17/05/2026
اَلسَّلَامُ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَةُ اللهِ وَبَرَكَاتُهُ
कुरेशी महासभा संस्थान, राजस्थान की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज जयपुर स्थित “होटल मोहम्मदी पैलेस” में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवा सहभागिता, संगठन की मजबूती, विस्तार एवं आगामी सामाजिक कार्यक्रमों सहित समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, संगठित एवं गतिशील बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी ऊर्जा को समाजहित में सकारात्मक दिशा देने पर विशेष बल दिया गया।
सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने बहुमूल्य विचार एवं सुझाव साझा करते हुए समाज में आपसी भाईचारे, एकता और संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता पर जोर दिया तथा समाज के हित में मिलकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कुरेशी महासभा संस्थान के अध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी इंसाफ़ अली जी, हाजी रशीद अहमद जी, हाजी मोहम्मद मुस्तफा कुरैशी जी, हाजी मुस्ताक अहमद जी, रफ़ीक जर्मनिया जी, शब्बीर मोहम्मदी जी, निज़ाम कुरैशी जी (JDA), छुट्टन कुरैशी जी, सचिव साजिद सुलेमानी जी, जमीयतुल क़ुरैश राजस्थान अध्यक्ष नईम कुरैशी जी, सोहैब खत्री जी, ज़ुबैर कुरैशी जी, क़यामुद्दीन कुरैशी जी, कैप्टन ज़मील कुरैशी जी, मोहम्मद अली बड़गुजर जी, डॉ. आरिफ कुरैशी जी, असरार अहमद कुरैशी जी, महिला विंग अध्यक्ष रुकसाना आरिफ कुरैशी जी, यूथ अध्यक्ष सोनू फरीदुद्दीन कुरैशी जी, विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट हाज़रा जी, सलाउद्दीन कुरैशी जी, पार्षद लतीफ कुरैशी जी, एडवोकेट आरिफ कुरैशी फतेहपुर जी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।