Sunil Kumar ' Hindu Banjara

Sunil Kumar ' Hindu Banjara Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sunil Kumar ' Hindu Banjara, भमेडी शाहपुर, Shamli.

सुनील कुमार/मीडिया प्रभारी/ बंजारा युवा सेना संगठन (उत्तर प्रदेश) बंजारा समाज की आवाज उठाना ओर समाज सेवा आपने संगठन की आवाज बुलंद करना
मेरा यूट्यूब चैनल s://youtube.com/.471?si=Ty5acxFAmin4Cc_b

 #बाज सिंह बंजारा (बाज सिंह पंवार बंजारा ) 18वीं सदी के एक पराक्रमी  योद्धा, सेनापति और खालसा राज के तहत सरहिंद के पहले ...
20/08/2026

#बाज सिंह बंजारा (बाज सिंह पंवार बंजारा ) 18वीं सदी के एक पराक्रमी योद्धा, सेनापति और खालसा राज के तहत सरहिंद के पहले गवर्नर (सूबेदार) थे। सिख इतिहास और लोक-परंपराओं में उनके साहस और प्रशासनिक कुशलता की प्रमुख गाथाएं दर्ज हैं।
​प्रारंभिक जीवन एवं पृष्ठभूमि
​मूल और वंश: बाज सिंह का संबंध मालवा के परमार (पंवार) क्षत्रिय वंश से माना जाता है, जिनके पूर्वज पंजाब क्षेत्र (अमृतसर जिले के मीरपुर पट्टी गांव) में आकर बसे थे। बंजारा और राजपूत समुदाय में उनके ऐतिहासिक योगदान को बड़े सम्मान से देखा जाता है।
​पारिवारिक संबंध: वे अमर शहीद भाई मनी सिंह जी के चचेरे भाई थे। उनके भाई भी गुरु गोबिंद सिंह जी और बाबा बंदा सिंह बहादुर की सेना में प्रमुख पदों पर कार्यरत थे।
​गुरु गोबिंद सिंह जी और बंदा सिंह बहादुर का साथ
​बाज सिंह ने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी से अमृत छककर खालसा पंथ धारण किया था।
​जब गुरु गोबिंद सिंह जी ने बाबा बंदा सिंह बहादुर को मुगलों के अत्याचारों का अंत करने के लिए पंजाब भेजा, तो उन्होंने सहायता और मार्गदर्शन के लिए जिन पंज प्यारों (सलाहकारों) को साथ भेजा था, उनमें सरदार बाज सिंह प्रमुख थे।
​चप्पड़चिड़ी का युद्ध और सरहिंद के गवर्नर
​मई 1710 का युद्ध: चप्पड़चिड़ी की ऐतिहासिक लड़ाई में बाज सिंह ने सिख सेना के दाहिने हिस्से की कमान संभाली और सरहिंद के सूबेदार वज़ीर खान की सेना के खिलाफ अभूतपूर्व पराक्रम दिखाया।
​सरहिंद पर अधिकार: जीत के बाद बाबा बंदा सिंह बहादुर ने बाज सिंह की वीरता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें सरहिंद का पहला गवर्नर (शासक) नियुक्त किया।
​उन्होंने इस क्षेत्र में किसानों को भूमि के अधिकार दिए, कर व्यवस्था सुधारी और निष्पक्ष शासन की स्थापना की।
​शहादत (1716)
​गिरफ्तारी: 1715 में गुरदास नांगल की भीषण घेराबंदी के बाद मुगलों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर और बाज सिंह सहित प्रमुख सिख योद्धाओं को बंदी बना लिया और दिल्ली ले गए।
​दिल्ली में बलिदान: 9 जून 1716 को दिल्ली में यमुना तट के पास मुगल सम्राट फर्रुखसियर के आदेश पर उन्हें शहीद कर दिया गया। फांसी से पूर्व भी उन्होंने अंतिम क्षणों तक अपनी वीरता और धर्मनिष्ठा का अद्भुत परिचय दिया।
#सुनील कुमार/ मीडिया प्रभारी/बंजारा युवा सेना संगठन (उत्तर प्रदेश)

20/08/2026

#जय बंजारा

20/08/2026

मेरे बंजारा समाज के लोगों भाजपा को अपनी पार्टी कहने वालों।।
बंजारा समाज को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बंजारा समाज की संख्या 0 शून्य क्यों है ?
आखिर क्यों??

