26/01/2026
ये है सिरमौर
हिमाचल और हिमाचलियत के हितों की रक्षा के लिए सिरमौर के लोगों ने हमेशा आगे आकर सहयोग किया है।ये हिमाचल निर्माता डाक्टर यशवंत सिंह परमार जी की धरती है।जिस धरती ने समय समय पर हिमाचल के हितों की लड़ाई को बड़ी संजीदगी से लड़ा है।उसी तर्ज पर सिरमौर के युवाओं ने आज गांधीवादी तरीके से चलते हुए प्रदेश में फैल रहे केमिकल नशे चिट्टे के खिलाफ आज जिला सिरमौर की एक छोटी सी पंचायत क्यारी गुंडाह से 22 जनवरी से आगाज करते हुए 121 किलोमीटर लंबी सिरमौर जोड़ो पैदल जन जागरण यात्रा जिसका आज 26 जनवरी 2026 को नाहन जिला मुख्यालय में हिमाचल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठनीया जी और स्थानीय विधायक अजय सोलंकी जी की अध्यक्षता में समापन किया गया।जब जब प्रदेश के भीतर कोई भी समस्या बढ़ेगी तब तब सिरमौर का युवा और सिरमौर की जनता उन समस्याओं के खिलाफ सबसे आगे आकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेगी।