21/08/2026
📍 शिमला | 20 अगस्त 2026
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश की राज्य परिषद की बैठक 20 अगस्त को आर्म्सडेल बिल्डिंग, स्टेट सेक्रेटेरिएट, शिमला में माननीय शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश एवं उपाध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश श्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी 12 जिलों के राज्य परिषद सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
🔹 श्री राकेश कंवर, आईएएस, प्रशासनिक सचिव (शिक्षा), हिमाचल प्रदेश सरकार को सर्वसम्मति से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश का राज्य मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया।
🔹 नवनियुक्त राज्य मुख्य आयुक्त ने संगठन के सुदृढ़ीकरण, विस्तार एवं जमीनी स्तर तक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
🔹 कब्स एवं बुलबुल्स से लेकर स्काउट्स एवं गाइड्स तथा रोवर्स एवं रेंजर्स तक सभी वर्गों के विकास और विस्तार पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
🔹 माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
🔹 उन्होंने कहा कि स्काउटिंग को केवल शहरों तक सीमित न रखते हुए गांवों, दूरदराज के क्षेत्रों और प्रदेश के प्रत्येक बच्चे एवं युवा तक पहुंचाना आवश्यक है।
🔹 बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा एवं नेतृत्व विकास जैसी गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
🔹 बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, जिला इकाइयों की कार्यप्रगति एवं आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
राज्य परिषद ने प्रदेश में स्काउटिंग एवं गाइडिंग को और अधिक सशक्त बनाते हुए इसे ग्रासरूट स्तर तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
🤝 Together for a Stronger Scouting Movement | हर युवा तक स्काउटिंग