्मसंघ की विस्तृत जानकारी।

🌸 घर-घर जागे सद् संस्कार, ज्ञानशाला का यह उपहार 🌸आज दिनांक 30 अगस्त 2026, रविवार को ज्ञानशाला दिवस का कार्यक्रम अत्यंत ह...
30/08/2026

🌸 घर-घर जागे सद् संस्कार, ज्ञानशाला का यह उपहार 🌸

आज दिनांक 30 अगस्त 2026, रविवार को ज्ञानशाला दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण में तेरापंथ भवन सिलिगुड़ी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏

सर्वप्रथम ज्ञानशाला दिवस के इस पावन अवसर पर ज्ञानशाला बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया।
सभी बच्चे रैली बंद होकर कार्यक्रम स्थल तेरापंथ भवन सिलिगुड़ी में पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपासक श्रीमान सुरेंद्र जी सेठिया द्वारा नमस्कार महामंत्र के पाठ से हुआ। इसके पश्चात ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा सुंदर एवं भावपूर्ण ज्ञानशाला गीत “अरहम् अरहम्” की वंदना का संगान हुआ।

सभा अध्यक्ष श्रीमान मदन जी सचेती द्वारा ज्ञानशाला दिवस पर बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही समाज के सभी अभिभावकों से निवेदन किया गया कि वह अपने बच्चों को अवश्य ही ज्ञानशाला भेजें। साथी अध्यक्ष महोदय ने सभी प्रशिक्षिकाओं को बहुत-बहुत साधुवाद प्रेषित किया।

तत्पश्चात ज्ञानशाला की सभी शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा विभिन्न सुंदर एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा सभी प्रस्तुतियों को उपस्थित जनों ने खूब सराहा। 👏🌷

इस अवसर पर ज्ञानशाला के आंचलिक संयोजक श्री दीपक जी महनोत ने बच्चों को ज्ञानशाला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

सिलीगुड़ी ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती कुसुम देवी सुराणा ने भी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके भावी भविष्य की मंगल कामनाएं की।

वर्ष 2024 25 में सिलीगुड़ी तेरापंथ ज्ञानशाला एवं सिलीगुड़ी पंजाबी पाड़ा ज्ञानशाला में फर्स्ट सेकंड थर्ड सभी बच्चों को सिलीगुड़ी सभा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
साथ ही ड्राइंग कंपटीशन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी प्रस्तुत किया गया।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी ज्ञानार्थी बच्चों को सिलीगुड़ी सभा द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका श्रीमती बेबी देवी सिरोहिया ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञानशाला की सभी शिक्षिकाओं, संयोजक,बच्चों, अभिभावकों एवं सहयोगी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग, स्नेह एवं उत्साह से यह आयोजन अत्यंत सुंदर एवं यादगार बना।

धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका श्रीमती सुमन‌ बैद ने किया।

ज्ञानशाला दिवस के इस पावन अवसर पर सभी का हृदय से आभार एवं हार्दिक धन्यवाद। 🙏🌸

सादर जयजिनेंद्र आज दिनांक 30 जुलाई 2026 तेरापंथ भवन प्रांगण में युवाचार्य महावीर मुनि का वर्धापन समारोह उपासक श्री सुरें...
30/07/2026

सादर जयजिनेंद्र
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 तेरापंथ भवन प्रांगण में युवाचार्य महावीर मुनि का वर्धापन समारोह उपासक श्री सुरेंद्र जी सेठिया एवं सह उपासक श्रीमान विजय सिंह जी बरमेचा के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र से किया गया।
उसके उपरांत तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री मदन जी संचेती ने युवाचार्य महावीर मुनि के प्रति अपनी भावांजलि प्रस्तुत की एवं तेरापंथ के भावी उत्तराधिकारी के प्रति मंगल कामना प्रेषित की।
श्री शांति प्रकाश बाफनाने अपनी मधुर आवाज में भावपूर्ण गीतिका द्वारा अपनी भावांजलि प्रस्तुत की।
महिला मंडल के अध्यक्षया ने भी अपनी भावांजलि अपने शब्दों के माध्यम से दी एवं महिला मंडल की बहनों द्वारा सामूहिक मधुर गीतिका का संगान कर अपने भावांजलि युवाचार्य के प्रति दी।
सिलीगुड़ी की उपाशिका श्रीमती लीला देवी बोथरा ने अपने भावो की प्रस्तुति दी।
महिला मंडल की मंत्री द्वारा भी युवाचार्य के प्रति अपने भावो से भावांजलि दी।
आज के कार्यक्रम का मंच संचालन तेरापंथ सभा के प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमान नरेंद्र जी सिंगी द्वारा किया गया।
उपासक श्री सुरेंद्र जी सेठिया ने बताया तेरापंथ की यशस्वी परंपरा रही है कि एक आचार्य द्वारा अपने उत्तराधिकारी का चयन करना, इसी क्रम में दिनांक 27 जुलाई 2026 को युग प्रधानाचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा अपने उत्तराधिकारी युवाचार्य पद, युवाचार्य महावीर मुनि को अपना उतरो उठाकर घोषित किया गया।
और संपूर्ण समाज उत्तराधिकारी पाकार निश्चिंत हो गया।
अंत में मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

