Ehsas Social Welfare Society

Ehsas Social Welfare Society Our EHSAS TEAM job is to help the needy poor destitute people, you also come with us and do social s

बेसहारा यतीम बच्चों की वो मासूम आँखें,जो हर आहट पर दरवाज़े की तरफ देखती हैं…शायद आज कोई मदद के लिए आएगा…मजबूर बेवाओं की ...
26/02/2026

बेसहारा यतीम बच्चों की वो मासूम आँखें,
जो हर आहट पर दरवाज़े की तरफ देखती हैं…
शायद आज कोई मदद के लिए आएगा…
मजबूर बेवाओं की वो खामोश सिसकियाँ,
जो रात की तन्हाई में सिर्फ अल्लाह से अपना हाल कहती हैं…
मुसीबत ज़दा अफ़राद, जिनके घरों के चूल्हे ठंडे हैं…
बेबस व लाचार बूढ़े, जिनकी कांपती हथेलियाँ दुआ के लिए उठती हैं…
और बिस्तरों पर दर्द से कराहते मरीज़,
जो हर सांस के साथ राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं…
ये सब आपकी तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं।
शायद आपकी ज़कात उनके अंधेरे घर में रोशनी बन जाए…
शायद आपकी मदद किसी मां की आँखों के आँसू पोंछ दे…
शायद आपकी रहमत किसी बच्चे की भूख मिटा दे…
याद रखिए…
आपकी दी हुई ज़कात सिर्फ पैसा नहीं,
किसी की जिंदगी का सहारा है,
किसी की टूटी उम्मीद का सहारा है,
और आपके लिए सदक़ा-ए-जारीया है।
🤲 देर मत कीजिए…
अपनी ज़कात जल्द से जल्द अदा कीजिए।
एहसास के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर रसीद प्राप्त करें
या सीधे एनजीओ के बैंक खाते में ट्रांसफर करें।
🏦 NGO Bank Account Details
Bank Name: HDFC Bank
Account No.: 50200079609066
IFSC Code: HDFC0000869
आपकी थोड़ी सी मदद…
किसी के लिए पूरी दुनिया बदल सकती है।
आइए, किसी की दुआओं का ज़रिया बनें। 🤲

Ehsas Ngo Shahjahanpur

आज दर्द से भरे हाथों मेंएहसास ने उम्मीद रख दी… 🤍आज एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटीउस मासूम बच्ची के पास पहुँची,जिसके नन्हे हा...
22/01/2026

आज दर्द से भरे हाथों में
एहसास ने उम्मीद रख दी… 🤍
आज एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी
उस मासूम बच्ची के पास पहुँची,
जिसके नन्हे हाथ
तारों से लगे ज़ोरदार करेंट की वजह से
बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए।
वो हाथ,
जो खिलौनों को थामने के लिए बने थे,
आज पट्टियों में लिपटे हैं…
लेकिन उसकी आँखों में
अब भी जीने की चाह बाकी है।
हमारी मदद शायद
उसका दर्द कम न कर पाए,
लेकिन यह यक़ीन ज़रूर दिलाती है
कि वो इस जंग में अकेली नहीं है।
🙏 आप सभी सहयोगियों का
दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया,
जिनकी वजह से आज
एहसास वहाँ तक पहुँच सका।
यह लड़ाई अभी जारी है…
इस मासूम को आज भी
आपकी दुआओं और मदद की ज़रूरत है।
आइए, मिलकर
इस नन्ही ज़िंदगी को बचाएँ।

एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी 💖

एक मासूम ज़िंदगी की आख़िरी उम्मीद…अलिना… सिर्फ 7 साल की एक नन्ही सी बच्ची,जिसकी दुनिया अभी हँसी, खेल और सपनों से भरी होन...
18/01/2026

