SPARK NGO

SPARK NGO A society based on social justice, equality, non-discrimination and self reliance where all people live a life with dignity

स्पार्क घराटनाला वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विका...
01/07/2026

स्पार्क घराटनाला वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से स्पार्क संस्था द्वारा घराटनाला जलागम परियोजना के अंतर्गत किसान सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रम" का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाकर कृषि कार्यों को अधिक सुगम, प्रभावी एवं आयवर्धक बनाना था।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सलूणी के प्रधान मदन मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरण किसानों की मेहनत को कम करने के साथ-साथ उनकी उत्पादकता और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्पार्क संस्था द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल ग्रामीण विकास और किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर स्पार्क संस्था के निदेशक प्रदीप आजाद ने परियोजना की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलागम परियोजना का लक्ष्य केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका को मजबूत करना, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने किसानों से वितरित किए गए उपकरणों का बेहतर उपयोग कर अपनी आय और उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों को पावर टिलर, फ्लोर मिल, ब्रश कटर तथा मक्का थ्रेशर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि उपकरण वितरित किए गए। किसानों ने इस पहल के लिए स्पार्क संस्था एवं नाबार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से खेती के कार्य अधिक सरल, कम लागत वाले और समयबद्ध हो सकेंगे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, जलागम समिति के सदस्य,परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रभावी ढंग से किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों, लाभार्थियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किसानों के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक मनोज शर्मा, कुलदीप ठाकुर, प्रमोद शर्मा, साहिल, अंकित शर्मा प्रधान खरल देस राज वर्मा, उप प्रधान खरल विनीत शर्मा , रवींद्र शर्मा , स्थानीय किसान और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे I

नशे के खिलाफ अभियान में जनसहयोग की बहुत आवश्यकता है। जन जन का यही है नारा "नशा मुक्त हो समाज हमारा"          🇮🇳जय हिन्द ...
01/07/2026

नशे के खिलाफ अभियान में जनसहयोग की बहुत आवश्यकता है।
जन जन का यही है नारा "नशा मुक्त हो समाज हमारा"
🇮🇳जय हिन्द जय हिमाचल 🇮🇳

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस 2026 आओ आज हम सभी शपथ ले कि हम हर तरह के नशे से दूर रहेगे
26/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस 2026 आओ आज हम सभी शपथ ले कि हम हर तरह के नशे से दूर रहेगे

आप को यह जानकर बहुत खुशी होगी कि जिला चंबा के तलाई डाक घर गोली तहसील डलहौजी जिला चंबा में *स्पार्क संस्था * द्वारा स्पार...
17/06/2026

