07/06/2026
ृक्ष_लगाएं_कार्यक्रम_2026
ेड़_माँ_के_नाम
#शामगढ़
आज टीम दृश्यम पहुंची वृक्षारोपण की तैयारी करने।
05-06-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से रक्षाबंधन तक 50 पौधे लगाने के संकल्प को पूर्ण करने दृश्यम फाउंडेशन के सदस्य उक्त स्थान पर पहुंचे। सभी ने अपने अपने सुझाव रखे।
अच्छी बारिश होने के बाद पौधारोपण किया जाएगा, पौधारोपण से पूर्व की सभी तैयारियां पूरी की जाएगी ताकि पौधे को वृक्ष बनने में कोई समस्या ना आये।
ज्ञात हो 2 वर्ष पूर्व दृश्यम फाउंडेशन ने रेलवे ओवरब्रिज के समीप मेहता परिवार के सहयोग से आओ_वृक्ष_लगाएं_कार्यक्रम_2024 के तहत 101 पौधे लगाये थे जिसका हमने (गीता महक वन) नाम दिया था। जो शत प्रतिशत 2 वर्ष से पेड़ बनने की ओर अग्रसर है।
आज उन सभी पौधों की प्रगति देख कर दृश्यम के सदस्यों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखी। दृश्यम से दीपक जैन, जयंत जैन, निखिल मीणा, ऋतिक काला, विवेक डाबी, अक्षय राठौर,राहुल पोरवाल, हितेश सोनी, निर्मल सोनी उपस्थित थे।