27/08/2026
abvpmkshahdol अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
अभाविप ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के अधिकारों और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।