I.I.A Shahjahanpur

I.I.A Shahjahanpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from I.I.A Shahjahanpur, Nonprofit Organization, Khirnibagh Shahjahanpur, Shahjahanpur.

Indian Industries Association (IIA) is an apex representative body of Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) with a strong membership base of about 8184 Micro, Small and Medium Enterprises (MSMEs).

In print Media!
28/04/2026

In print Media!

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की स्थिति और युद्धविराम (सीज़फायर) को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्य...
28/04/2026

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की स्थिति और युद्धविराम (सीज़फायर) को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) पर बढ़ते संकट को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, शाहजहांपुर चैप्टर के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने वर्तमान परिस्थितियों पर गहन चर्चा करते हुए बताया कि युद्ध के चलते कच्चे माल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। न तो कच्चे माल के दाम नियंत्रित हो पा रहे हैं और न ही श्रमिकों की समस्या का समाधान हो सका है, जिससे MSME सेक्टर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने MSME की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह सेक्टर और अधिक कमजोर हो सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की कि उद्योगों को इस संकट से उबारने के लिए तत्काल प्रभावी नीतियां लागू की जाएं।

चैप्टर चेयरमैन विनम्र अग्रवाल, CEC सदस्य शुभम खन्ना, डिविजनल चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा एवं सचिव रोहित गोयल ने भी उद्योगों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर चिंता जताई और सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की।

बैठक में उपाध्यक्ष हेमंत रोहरा, कोषाध्यक्ष जय गोविंद मोदी एवं अंकित गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर स्थानीय उद्योगों पर पड़ रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

आई आई ए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल  के नेतृत्व में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल...
16/04/2026

आई आई ए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलीय चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा के साथ माननीय जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन औद्योगिक इकाइयों के लिए एलपीजी सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया, जो पूरी तरह एलपीजी पर निर्भर हैं।प्रतिनिधि मंडल में कोषाध्यक्ष जय गोविंद मोदी सहित पूर्व चेयरमैन अभिनव ओमर एवं वाइस चेयरमैन हेमंत रोहरा सहित अंकित गुप्ता मौजूद रहे!
जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने औद्योगिक हितों को ध्यान में रखते हुए आश्वासन दिया कि उद्योगों की सभी न्यायसंगत मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने श्री मोंगा से ऐसी इकाइयों की सूची उनके अनुमानित मांग के साथ तैयार कर उनके कार्यालय को प्रेषित करने का आग्रह किया जिससे
संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी किये जा सकें ताकि उद्योगों को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

असम के राज्यपाल से मिले यूपी के उद्यमी, औद्योगिक विस्तार पर चर्चा #आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का सपत्...
08/04/2026

असम के राज्यपाल से मिले यूपी के उद्यमी, औद्योगिक विस्तार पर चर्चा

#आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का सपत्नीक सम्मान
#वर्तमान अध्यक्ष दिनेश गोयल ने आयुष और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग पर जताई सहमति

#गुवाहाटी/लखनऊ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से लोकभवन में मिला। राज्यपाल ने असम की वर्तमान विकास नीतियों और औद्योगिक प्रगति के बारे में चर्चा की। इस मौके पर राज्यपाल ने शाहजहांपुर से प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को सम्मानित किया। साथ ही उनकी पत्नी निर्मला अग्रवाल का सम्मान राज्यपाल की धर्मपत्नी कुमुद देवी ने किया।

#आईआईए की ओर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गए उद्योग प्रतिनिधियों ने असम के औद्योगिक विकास में सहयोग हेतु अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उद्यमियों ने असम में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध आयुष उत्पादों और खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) उद्योग में उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर कार्य करने का प्रस्ताव रखा।
साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की सहायता के लिए आईआईए के 'नॉलेज बैंक' के माध्य जानकारी साझा करने का उत्तर प्रदेश के उद्योगों में कुशल जनशक्ति की आवश्यकता को देखते हुए, प्लेसमेंट और औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी तालमेल बिठाने पर बात की। असम में बांस की प्रचुरता को देखते हुए प्लाईवुड और कपड़े के उद्योग लगाने पर बल दिया।
इस दौरान असम के उद्योग आयुक्त नरेंद्र कुमार और उद्योग विभाग के वरिष्ठ आईएएस मीनाक्षी सुंदरम विशेष रूप से उपस्थित रहे

*अरुणाचल में IIA की ऐतिहासिक साझेदारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को MSME मंत्रालय और अरुणाचल यूनिवर्सिटी के सं...
05/04/2026

*अरुणाचल में IIA की ऐतिहासिक साझेदारी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को MSME मंत्रालय और अरुणाचल यूनिवर्सिटी के संयुक्त समारोह में सम्मानित किया गया*

