Swarn Pariwar

Swarn Pariwar Your warm greetings on the Swarna Parivar website, the Swarna Parivar team is feeling very happy tha

स्वर्ण परिवार की वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनन्दन है, स्वर्ण परिवार की टीम को अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है की अपने विशाल समाज की स्थति को देखते हुए टीम के मन में एक ऐसी ललक थी की हमारे ब्राह्मण स्वर्णकार समाज को ऐसा मंच प्रदान किया जाये, जिसके माध्यम से अपने समाज की जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके, जिससे अपने समाज के बंधू इस विशाल समाज को और अधिक निकटता से जान-पहचान सके, वेबसाइट में सम

्पूर्ण जानकारी सरल इंग्लिश एवं हिंदी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है ताकि समाज के हर व्येक्ति के लिए पढ़ने एवं समझने में सहज हो सके ।

साथ ही समाज की विभिन्‍न गतिविधियों के समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि समाज में हो रही सामाजिक गतिविधिओं को सीधे अपने कंप्यूटर/मोबाइल पर देखकर अपने सुझाव भेज सके।

देश-विदेश से लेकर शहर/गाँव में रहने वाले अपने समाज के अविवाहित युवक-युवतियों, का परिचय विस्तार पूर्ण तरीके से वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा हैं । आपात्कालीन जैसे समय में ब्लड ग्रुप का विवरण अलग-अलग शहर /गावँ तरीके से वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे समाज में किसी भी व्येक्ति विषेश को आपात्कालीन समय में ब्लड की कमी के कारण परेशान न होना पड़े, वेबसाइट पर सगाई, तलाकशुदा, विधवा की जानकारी भी सरल तरीके से बताने का स्वर्ण-परिवार ने प्रयास किया है, साथ ही साथ व्यवसाय, शिक्षा, आदि की जानकारियां भी उपलब्‍ध करवाई जा रही है । इन आधारभूत सामग्रियों के साथ-साथ ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के धर्म, उसके इतिहास, परम्पराएँ, संगठन, समाज के महापुरुष, समाज में योगदान करने वाली विभूतियाँ एवं उन्मुखता की भावना से औत-प्रोत अपने अर्जित ज्ञान और अनुभव को आप जैसे सुधि पाठको के समक्ष प्रस्तुत करने का टीम ने प्रयास करेगी, इस वेबसाईट मे जो भी समाज के बारे मे जानकारियां दी जाएगी वो समाज के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी व्‍यक्तियों द्वारा लिखी गई समाज की पुरानी व नई किताबों के माध्‍यम से प्राप्त की गयी जानकारियाँ उपलब्ध करवाई जाएगी ।

इस वेबसाईट को बनाते समय समाज के अंतर्गत आने वाली सम्‍पूर्ण जानकारियों को पूरी निरपेक्षता से प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएंगे, समाज के इस आधुनिक महायज्ञ में आप भी हमें अपना सुझाव एवं मार्गदर्शन, हमें Contact Us के द्वारा भेज सकते हैं।

एक और निवेदन है कि कहीं कोई असंगति नजर आए या भावार्थ स्‍पष्‍ट न हो अथवा कोई सुझाव व जानकारी देना चाहें, तो उसे अवश्‍य ध्‍यान में लाएँ, जिससे उसे सुधार कर दुरूस्‍त किया जा सके ।

इसी आशा और विशवास के साथ आप और हम इस माध्‍यम से आपस में जुड़े रहे धन्‍यवाद् ।

नोट: ऑनलाइन फॉर्म (submit) एवं मोबाइल एप्लीकेशन का कार्य गति पर है जल्दी ही दोनों उपलब्धिया शुरू करने का प्रयास रहेगा, तब तक आप हमे contact us पर सम्पर्क करके स्वर्ण परिवार में जुड़ कर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाये

Address

Sheoganj
307027

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919413000295

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swarn Pariwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Swarn Pariwar:

Share