जैसा की आप जानते है 14 जून विश्व रक्तदान दिवस World Blood Donor Day के रुप मे मनाया जाता है. और यह मानवता के नाम पर सबसे बड़ा पर्व है. और इस महान पर्व को पुरा विश्व एकजुट होकर मनाता है. इस पुनित पर्व का मुख्य उदेश्य यह है कि बिमार, दुर्घटनाग्रस्त, धायल, व जानलेवा बीमारी से ग्रस्त व्यक्तिओं की आप के द्वारा दिये गये रक्तदान से मदद करना है और उनके जीवन को बचना.
विश्व रक्तदान दिवस World Blood Don
or Day की शुरुवात विश्व स्वास्थ संघठन World Health Organization (WHO) 14 जून 1997 में की गयी थी.
14 जून 1868 को ही महान वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन का जन्म हुआ था. और इन्होने मानव रक्त में उपस्थित एग्ल्युटिनिन की मौजूदगी के आधार पर रक्तकणों का A, B और O समूह में वर्गीकरण किया. और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था.
और इसी कारण 14 जून का ही दिन विश्व रक्तदान दिवस "World Blood Donor Day " के रुप मे रखा गया. जिसमे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान की शुरूआत की, और इस महादान मे 124 प्रमुख देशों को शामिल किया गया और सभी देशों से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने की अपील की गई.