आप को यह जानकर बहुत खुशी होगी कि जिला चंबा के तलाई डाक घर गोली तहसील डलहौजी जिला चंबा में *स्पार्क संस्था * द्वारा स्पार्क नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को शुरू किया गया है। तलाई जो कि बहुत सुन्दर तथा शांत ग्रामीण क्षेत्रों है, इस क्षेत्र में इस केंद्र खोलने का संस्था का मुख्य उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना रहेगा।
इस प्रकार के एक आधुनिक और मान्यता प्राप्त पुनर्वास केंद्र में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं का विस्तार से विवरण नीचे दिया गया है:
1. चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाएं (Medical Facilities)
* सुरक्षित डिटॉक्सिफिकेशन (Detoxification):* जब कोई व्यक्ति नशा छोड़ता है, तो उसके शरीर में गंभीर लक्षण (Withdrawal Symptoms) उभरते हैं। केंद्र में डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से शरीर से नशीले पदार्थों को बाहर निकाला जाता है।
**नियमित स्वास्थ्य जांच:** मरीजों के शारीरिक स्वास्थ्य की निगरानी के लिए नियमित रूप से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा चेकअप किया जाता है।
**आपातकालीन चिकित्सा:** किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार और एम्बुलेंस/अस्पताल से जुड़ाव की व्यवस्था है।
2. मनोवैज्ञानिक और परामर्श सेवाएं (Psychological & Counseling Services)
**व्यक्तिगत परामर्श (Individual Counseling):** थेरेपिस्ट और काउंसलर मरीज के साथ अकेले में बात करके नशे की लत के पीछे के मानसिक कारणों (जैसे तनाव, अवसाद या संगति) को समझने और उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं।
**ग्रुप थेरेपी (Group Therapy):** यहां मरीजों के सामूहिक सत्र होते हैं, जहां मरीज एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव और संघर्ष साझा करते हैं। इससे उन्हें यह अहसास होता है कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं।
**पारिवारिक परामर्श (Family Counseling):** नशे के कारण अक्सर परिवार में कड़वाहट आ जाती है। केंद्र परिवार के सदस्यों की भी काउंसलिंग करता है ताकि वे मरीज को समझें और ठीक होने के बाद घर पर एक सकारात्मक माहौल दे सकें।
3. दैनिक दिनचर्या और शारीरिक सुधार (Daily Routine & Physical Wellness)
**योग और ध्यान (Yoga & Meditation):** सुबह की शुरुआत योग, प्राणायाम और ध्यान से होती है, जो मानसिक शांति देने और इच्छाशक्ति (Willpower) को मजबूत करने में मदद करता है।
**खेलकूद और व्यायाम:** शारीरिक रूप से फिट होने के लिए इनडोर/आउटडोर खेल और जिम या हल्के व्यायाम की सुविधा दी जाती है।
**अनुशासित जीवनशैली:** मरीजों को एक तय समय सारणी (सोने, जागने और खाने का समय) का पालन कराया जाता है, जिससे उनके जीवन में अनुशासन वापस आता है।
4. रहने और खाने की व्यवस्था (Accommodation & Nutrition)
**पौष्टिक और संतुलित आहार:** नशा करने से शरीर अंदर से कमजोर हो जाता है। इसलिए केंद्र में न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर शुद्ध शाकाहारी खाना दिया जाता है।
**साफ-सुथरा आवास:** मरीजों के रहने के लिए साफ, हवादार और सुरक्षित कमरों (Dormitories या Private Rooms) की व्यवस्था है।
5. कौशल विकास और पुनर्वास (Skill Development & Rehabilitation)
* **वोकेशनल ट्रेनिंग (Vocational Training):** केंद्र से ठीक होकर निकलने के बाद व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके, इसके लिए कंप्यूटर कोर्स, मोबाइल रिपेयरिंग, बागवानी, या अन्य छोटे-मोटे हुनर सिखाए जाते हैं।
**मनोरंजन की सुविधाएं:** खाली समय में मरीजों का मन बहलाने और सकारात्मक ऊर्जा के लिए इनडोर गेम्स (कैरम, लूडो), किताबें (लाइब्रेरी) और टेलीविजन की व्यवस्था है।
**आध्यात्मिक और प्रेरक सत्र:** समय-समय पर प्रेरक वक्ताओं (Motivational Speakers) को बुलाया जाता है और अच्छी फिल्में या डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाती हैं।
**नोट:** किसी भी मरीज को केंद्र में दाखिल करवाने से पहले एक बार स्वयं **तलाई डाक घर गोली तहसील डलहौजी जिला चंबा ** स्थित केंद्र पर जाकर वहां के स्टाफ से मिल लें, ताकि आप वहां के नियमों, फीस और वर्तमान सीट की उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी ले सकें।
संपर्क सूत्र: 9459408186, 9418208186

जिला किन्नौर के मोरंग किसान उत्पादक संगठन की बैठक का आयोजन आज मोरंग स्थित कार्यालय में किया गया I इस बैठक में जिला विकास...
03/06/2026

जिला किन्नौर के मोरंग किसान उत्पादक संगठन की बैठक का आयोजन आज मोरंग स्थित कार्यालय में किया गया I इस बैठक में जिला विकास प्रबंधन नाबार्ड,जिला किन्नौर उपस्थित रहे I उन्होंने अगले 2 वर्षो में किसी प्रकार FPC का कार्य चलना चहिए उस पर विस्तार से चर्चा की गई I इस अवसर पर FPC के सभी BODs उपस्थित रहे

"नशे को छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें"जिला चंबा का पहला नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का आरंभ हो चुका है l नशे करने वाले लोगो...
12/05/2026

"नशे को छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें"
जिला चंबा का पहला नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का आरंभ हो चुका है l नशे करने वाले लोगों को अपराधी न मानो, उन्हें नशे का आदि मानते हुए, मानसिक रोगी की सूची में रखे तथा उसका इलाज कराना सुनिश्चित करे ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है l

किसानों के लिए नाबार्ड के साथ मिलकर किए जा रहे विकासात्मक कार्य...
18/03/2026

किसानों के लिए नाबार्ड के साथ मिलकर किए जा रहे विकासात्मक कार्य...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड  राकेश कुमार जी के द्वारा मैहला जिला चंबा में आयोजित कार्यक्रम म...
12/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश कुमार जी के द्वारा मैहला जिला चंबा में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहन अवार्ड से सम्मानित किया गया, इस के लिए नाबार्ड का दिल की गहराईयों से धन्यवाद।

नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को अंजाम देते स्पार्क संस्था के कार्यकर्ता...
14/02/2026

नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों को अंजाम देते स्पार्क संस्था के कार्यकर्ता...

Address

Village Sageen P. O. Tara Devi
Shimla
171010

Telephone

9459408186

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SPARK NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SPARK NGO:

Shortcuts

Share