एक मासूम ज़िंदगी की आख़िरी उम्मीद…
अलिना… सिर्फ 7 साल की एक नन्ही सी बच्ची,
जिसकी दुनिया अभी हँसी, खेल और सपनों से भरी होनी चाहिए थी।
लेकिन एक पल के भयानक हादसे ने उसकी मासूम मुस्कान छीन ली।
घर की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों ने
उस नन्हे शरीर को ज़ोरदार करंट से झकझोर दिया।
आज अलिना ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि इलाज लंबा, कठिन और बेहद महँगा है।
पर उससे भी ज़्यादा दर्दनाक सच यह है कि
उसके माँ-बाप की आँखों में बेबसी के आँसू हैं…
वे चाहते हैं कि उनकी बेटी ज़िंदा रहे,
लेकिन इलाज का खर्च उनकी ताक़त से बाहर है।
हर गुजरता हुआ पल अलिना की साँसों के लिए भारी है।
शायद आपकी थोड़ी-सी मदद
उसकी बंद होती आँखों में फिर से सपने जगा दे…
शायद आपका छोटा-सा सहयोग
एक माँ की गोद को सूना होने से बचा ले।
🙏 आपसे हाथ जोड़कर अपील है
इस मासूम ज़िंदगी को बचाने के लिए आगे आइए।
आपकी छोटी-सी मदद भी अलिना के इलाज की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकती है।
NGO के QR कोड को स्कैन कर सहयोग करें
और इस अपील को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाएँ।
क्योंकि आज अगर हम रुके…
तो शायद कल बहुत देर हो जाए।

 #कंबल ड्राइव #हर सर्दी की तरह इस बार भी एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी ज़रूरतमंद लोगों तक कंबल पहुँचाएगी।किसी माँ की कांपती...
16/12/2025

#कंबल ड्राइव #
हर सर्दी की तरह इस बार भी एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी ज़रूरतमंद लोगों तक कंबल पहुँचाएगी।
किसी माँ की कांपती रात, किसी बुज़ुर्ग की ठिठुरती साँस—आपकी थोड़ी-सी मदद उनके लिए बड़ी राहत बन सकती है।
ठंडी रातों में जो दे जाए थोड़ा-सा सुकून,
वो कंबल नहीं, दरअसल इंसानियत होती है जूनून।
आइए, किसी की सर्दी आप की गर्मी से मिट जाए,
आपका एहसास किसी मजबूर की दुआ बन जाए। 🤍
आप अपनी कंबल राशि संस्था के बैंक खाते में या कैश में देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

  DRIVE #हर साल की तरह इस वर्ष भी एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी मानवता की मिसाल पेश करते हुए सर्दियों में उन लोगों तक कंबल ...
13/12/2025

DRIVE #
हर साल की तरह इस वर्ष भी एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी मानवता की मिसाल पेश करते हुए सर्दियों में उन लोगों तक कंबल पहुँचाने का संकल्प ले रही है, जिनके पास ठंड से बचने का कोई साधन नहीं है। ठिठुरती रातें, खुला आसमान और कंपकंपाती ठंड—ऐसे हालात में एक कंबल किसी ज़रूरतमंद के लिए सिर्फ ओढ़ने का साधन नहीं, बल्कि जीने की उम्मीद बन जाता है।

हमारा उद्देश्य है कि इस सर्दी कोई भी बेसहारा, गरीब या मजबूर व्यक्ति ठंड के कारण कष्ट न झेले। एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी लगातार ज़मीन पर उतरकर ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाने का कार्य कर रही है, लेकिन यह अभियान आपके सहयोग के बिना अधूरा है।

हम आप सभी से दिल से अपील करते हैं कि इस कंबल चैरिटी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। आप अपनी क्षमता अनुसार कंबल दान करें या संस्था के बैंक खाते में अथवा नकद सहयोग प्रदान करें। आपके प्रत्येक योगदान की पक्की रसीद संस्था द्वारा दी जाएगी।

याद रखिए—
आपका दिया हुआ एक कंबल, किसी की पूरी सर्दी संवार सकता है।
आप हमारी मदद करें, हम ज़रूरतमंदों की ज़िंदगी में गर्माहट भरेंगे।

आइए, मिलकर इंसानियत की इस मुहिम को सफल बनाएं और सर्द रातों में किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं।

एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी
एहसास - दुःखी दिलों का सहारा ......
जहाँ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है

मिलते हैं कल अपने आस पास के ज़रूरतमंद मरीजों को ज़रूर लाएं आपकी एक कोशिश से किसी को आंखों की रोशनी मिल सकती है।।।
22/11/2025

