15/04/2026
गौरव का क्षण
माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आज कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
सेवा भारती छात्रावास, शिवपुरी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर हमारे होनहार छात्र
भैया लाखन सहरिया ने 92.8% अंक प्राप्त कर
छात्रावास एवं सेवा भारती का नाम गौरवान्वित किया।
यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
सेवा भारती परिवार की ओर से छात्रावास के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।