20/08/2026

31 हजार बंजारा भाई जुड़े हैं ⚔️
समाज के भाईयों का बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏

19/08/2026

जय बाबा लक्खी शाह बंजारा

अभिनेता संजय दत्त जी से मिले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय भाऊ राठौड़ बंजारा जी पोहरागढ़ को लेकर हुई अहम चर्चामुंबई: ब...
19/08/2026

अभिनेता संजय दत्त जी से मिले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय भाऊ राठौड़ बंजारा जी
पोहरागढ़ को लेकर हुई अहम चर्चा

मुंबई: बंजारा समाज के शेर *संजय भाऊ राठौड़ जी की अभिनेता *संजय दत्त जी* से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

इस दौरान #पोहरागढ़ को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। #संजय दत्त जी ने जल्द ही #पोहरागढ़ आने का वादा किया।

बातचीत में बंजारा संस्कृति, हमारी विरासत और आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृति को बचाने व आगे बढ़ाने पर भी दिल से विचार-विमर्श हुआ।

समाज के लोगों ने इस मुलाकात को #समाज और संस्कृति के लिए यादगार पहल* बताया!

19/08/2026

बंजारा समाज का पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही प्रदेश अध्यक्ष हो ऐसा कितने भाई चाहते हैं !

18/08/2026

बंजारा समाज 28 राज्यों में अलग अलग
कैटागिरी में क्यों है ।
इसका क्या कारण है

बंजारा समाज से अपील 👇*"जागो और दक्षिण एकता से सीखो"** बंजारा समाज के बुद्धिजीवियों ने *उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्था...
18/08/2026

बंजारा समाज से अपील 👇
*"जागो और दक्षिण एकता से सीखो"*

* बंजारा समाज के बुद्धिजीवियों ने *उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड, पंजाब,हिमाचल प्रदेश * के बंजारा समाज से एकजुट होने की अपील की है।

उनका कहना है कि *महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और दक्षिण भारत* के बंजारा समाज ने अपनी एकता के बल पर हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। वहां संगठन बहुत मजबूत हैं और समाज को जोड़ने के लिए लगातार सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर भारत के बंजारा समाज को भी दक्षिण के समाज से सीख लेकर अपनी एकता को मजबूत करना होगा। तभी समाज का विकास, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित हो पाएंगे।
एकता में ही शक्ति है। संगठित होकर ही समाज आगे बढ़ेगा!

बंजारा समाज की बेटी मध्यप्रदेश पुलिस में सेवारत श्री मति कृष्णवेणु देशावत बंजारा जी, आपको मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्र...
17/08/2026

बंजारा समाज की बेटी मध्यप्रदेश पुलिस में सेवारत श्री मति कृष्णवेणु देशावत बंजारा जी, आपको मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रपति पदक द्वारा सम्मानित किए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए 🙏

जय हिन्द 🙏 जय भारत 🙏 जय बंजारा 🙏

*IPS कृष्णावेणी देशावत जी को राष्ट्रपति पदक से सम्मान*

* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में *श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु जी, IPS, सचिव (गृह), मध्यप्रदेश शासन* को *माननीय राष्ट्रपति पदक अलंकरण–2026* से सम्मानित किया गया।

उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशील नेतृत्व और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण के लिए यह सम्मान दिया गया।

यह उपलब्धि न केवल MP पुलिस और प्रशासन के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। IPS कृष्णावेणी देशावतु जी बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।

समाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

Address

भमेडी शाहपुर
Shamli
247778

Telephone

+917082172825

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sunil Kumar ' Hindu Banjara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sunil Kumar ' Hindu Banjara:

Shortcuts

Share