Bharech Youth Club

Bharech Youth Club Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharech Youth Club, Youth Organization, VILL BHARECH PO HIMRI TEH KOTKHAI, Shimla.

To aware the rural youth about rural development and to eradicate the social evils like dowry, women foeticide and drug addictions from our society to make India a progressive and developed country.

माँ Hateshwari मंदिर भड़ेच में महाष्टमी पर्व पर भंडारे का आयोजन. माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे.
26/03/2026

माँ Hateshwari मंदिर भड़ेच में महाष्टमी पर्व पर भंडारे का आयोजन. माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे.

17/02/2026
कोट्खाई : तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का भड़ेच में शुभारंभ l क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए भड...
08/02/2026

कोट्खाई : तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का भड़ेच में शुभारंभ l

क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए भड़ेच में आज तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। माँ हाटेश्वरी की कृपा से प्रारंभ हुए इस महायज्ञ में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए और जनकल्याण की कामना की।

यह महायज्ञ वर्ष 1996 से निरंतर क्षेत्र के जनकल्याण तथा स्थानीय जनता की सुख-समृद्धि के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। राम नगर पंचायत के भमराड़ा गाँव से माता के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई। श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की।
महायज्ञ के दौरान तीन दिनों तक यज्ञ भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर आचार्य अम्बादत्त शास्त्री जी, हरि कृष्ण शर्मा एवं किशोरी लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ सामाजिक एकता, आध्यात्मिक जागरूकता और लोककल्याण का प्रतीक है। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

जय माता दी।

कोट्खाई :-भड़ेच में युवा मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा ...
26/01/2026

कोट्खाई :-भड़ेच में युवा मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा मंडल भड़ेच द्वारा गांव भड़ेच में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान युवा मंडल विकास शर्मा और युवा स्वयंसेवक Yss निखिल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के माध्यम से संविधान एवं देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। संबोधन में विकास शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।
कार्यक्रम में बच्चों की विशेष भागीदारी रही, जिसने समारोह को और भी प्रेरणादायक बनाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा मंडल भड़ेच के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

— युवा मंडल, भड़ेच

कोट्खाई:- भड़ेच में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस पर  कार्यक्रम का आयोजनहिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्...
25/01/2026

कोट्खाई:- भड़ेच में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य में युवा मंडल भड़ेच द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2026 को यूथ ट्रेनिंग हॉल, भड़ेच में एक सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा मंडल भड़ेच के हिमाचल प्रदेश युवा सेवायें एवं खेल विभाग शिमला में खंड युवा स्वयंसेवी निखिल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में युवाओं, एवं स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए हिमाचल प्रदेश से संबंधित प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। चित्रकला के माध्यम से भी बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति दी.

कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल भड़ेच की कार्यकारिणी सदस्य अंकिता शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए युवाओं को गाँव, प्रदेश एवं देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से बचने का आह्वान भी किया l उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व वाली गतिविधियाँ समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अंत में सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व दिवस और 16 वे  राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सभी हिमाचल प्रदेश वासियों  को शुभकामनाएं.
25/01/2026

हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व दिवस और 16 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सभी हिमाचल प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं.

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्री कृष्ण
16/08/2025

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.
जय श्री कृष्ण

Address

VILL BHARECH PO HIMRI TEH KOTKHAI
Shimla
171202

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharech Youth Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharech Youth Club:

Share