Sheohar Post

Sheohar Post This page is an initiation to spread awareness among native towards development.

14/05/2026

बिहार की लीची अब ट्रेन से जाएगी देशभर में, मुंबई और लखनऊ के लिए पहली खेफ रवाना, रेलवे ने लीची किसानों को दी बड़ी राहत! जंक्शन पर बनेगा अलग काउंटर

14/05/2026

क्या आपने लू से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है?

पढ़िए, पढ़ाइए और समाज को जागरूक कीजिए।

गर्मी में लापरवाही नहीं, सतर्कता है जरूरी।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bsdma Bihar
Centre of Excellence in Disaster Management



10/05/2026
04/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-04.05.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।

------राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, डालसा सचिव ने डीटीओ संग की बैठक ------

आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली "राष्ट्रीय लोक अदालत" की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर जिला अपर मुख्य न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार ने सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार के साथ समन्वय बैठक की।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर दिया गया। वही सचिव ने कहा कि यातायात चालान, वाहन दुर्घटना दावा वाद तथा परिवहन विभाग के अन्य लंबित प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित चालान एवं अन्य परिवहन संबंधी मामलों की सूची तैयार कर संबंधित पक्षों को समय पर नोटिस तामिला कराया जाए, जिससे अधिकाधिक मामलों का निपटारा हो सके।सचिव श्री रजक ने आम जनता और वाहन स्वामियों से अपील किया कि वे अपने लंबित चालान एवं विवादों के समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों के निपटारे से समय और धन दोनों की बचत होती है। इसमें कोई कोर्ट फीस नहीं लगती तथा पूर्व में जमा कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है।

04/05/2026



राष्ट्र की उन्नति में योगदान देनेवाले सभी श्रमिकों को सलाम।




04/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-04.05.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।

आज दिनांक-04.05.2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस. की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत संचालित पोषाहर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, कन्या उत्थान योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। चर्चा के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती किसलय शर्मा द्वारा सक्षम केंद्र हेतु लक्षित 28 आँगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया जिसमें आंगनवाडी केंद्रों पर बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फ़िल्टर, एल.ई.डी टीवी, वर्षा जल संचयन लगाए जाने का प्रावधान है। जिला समन्वयक अवनीश पाण्डेय द्वारा पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर यथा पोषाहर वितरण, गृह भ्रमण, समुदाय आधारित गतिविधि की अद्यतन प्रविष्टि से अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर पर अपेक्षित सुधार लाने का निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में लक्ष्य के विरुद्ध प्रविष्टि करने का निदेश दिया गया। लक्षित आँगनवाड़ी केंद्रों को शीघ्र सक्षम केंद्र में उत्क्रमित करने का निदेश सभी बाल विकास पदाधिकारी को दिया गया साथ ही सभी महिला पर्यवेक्षिका को पोषण ट्रैकर के सभी सूचकांकों में अगले माह में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
मौके पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

Credit:- Akib Sheohar News
01/05/2026

Credit:- Akib Sheohar News

Address

7th St, Main Road
Sheohar
843329

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sheohar Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share