मिलते हैं कल
अपने आस पास के ज़रूरतमंद मरीजों को ज़रूर लाएं
आपकी एक कोशिश से किसी को आंखों की रोशनी मिल सकती है।।।

21/11/2025

👁️निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन कैंप👁️
एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी शाहजहांपुर के सौजन्य और डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मोहम्मदी के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर ऑपरेशन की व्यवस्था भी पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी।
मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मोहम्मदी में निःशुल्क करवाया जाएगा ।संस्था की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को मोतियाबिंद से राहत दिलाना तथा उन्हें बेहतर दृष्टि प्रदान करना है।

आप सभी से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने तथा अपने परिजनों की आँखों की स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।

दिनांक 23 नवंबर 2025
दिन रविवार
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
A Z INTER COLLEGE
बजरिया, जलालनगर, शाहजहांपुर ।

📢 सत्य को जानें, भ्रम से बचेंप्रिय साथियों,आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और भ्रामक सूचनाएँ फैलाई जा रही हैं, जिस...
12/11/2025

📢 सत्य को जानें, भ्रम से बचें

प्रिय साथियों,

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और भ्रामक सूचनाएँ फैलाई जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों में अनावश्यक घबराहट और भ्रम का माहौल बन रहा है।
मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि किसी भी अफवाह या अधूरी जानकारी पर विश्वास न करें।

S I R प्रक्रिया (या संबंधित सरकारी कार्य) एक न्यायिक और पारदर्शी प्रक्रिया है। इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
आपसे केवल यह अपेक्षा की जाती है कि—
👉 अपने सभी दस्तावेज़ सही तरीके से तैयार करें,
👉 निर्धारित फॉर्म को सही-सही भरें,
👉 और निर्धारित समय पर जमा करें।

यह प्रक्रिया कानून के अनुसार और निष्पक्ष रूप से की जा रही है। कोई भी व्यक्ति या संस्था आपको गुमराह नहीं कर सकती, बशर्ते आप अपने दस्तावेज़ और जानकारी सही रखें।

याद रखें:
भ्रम से नहीं, सत्य और जागरूकता से ही सुरक्षा मिलती है।

आइए, मिलकर इस प्रक्रिया को शांति, संयम और सत्य के साथ पूरा करें।

✨ निःशुल्क न्यूरोलॉजी एवं ब्लड टेस्ट कैंप ✨एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी, शाहजहांपुर द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक और सरा...
20/10/2025

✨ निःशुल्क न्यूरोलॉजी एवं ब्लड टेस्ट कैंप ✨
एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी, शाहजहांपुर द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल 🙌

🧠 निःशुल्क न्यूरोलॉजी परामर्श
👨‍⚕️ Dr. Mohd Imran Khan
MD (Medicine), DM (Neurology)
भूतपूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर – न्यूरोलॉजी विभाग, K.G.M.U. लखनऊ

🧪 ब्लड टेस्ट कैंप – इंटरनेशनल GD जनरल डायग्नॉस्टिक्स
💉 ब्लड की जांचों पर भारी छूट
📍 दिनांक: 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

📢 सभी मरीजों से निवेदन है कि वे कैंप में पहुँचकर निःशुल्क परामर्श एवं जांच का लाभ अवश्य उठाएँ।

एहसास सोशल वेलफेयर सोसाइटी – समाज सेवा की सच्ची मिसाल ❤️

19/10/2025

निःशुल्क न्यूरोलॉजी कैंप (निःशुल्क परामर्श)
Dr. MOHD IMRAN KHAN-Neurologist
एम.डी.(मेडिसिन) , डी.एम.(न्यूरोलॉजी)
भूतपूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर
न्यूरोलॉजी विभाग (के. जी. एम. यू. लखनऊ)

ब्लड टेस्ट कैंप (इंटरनेशनल GD GENERAL DIAGNOSTICS)

ब्लड की जांचों पर भारी छूट ।।।।
कैंप में मरीजों को दिखाकर कैंप का लाभ उठाएं।।।
दिनांक 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

Address

Moh. Aiman Zai Jalalnagar
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ehsas Social Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ehsas Social Welfare Society:

Share