सादर जयजिनेंद्र आज दिनांक 27 जुलाई 2026 सुबह 9:15 बजे से आचार्य भिक्षु का 300 वां जन्मदिवस एवं भिक्षु चेतन वर्ष का समापन...
29/07/2026

सादर जयजिनेंद्र
आज दिनांक 27 जुलाई 2026 सुबह 9:15 बजे से आचार्य भिक्षु का 300 वां जन्मदिवस एवं भिक्षु चेतन वर्ष का समापन समारोह तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में आयोजित हुआ।

समापन समारोह में उपासक श्रीमान सुरेंद्र जी सेठिया एवं सहयोगी उपासक श्रीमान विजय सिंह जी बरमेचा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम उपासक श्रीमान सुरेंद्र जी सेठिया द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात महासभा के कार्य समिति सदस्य श्रीमान हेमंत जी कोठारी द्वारा दोनों उपासकों का परिचय समाज के सामने रखा।
स्वागत के कर्म में सर्वप्रथम श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्रीमान मदन जी संचेती ने आगंतुक दोनों उपासकों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
उसके पश्चात तेरापंथ महिला मंडल से मंत्री श्रीमती समता पगारिया, तेरापंथ युवक परिषद से मंत्री विकास गोलछा, टीपीएफ के अध्यक्ष महावीर बैद, अनुव्रत समिति से श्री कमल जी पुगलिया, तेरापंथ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेंद्र जी डागा आदि सभी ने आगंतुक उपासकों का स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य उपासक श्रीमान सुरेंद्र जी सेठिया ने भिक्षु विचार दर्शन, आचार्य भिक्षु के सिद्धांतों के ऊपर व्याख्या की।

इसी संदर्भ में सायंकालीन 7:30 बजे से तेरापंथ भवन में भिक्षु धम्म जागरण का कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें समाज के अनेक वर्गों के लोगों ने अपनी मधुर आवाज में भक्ति भरी प्रस्तुति दी।
आज के दिन तेरापंथ भवन में 13 घंटे का ओम भिक्षु जय भिक्षु का जाप का कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल के आयोजन में रखा गया।

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा सिलीगुड़ी।

सादर जयजिनेंद्र आज दिनांक 29 जुलाई 2026 सुबह 9:15 बजे से  तेरापंथ स्थापना दिवस का कार्यक्रम तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में आय...
29/07/2026

सादर जयजिनेंद्र
आज दिनांक 29 जुलाई 2026 सुबह 9:15 बजे से तेरापंथ स्थापना दिवस का कार्यक्रम तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में आयोजित हुआ।

तेरापंथ स्थापना दिवस में उपासक श्रीमान सुरेंद्र जी सेठिया एवं सहयोगी उपासक श्रीमान विजय सिंह जी बरमेचा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम उपासक श्रीमान सुरेंद्र जी सेठिया द्वारा नमस्कार महामंत्र से आज की कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उसके पश्चात तेरापंथ महिला की बहनों ने तेरापंथ स्थापना दिवस पर गीत की प्रस्तुति दी।
उपासक से विजय सिंह जी बरमेचा ने स्वामी जी ने तेरापंथ की स्थापना कैसे की पूरी कहानी के माध्यम से समाज को अवगत कराया।
मुख्य उपासक सीमन सुरेंद्र जी सेठिया ने स्वामी जी के अनेक सिद्धांतों के बारे में विस्तृत विवरण, उनके सामने आई विभिन्न कठिनाइयों को दूर करते हुए कैसे तेरापंथ की स्थापना की इसकी विस्तृत जानकारी समाज के लोगों को दी।

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा सिलीगुड़ी।

🙏 जय जिनेन्द्र 🙏आज सिलीगुड़ी के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव और सौभाग्य का क्षण है।पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा से युवाचार्य घोषण...
27/07/2026

🙏 जय जिनेन्द्र 🙏

आज सिलीगुड़ी के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव और सौभाग्य का क्षण है।

पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा से युवाचार्य घोषणा के इस पावन अवसर पर मुमुक्षु लकित सेठिया, स्वर्गीय शांतिलाल जी सरोज सेठिया के सुपौत्र एवं श्री अंकित लहर सेठिया के सुपुत्र, को साधु प्रतिक्रमण सीखने की आज्ञा प्राप्त हुई।

