22/04/2025
"आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर Manavta Welfare Society द्वारा माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, निगोही क्षेत्र में प्रधानाचार्या रिचा प्रिया जौहरी एवं शिक्षिकाएं लवली सक्सेना, फातिमा खातून के सहयोग से पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों से पौधारोपण कराकर उन्हें पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया गया। बच्चों द्वारा पृथ्वी दिवस से संबंधित रचनात्मक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उन्होंने विभिन्न संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। संस्था की वरिष्ठ सदस्य नीरा श्रीवास्तव मैम ने बच्चियों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के उपयोगी टिप्स साझा किए। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सिंह परिहार सर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में संस्था से अंकिता वर्मा, लवली सक्सेना एवं नीरा श्रीवास्तव मैम का सराहनीय सहयोग रहा।