07/06/2026
आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर एक सुखद संयोग रहा।
देशी बीजों, मोटे अनाजों और जैविक खेती को लेकर पिछले कई वर्षों से चल रहे हमारे छोटे-छोटे प्रयासों को राष्ट्रीय हिंदी दैनिक Dainik Jagran ने जगह दी है।
यह खबर किसी व्यक्ति की नहीं, उस सोच की है जो मानती है कि खेती का भविष्य केवल उत्पादन बढ़ाने में नहीं, बल्कि बीजों, मिट्टी, पानी और जैव विविधता को बचाने में है।
तीन सौ से अधिक देशी बीजों का यह संग्रह हमें बार-बार याद दिलाता है कि खाद्य सुरक्षा की शुरुआत बीज सुरक्षा से होती है।
इस विषय को महत्व देने और इसे व्यापक समाज तक पहुँचाने के लिए दैनिक जागरण का धन्यवाद।