Jamaat e Islami Hind SIKAR

Jamaat e Islami Hind SIKAR Non profit organization

*जमाअत इस्लामी हिंद, सीकर का इज्तिमा ए आम संपन्न।*जमाअते इस्लामी हिंद सीकर का इज्तिमा ए आम आज शाम मुल्क में शांति व प्रग...
09/02/2025

*जमाअत इस्लामी हिंद, सीकर का इज्तिमा ए आम संपन्न।*
जमाअते इस्लामी हिंद सीकर का इज्तिमा ए आम आज शाम मुल्क में शांति व प्रगति की दुआओं के साथ संपन्न हुआ। इज्तिमा फतेहपुर रोड स्थित इकरा पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित हुआ। जमात के केंद्रीय सचिव जनाब मोहिउद्दीन शाकिर ने कहा कि आज हर सतह पर इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश है की जा रही है जिसका मुकाबला हमें प्यार और मोहब्बत से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क युवाओं का मुल्क है और अपार क्षमता के बल पर हम दुनिया में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता जनाब सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मुसलमान पर सांप्रदायिक हमले बढ़े हैं जो कि एक सोची समझी योजना का हिस्सा है। मदरसों, मस्जिदों, वक़्फ़ बोर्ड, पर्सनल लॉ आदि पर निशाना साधा गया है। जबकि समलैंगिकता, आवारापन, नशाखोरी, जुआ आदि पर ढीला रवैया अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत, नेपाल व भूटान से भी नीचे है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि आरटीआई, आरटीई, खाद्य सुरक्षा बिल, लोकपाल बिल, किसानों को एमएसपी आदि सोशल मीडिया की देन है। इस सीमा में गाजा पर इजरायल की बर्बरता, बढ़ती सांप्रदायिकता, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल, राजस्थान में बढ़ते बच्चों व महिलाओं पर अत्याचार, युवाओं में बढ़ती नशे की लत, राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए धर्म परिवर्तन बिल, नीम का थाना को जिला व सीकर संभाग को निरस्त करने व अल्पसंख्यकों को बजट में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के विरोध में प्रस्ताव पेश किए गए। सम्मेलन को आदिल सैफी,हारिसा फातिमा, मौलाना सरफराज फलाही, इंजीनियर खुर्शीद हुसैन, जमात के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नाजीमुद्दीन व रुबीना अबरार ने भी संबोधित किया। इज्तिमा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आप सभी हजरात से इज्तिमा ए आम में शिरकत की पुरखुलूस दरखास्त है।
07/02/2025

आप सभी हजरात से इज्तिमा ए आम में शिरकत की पुरखुलूस दरखास्त है।

आज दुनिया में कितने ही इंसान हैं जिन्हें यह मालूम नहीं है कि वह कौन हैं? वो दुनिया में क्यों आए हैं? अपने खालिक से वाकफि...
09/01/2025

आज दुनिया में कितने ही इंसान हैं जिन्हें यह मालूम नहीं है कि वह कौन हैं? वो दुनिया में क्यों आए हैं? अपने खालिक से वाकफियत और ताल्लुक नहीं होने की वजह से वो मायूसी और परेशानी के आलम में अंधेरों में भटक रहे हैं। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो अपने रब पर ईमान लाते हैं, वह कभी मायूस नहीं होते, वह अपने रब पर भरोसा करते हैं। ईमान के नतीजे में उन्हें अंधेरों के मुकाबले में रोशनी की नेमत हासिल हो जाती है, और ये यकीने कामिल हो जाता है कि हर मुसीबत से निजात का वाहिद रास्ता अल्लाह की मदद और उस पर तवक्कुल है। क्योंकि वही तो है जो निजामे हस्ती चला रहा है। वही पूरी कायनात का खालिक व मालिक है। वही तो है जो समन्दर की लहरों में, गार के अंधेरों में, दहकती हुई आग में अपने महबूब बंदों का सहारा बन जाता है और हर तरह की आजमाइश में साबित कदमी अता फरमाता है। ये यकीन हो जाए कि दुनिया की मुश्किलात आरजी हैं इनसे निजात के लिए हम तदाबीर के मुकल्लफ हैं, लेकिन इन हालात को बदलने की कुदरत सिर्फ और सिर्फ अल्लाह तबारको तआला ही के पास है।

मुहतरम हज़रात ! मौजूदा हालात में उम्मत ए मुस्लिमा जिन मुश्किल हालात से दौचार है एक तरफ जहां तालीमी, मआशी, सियासी और समाजी मसाइल और चैलेंजेस हैं, वहीं दूसरी तरफ जान व माल, इज्जत ओ आबरू के खतरे के साथ साथ उम्मत के ईमान ओ अकीदे के कमजोर होने या छिन जाने का ख़तरा है। ऐसे मुश्किल और सख्त तरीन हालात में जमाअत इस्लामी हिन्द यह चाहती है कि उम्मते मुस्लिमा कुरआन ओ सुन्नत की बुनियाद पर मुत्तहिद ओ मुत्तफिक होकर हर तरह के खौफ, मायूसी और ना उम्मीदी से निकल कर अपना मन्सबी फरीजा अदा करे। जिससे कि उम्मते मुस्लिमा में ये यकीन, हौसला और हिम्मत पैदा हो जाये और इस्लाम के हक में राय आम्मा की मुस्बत तब्दीली के जरिये से इलाही हिदायात की रोशनी में अद्‌लो किस्त पर मबनी समाज की तामीर हो सके।

इसी दावत और पैगाम को आम करने के लिए जमाअते इस्लामी हिंद, सीकर की जानिब से*

"लातहजन इन्नल्लाहामअना" (गमन करो, बेशक! अल्लाह हमारे साथ है।)

मरकजी उन्वान के तहत एक रोज़ा इज्तिमा ए आम मुनअकिद किया जा रहा है।

🔹🔹🔹 इज्तिमा-ए-आम 🔹🔹🔹

तारीख : 09 फ़रवरी 2025 बरोज़ इतवार

बमकामः इक़रा पब्लिक सेकंडरी स्कूल, फतेहपुर रोड़, सीकर।

वक़्त : सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

आपसे पुरखुलूस गुजारिश है कि इस इज्तिमा ए आम में मय अहलो अयाल तशरीफ लाएं।

Address

Opp. Sabal Pura Power House, Fatehpur Road, Sikar(Rajasthan)
Sikar
332001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamaat e Islami Hind SIKAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jamaat e Islami Hind SIKAR:

Share