यह केवल सेठिया परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त सिलीगुड़ी तेरापंथ परिवार के लिए गर्व और आनंद का विषय है। सिलीगुड़ी की पावन धरती से प्रथम मुमुक्षु का साधुपथ की ओर अग्रसर होना हम सभी के लिए प्रेरणा और गौरव का क्षण है।

मुमुक्षु लकित सेठिया के उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाएँ। गुरुकृपा निरंतर बनी रहे और उनका वैराग्य-पथ दिन-प्रतिदिन पुष्ट होता रहे।

मंगलकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई!🙏
*श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा सिलीगुड़ी*

सिलीगुड़ी में सभा संचालन कार्यशाला संपन्न, कन्हैयालाल जी बोथरा उत्तर बंगाल-सिक्किम आंचलिक सभा के नए अध्यक्ष मनोनीत 19 जु...
20/07/2026

सिलीगुड़ी में सभा संचालन कार्यशाला संपन्न, कन्हैयालाल जी बोथरा उत्तर बंगाल-सिक्किम आंचलिक सभा के नए अध्यक्ष मनोनीत

19 जुलाई 2026: महासभा के तत्वाधान में सिलीगुड़ी सभा द्वारा आयोजित उत्तर बंगाल और सिक्किम क्षेत्र की जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभाओं को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण सभा संचालन परीक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ,
अनुशासित माहौल में तीन सत्रों की कार्यशाला
आज सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक कुल तीन सत्रों में 'सभा संचालन परीक्षण कार्यशाला' आयोजित की गई। इस कार्यशाला में उत्तर बंगाल और सिक्किम की कुल 21 क्षेत्रों की सभाओं एवं उपसभाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित और मर्यादित माहौल में संपन्न हुआ।
# # प्रमुख प्रबुद्ध वक्ताओं का मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनसुखलाल जी सेठिया उपस्थित थे, उनके साथ ही महासभा के उपाध्यक्ष श्री मांगीलालजी बोथरा और उत्तर बंगाल-सिक्किम के आंचलिक संयोजक श्री हेमंत जी कोठारी ने भी मंच साझा किया और प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया,महासभा के कार्यसमिति सदस्यों की भी गरिमामय उपस्थिति थी,
# # कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

* मंगलाचरण: कार्यक्रम की शुरुआत श्री शुभकरण जी नवलखा द्वारा नवकार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ हुई।
* सभा गीत: सिलीगुड़ी सभा के सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा सुमधुर सभा गीत का संगान किया गया।
* निष्ठा पत्र वाचन: मुख्य वक्ता श्री मनसुखजी सेठिया ने उपस्थित श्रावकों को 'श्रावक निष्ठा पत्र' का वाचन करके सुनाया।
* स्वागत भाषण सिलीगुड़ी सभा के अध्यक्ष श्री मदन जी संचेती द्वारा किया गया,
* कुशल संचालन: पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप देने में कार्यक्रम संयोजक श्री कमल जी पुगलिया, सह-संयोजक श्री महेंद्र जी गोलछा और सिलीगुड़ी सभा के सह-मंत्री श्री दीपक महानोत की मुख्य भूमिका रही।
* कृतज्ञता ज्ञापन: सिलीगुड़ी सभा के मंत्री श्री कमल जी चोरड़िया ने उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

# # साधारण सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा
कार्यशाला के साथ ही आज उत्तर बंगाल-सिक्किम आंचलिक सभा की विशेष 'साधारण सभा' का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी सत्र 2026-28 के लिए नए आंचलिक अध्यक्ष के नाम पर विचार किया गया। सर्वसम्मति से इस्लामपुर के श्री कन्हैयालाल जी बोथरा को नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
------------------------------

जय जय श्री तुलसी गुरुवर, तुम राष्ट्र संत कहलाए, मानव को राह दिखाने, तुम दीपशिखा बन‌ आए।
03/07/2026

जय जय श्री तुलसी गुरुवर, तुम राष्ट्र संत कहलाए,
मानव को राह दिखाने, तुम दीपशिखा बन‌ आए।

दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में तेरापथ भवन में आचार्य तुलसी डाइग्नोस्टिक सेंटर  सिलीगुड़ी के...
22/06/2026

दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में तेरापथ भवन में आचार्य तुलसी डाइग्नोस्टिक सेंटर सिलीगुड़ी के सहयोग से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिलीगुड़ी द्वारा आयोजित किया गया,उक्त कैंप में समाज के 65 मेंबर ने इस कैंप इनकी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया,ATDC के चेयरमैन श्री सुभाष जी सिंघी और उनकी पूरी टीम का हमे भरपूर सहयोग मिला हम उनके प्रति बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है सेंटर समाज हित में कार्य करता रहे हमारी मंगल कामना
🙏🙏🙏
मदन लाल संचेती
अध्यक्ष
कमल चोरड़िया
मंत्री
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा,सिलीगुड़ी
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Address

S. F. Road
Siliguri Industrial Area

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिलीगुड़ी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share