अशोक अग्रवाल (विद्या)को शाल और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उद्यम विकास और कौशल-निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।अशोक अग्रवाल द्वारा MSME-आधारित ऐसे मॉडलों का उल्लेख किया, जो स्थानीय उद्यमियों को मेंटर, ऋण और बाजार से जोड़ सकते हैं।
अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज (AUS), नामसाई में ‘बिजनेस कॉन्फ्रेंस और अरुणाचल इन्वेस्टर्स समिट’ आयोजित हुई। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) और AUS के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस सम्मेलन में नामसाई, तिनसुकिया और आसपास के जिलों के उद्यमियों और व्यापारिक नेताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने श्री अग्रवाल से उद्योग-शिक्षा साझेदारी गहरी करने और अरुणाचल प्रदेश में अधिक उद्योग और उसके साथ रोज़गार, प्रशिक्षण व निवेश लाने का आग्रह किया।उनके द्वारा AUS के चेयरमैन डॉ. अश्विनी लोचन की दूरदर्शिता की सराहना की गई! निवेश और नीति संवाद विषय पर उद्योग जगत के नेताओं, NABARD और SIDBI के साथ राज्य की निवेश नीतियों, अवसरों और प्रोत्साहनों पर चर्चा हुई।
यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री इंटरलिंकेज सेंटर और IIA सदस्य उद्यमों के बीच 16 एमओयू हस्ताक्षरित हुए, जो पूर्वोत्तर के युवाओं और उद्यमियों के लिए नवाचार और नए अवसर खोलेंगे। सेमिनार का उद्घाटन शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी, विधायक (नामसाई) चाउ ज़िंगनू नामचूम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक (तिराप) वांगलिन लोवान्गदोंग ने किया। आईआईए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने किया, उनके साथ IIA के छह पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

*इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, शाहजहांपुर चैप्टर द्वारा होली मिलन संध्या का भव्य आयोजन*  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, के शा...
08/03/2026

*इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, शाहजहांपुर चैप्टर द्वारा होली मिलन संध्या का भव्य आयोजन*


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, के शाहजहांपुर चैप्टर द्वारा होली मिलन संध्या का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य अपने परिवारों सहित उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में विशेष ऊर्जा, उल्लास एवं आत्मीयता का संचार हुआ।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही पूर्व चैप्टर चेयरमैन श्री राम चंद्र सिंघल, श्री प्रकाश कलानी, श्री अनुज देव गुप्ता एवं श्री अभिनव ओमर भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आदरणीय वरिष्ठ सदस्य श्री घनश्याम दास अग्रवाल, श्री सुमन चंद गुप्ता, श्री ललित गर्ग, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री अरुण अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

पूरी कार्यकारिणी ने आयोजन की रूपरेखा बनाने से लेकर हर पहलू पर बारीकी से कार्य किया जिस से आतिथ्य में कोई कमी न रह पाए।संध्या मे चैप्टर चेयरमैन श्री विनम्र अग्रवाल, सचिव श्री रोहित गोयल, कोषाध्यक्ष श्री जय गोविंद मोदी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शुभम खन्ना तथा मंडलीय चेयरमैन श्री गुरजीत सिंह मोंगा सपरिवार सम्मिलित रहे। सह सचिव विकास अग्रवाल एवं अशोक कनौजिया, अंकित गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, शोभित गोयल, अंकित सिंघल, राघव मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लखनऊ से आई लाइव म्यूजिकल बैंड ने मधुर होली गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। फूलों की होली के साथ-साथ गुलाल एवं सूखे रंगों से खेली गई होली ने वातावरण को रंगमय और आनंदमय बना दिया।

यह होली मिलन संध्या आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का प्रतीक बनी और सभी उपस्थित जनों के लिए अविस्मरणीय स्मृति बन गई।

छोटे उद्योगों के लिए समर्पित क्लस्टर बनाने के लिए ₹575 करोड़ की एक नई योजना शुरू की गई है साथ ही मुख्यमंत्री औद्योगिक क्...
12/02/2026

छोटे उद्योगों के लिए समर्पित क्लस्टर बनाने के लिए ₹575 करोड़ की एक नई योजना शुरू की गई है साथ ही मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तार योजना के अधीन नए औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने और मौजूदा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के क्लस्टरों को अपग्रेड करने के लिए ₹5,000 करोड़ का प्रस्ताव है जिस से संबंधित क्षेत्र में औद्योगिक विकास संभावित है- विनम्र अग्रवाल, चेयरमैन आई आई ए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के लिए ₹3,822 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 19% की वृद्धि है।इसके अतिरिक्त युवा उद्यमियों को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके हर साल 1 लाख सूक्ष्म उद्यम स्थापित करना के लक्ष्य से युवा रोजगार और स्टार्टअपस को बढ़ावा मिलेगा जो कि प्रशंसा योग्य है-रोहित गोयल सचिव आई आई ए

बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास के लिए कुल ₹27,103 करोड़ का बजट रखा गया है। नए औद्योगिक क्षेत्रों के प्रोत्साहन और विस्तार के लिए ₹5,000 करोड़ की भारी राशि प्रस्तावित है जो आवश्यकता के अनुकूल है और इसकी हम सराहना करते हैं!
​ओडीओसी के विस्तार के रूप में 'एक जनपद एक व्यंजन' के लिए ₹75 करोड़ दिए गए हैं जोकि ओडीओपी की मुहिम की तरह स्वागत योग्य है-गुरजीत सिंह मोंगा डिवीज़नल चेयरमैन आई आई ए

MSME सेक्टर को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन का मुख्य आधार बनाया गया है।युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और अप्रेंटिसशिप योजनाए प्रस्तावित हैं जो आवश्यक हैं! नई इकाइयों के लिए कैपिटल सब्सिडी और ब्याज सब्सिडी—हेमंत रोहरा वाइस चेयरमैन आई आई ए

आई आई ए शाहजहांपुर की बजट पर चर्चा 11/02/26 ko अयोजित की गई जिसमें निम्न बिंदुओं की सराहना की गई
• टेक्सटाइल सेक्टर पर बड़ा दांव: हथकरघा और कपड़ा क्षेत्र के बजट में पांच गुना वृद्धि करते हुए इसे ₹5,041 करोड़ किया गया है। इससे कालीन बुनाई, रेशम और परिधान निर्माण से जुड़ी हजारों MSME इकाइयों को सीधा लाभ मिलेगा।
• औद्योगिक गलियारे: यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहाँ 200 इकाइयों (जिनमें कई MSME हैं) के लिए ₹35,000 करोड़ से अधिक के निवेश के समझौते हुए हैं।
• अटल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन: औद्योगिक और MSME हब के आसपास बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए ₹2,000 करोड़ अलग रखे गए हैं!

बैठक के निष्कर्षों और पदाधिकारियों के विचारों को
सारे समाचार पत्रों में स्थान प्राप्त हुआ!

आई आई ए शाहजहाँपुर की कार्यकारिणी द्वारा केंद्रीय बजट २०२६ पर चर्चा का आयोजन दिनाँक १ फरवरी को किया गया। उपस्थित सदस्यों...
12/02/2026

आई आई ए शाहजहाँपुर की कार्यकारिणी द्वारा केंद्रीय बजट २०२६ पर चर्चा का आयोजन दिनाँक १ फरवरी को किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए!

उक्त बैठक का कवरेज सभी मीडिया मित्रों द्वारा किया गया!

उद्योग बंधु बैठक दिसंबर माह: एजेंडा के प्रमुख बिंदु १. बिजली विभाग को अगले माह तक सभी बिल जिनमे मीटर रीडिंग सॉफ्टवेर की ...
26/12/2025

उद्योग बंधु बैठक दिसंबर माह: एजेंडा के प्रमुख बिंदु

१. बिजली विभाग को अगले माह तक सभी बिल जिनमे मीटर रीडिंग सॉफ्टवेर की त्रुटि की वजह से कई गुना आ गया है उसके सुधार हेतु एई मीटर और संबंधित एसडीओ को दिए।
२. ⁠बिजली विभाग द्वारा अभी तक हथौड़ा बुजुर्ग में खम्बों का राज रखाव नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के अंदर कारवाही कर रिपोर्ट तलब की।
३. ⁠कई वर्षों से चली आ रही नए विद्युत घर की व्यवस्था हेतु डीएम साहब ने इस संबंध में यूपीपीसीएल को पुनः अनुस्मारक भेजने और उद्यमियों को अपनी और से संबंधित मंत्री के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करने को निर्देशित किया ।
४. ⁠उद्यमियों द्वारा ग्राम जमौर गौटिया की सड़क बनवाने में त्वरित कार्रवाई पर धन्यवाद ज्ञापित किया
५. ⁠उद्यमियों की माँग पर, मिनी औद्योगिक आस्थान पोवाया में आवंटित इकाइयों के बारे में उद्यमियों को अवगत कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया !
६. ⁠जिला उद्यमी मित्र ने यू पी डा द्वारा नए औद्योगिक क्षेत्र में निवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए और उसकी पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी! बैठक में चैप्टर चेयरमैन विनम्र अग्रवाल सचिव Rohit Goel मंडलीय चेयरमैन Gurjeet Singh Monga सीईसी सदस्य Shubham Khanna पूर्व चैप्टर चेयरमैन राम चंद्र सिंघल सुरेश सिंघल Abhinav Omar सहित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। Iia HO

05/12/2025

Address

Khirnibagh Shahjahanpur
Shahjahanpur
242001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I.I.A Shahjahanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to I.I.A Shahjahanpur:

Share