23/08/2026
वरिष्ठ नागरिक सहायता मिशन एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन
आज दिनांक 23 अगस्त 2026, दिन रविवार को कस्बा बनत में समर्पण सेवा ट्रस्ट रजि० के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सहायता मिशन (PMDVK) के अंतर्गत जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान 60 बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरण हेतु पंजीकृत किया गया। पंजीकृत बुजुर्गों को शीघ्र ही संस्था द्वारा कमर की बेल्ट, घुटनों की बेल्ट, छड़ी, व्हीलचेयर, कान की मशीन, वॉकर सहित आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण पूर्णतः निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।
साथ ही आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में वरिष्ठ नेत्र परीक्षक डॉ. राहुल गोयल जी द्वारा 76 बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 15 मरीजों में सफेद मोतियाबिंद पाया गया। इन सभी मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन संस्था द्वारा पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा।
शिविर में जांच के उपरांत सभी जरूरतमंद रोगियों को आंखों से संबंधित आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
समर्पण सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों तक स्वास्थ्य एवं सहायक सेवाएं पहुंचाकर उनके जीवन को अधिक सुगम, स्वस्थ और सम्मानजनक बनाना है। संस्था द्वारा आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
समर्पण सेवा ट्रस्ट रजि०
सेवा, सहयोग और समर्पण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प।