We are against terrorism

We are against terrorism Join a fight against terrorism

09/05/2026

आप एक हिन्दू हैं....
और आप या आपका युवा बेटा आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है...
और कमाल की बात ये कि आपको या आपके बेटे या बेटी को.... खुद भी ये पता नहीं कि वो एक आतंकवादी गतिविधि का हिस्सा है....

आपको बात अजीब लगेगी.... पर ये सच है
और इस सच से हमारे देश की एजेंसीज जूझ रही हैं वर्तमान में

पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे युवा गिरफ्तार हुए.... जो ऐसी गतिविधियों से जुड़े थे... जिन्होने ISI के लिए काम किया
और उन्हें पैसे भी मिले....
पर असल बात ये है कि उनको यही लग रहा था वो एक "टास्क गेम" खेल रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं...

माँ बाप भी चुंकि ज्यादा गौर न करते तो उनके लिए भी जब बच्चा पुलिस या ATS के हाथ चढ़ता है तब आश्चर्य ही होता है कि उनके बच्चे ने ऐसा किया...

बड़ा साधारण सा तरीक़ा पाकिस्तान में बैठे हैंडलर अपना रहे हैं...
वे युवा लड़के लड़कियों के ऐसे प्रोफाइल इंस्टा और फेसबुक पर ढूंढ़ते हैं जो ऑनलाइन गेमिंग पर जुड़े हैं, जो थोड़ी डेयरिंगबाज़ी टाइप पोस्ट करते हैं, या जो पंजाबी या अन्य भाषाओ के हथियार अपराध को महिमामंडित करते गीत हैं उनपर रील बनाते हैं...

फिर वो इन बच्चों से जुड़ते हैं कोई खूबसूरत लड़की बन... या अन्य रूप में..
इनबॉक्स में आते हैं... और फिर चालू होता है "टास्क गेम"
बेहद मामूली से टास्क... जिन्ह पूरा करो और पैसे कमाओ...

जैसे आपको कहा "दो मिनट के अंदर आप अपनी सेल्फी खींच अपलोड करो... 100₹"
फिर अगला टास्क... आप अपनी करंट लोकेशन अपने प्रोफाइल पर पोस्ट करो गूगल मैप पर.... 500₹.... फिर आप अपने नज़दीक चौराहे पर जाकर लाइव करो और जय श्री राम का नारा लगाओ.... 1000₹"

टास्क साधारण से थोड़े टफ होते जाते हैं... पैसा बढ़ता जाता है...
फिर आपको दिये जाते हैं असली काम...
आप फलाने रेलवे स्टेशन जाकर लाइव करो..... आप फलाने एयर पोर्ट के बाहर जाकर लाइव करो.... पैसा 5-10 हज़ार

उसके बाद और टफ.... यानी सीधे वो गतिविधि जो क़ानून तोडना है.... कहीं आग लगवाई... कहीं सीसीटीवी लगवाया... कोई पैकेट आपसे डिलेवरी करवाया....

आपको लगता है गेम चल रहा है... पैसे कमा रहे हो आसानी से.....
असल में आप ISI के लिए रेकी कर रहे होते हो..... आतंकी गतिविधियों में लिप्त हो चुके होते हो....

NIA, ATS, राज्य पुलिस द्वारा अबतक 50 के करीब युवा इस तरह की गतिविधियों में पकड़े गये हैं.... कुछ मामले मीडिया अख़बार में आये हैं.... कुछ नहीं...
पर तरीक़ा लगभग हर बार यही इस्तेमाल किया गया फ़साने में...

सिम्पल तरीका... जिसे "ईरानी मॉड्यूल" नाम दिया गया है...
उनका फायदा ये है कि हिन्दुओं को इन्वॉल्व कर उनपर आसानी से ऊँगली न जाती...
दूसरा सरकार के विरुद्ध कल को इसपर नरेटिव तैयार होगा.... बड़े आराम से ये आरोप लग जायेगा कि सरकार झूंठा फसाती है....

राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है तो सरकार के पास विकल्प भी नहीं सॉफ्ट होने की...

जम्मू, दिल्ली एनसीआर, नॉएडा, लखनऊ, गोरखपुर, बिहार, महाराष्ट्र कई जगह ऐसी गिरफ़्तारियाँ हुईं हैं....
ज्यादातर मामलों में उच्च जातिय वर्ग के बच्चे हैं.... पर टार्गेट पर सभी हैं...
वो अपने नरेटिव के हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं...

में सिर्फ इतना कहूंगा... अगर आपको ऐसा कोई "टास्क गेम" इजी मनी वाला ऑफर होता है.... तो समझें कि ये एक ट्रैप है
अपने युवा बच्चों जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं उनकी प्रोफाइल देखें.... उनसे बात करें.... कहीं अंजाने में वो तो इस ट्रैप में नहीं फसने जा रहे....

पकड़े गये ज्यादातर युवा कोई आतंकी नहीं...न ये कोई देशद्रोही...
ये बस थोड़े से लालच में फसे हैं... गलती कर गये...
और अपने और अपने परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर ली....

सावधान रहें.... और हो सके तो इस मुद्दे पर जागरूकता फैलायें....!

में कोई हवाई बात नहीं कर रहा... जो लिखा है ठोस जानकारी के बाद लिखा है!!!

आपको और भी इससे जुडी जानकारियां जल्द देने का प्रयत्न रहेगा!
शेयर करें!
Ajai Singh जी कलम से

14/05/2025

Address

Sikandrabad
203205

Telephone

9837482597

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when We are against terrorism posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to We are against terrorism:

Share