21/08/2026
🌸 श्री श्याम मंदिर मूंडरू धाम में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन 🌸
आज प्राचीन श्री श्याम मंदिर, मूंडरू धाम के पावन परिसर में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 2027 के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।
इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर के पुजारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समाजसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सूरज मल फौजी जी (समाजसेवी), श्याम यादव फूटाला जी (समाजसेवी), चिरंजी लाल सैनी जी (समाजसेवी), श्रवण तँवर जी (पत्रकार), के. के. यादव जी, महिपाल कटारिया जी, सुरेन्द्र कुमार सैनी जी, ग्यारसी लाल सैनी जी, सिंगर मनीष योगी,राहुल यादव जी एवं हेमचंद यादव जी उपस्थित रहे।
सभी गणमान्यजनों ने सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सम्मेलन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस पुनीत अवसर पर बाबा श्याम के चरणों में प्रार्थना की गई कि सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 2027 सफलतापूर्वक संपन्न हो तथा 51 नवविवाहित जोड़ों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन हो।
🙏 एक कदम — सामाजिक समरसता की ओर
❤️ दहेज मुक्त विवाह — खुशहाल परिवार की ओर
आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ (रजि.)
एवं सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति