04/04/2026
॥श्रीमद् भागवत कथा एवं
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ ॥
अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि वेद सेवा संस्थान द्वारा शिमला की पावन धरा पर एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है।
भगवान श्री कृष्ण की अमृतमयी 'श्रीमद् भागवत कथा' और 'शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा' के इस पावन अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, भक्ति के इस सागर में डुबकी लगायें और आचार्य श्री उमेश कृष्ण शर्मा जी के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ उठाएं।
दिनांक: 11 से 17 जून 2026 तक
पवित्र मंगल कलश यात्रा: 11 जून 2026
कथा समय: दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
स्थान: सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, ध्यारीघाट, शिमला।
धर्म लाभ लेने हेतु सपरिवार पधारें।
आयोजक: वेद सेवा संस्थान एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य
संपर्क: 7807205757, 9805278231
Ved Sewa Sansthan