Bharat Vikas Parishad Shahabad Markanda

Bharat Vikas Parishad Shahabad Markanda Samparak, Sahyog, Sanskar, Seva, Samarpan

27/04/2026
भारत विकास परिषद शाहबाद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह कल जी टी रोड पर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम क...
26/04/2026

भारत विकास परिषद शाहबाद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह कल जी टी रोड पर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप 🪔 प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया तत्पश्चात शाखा सचिव डॉ कंवल गाबा ने गत वर्ष किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया ।मीनू मित्तल ने बखूबी मंच संचालन किया ।आनंद वधावन जी द्वारा सुन्दर गीत की प्रस्तुति दी ।क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ परमजीत पाहवा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही व प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल जी ने बहुत सुंदर ढंग से नई टीम को दायित्व ग्रहण करवा कर शपथ दिलवाई एक बार फिर से दीपक गुप्ता जी को अध्यक्ष पद,डॉ कँवल गाबा को सचिव पद व हेमन्त बंसल को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलवाई
संयोजकों मे डॉ रवीन्द्र गर्ग महिला सहभागिता, संयोजक सम्पर्क गुरचरण सिंगला,संयोजक संस्कार अमित अग्रवाल,संयोजक सेवा राज कुमार कथूरिया एवं संयोजक पर्यावरण सुमीत सिंगला को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शपथ दिलाई ।
आज के कार्यक्रम के कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता जी ने शाहाबाद शाखा को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनीष मलिक जी ने उपस्थित 4 नए सदस्यों रजनीश गर्ग,नितिश गर्ग,जितेंद्र मदान व विपुल अग्रवाल को परिषद परिवार मे शामिल होने पर उनको अच्छे कार्य करने के लिए शपथ ग्रहण करवाई । शाखा अध्यक्ष दीपक गुप्ता जी ने एक बार पुनः अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन किया व प्रान्त से आए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सभी साथियों के साथ मिलकर अपनी शाखा को नई बुलंदियों तक पहुँचाने का विश्वास दिलाया तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों प्रो अमरनाथ शर्मा अनिल अरोड़ा ,राजेश बावेजा ,भूषण नारंग ,डॉ नरेश गर्ग ,यशपाल सिंगला ,ललित गुप्ता हरपाल सैनी नवीन मंगला नवीन अग्रवाल रजनीश अग्रवाल कमल बतरा मनीष अग्रवाल गिरिधर गोपाल अनिल अग्रवाल पुनीत गुप्ता संजय ठकराल डॉ रोहताश संजीव मित्तल व सम्मिलित हुए सभी नए सदस्यों व इत्यादि का धन्यवाद किया ।

आज अक्षर तृतीया के सुअवसर पर भारत विकास परिषद शाहबाद शाखा के द्वारा कुष्ठ आश्रम मे अध्यक्ष दीपक गुप्ता जी की अध्यक्षता म...
19/04/2026

आज अक्षर तृतीया के सुअवसर पर भारत विकास परिषद शाहबाद शाखा के द्वारा कुष्ठ आश्रम मे अध्यक्ष दीपक गुप्ता जी की अध्यक्षता मे रह रहे 40 परिवारों को टी-शर्ट 👚 1 क्विंटल आटा ,समोसे व मिठाईया वितरित की गई ।इस पुण्य कर्म के लिए संयोजक सेवा राजकुमार कथूरिया जी ने उपस्थित सभी सदस्यों यशपाल सिंगला,डॉ नरेश गर्ग,हेमन्त बंसल,अमित अग्रवाल,सुमीत सिंगला,विक्रम कालड़ा व नवीन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया ।

भारत विकास परिषद शाहबाद शाखा द्वारा आज महिला सदस्यों द्वारा खाटूश्याम मंदिर में परिषद के  स्थायी प्रकल्प अमृतवाणी के पाठ...
16/04/2026

भारत विकास परिषद शाहबाद शाखा द्वारा आज महिला सदस्यों द्वारा खाटूश्याम मंदिर में परिषद के स्थायी प्रकल्प अमृतवाणी के पाठ का आयोजन किया गया ।
प्रशाद की व्यवस्था रेणू नागर जी द्वारा की गई ।उपस्थित महिलाएँ शाखा संयोजक महिला सहभागिता डॉ रवीन्द्र गर्ग,नेहा गर्ग,मीतू गाबा,किरण शर्मा,उर्मिल सिंगला,मीनू मित्तल,रश्मि अग्रवाल,रेनू शर्मा सुनीता पाहवा,नीलम छाबड़ा,विजय सुद प्रतिमा शर्मा आदि को बहुत बहुत साधुवाद ।

सादर वंदे आज दिनांक 19-03-2026 नव वर्ष विक्रम संवत् २०८३ के शुभ अवसर पर श्री खाटू शाम मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। ...
19/03/2026

सादर वंदे
आज दिनांक 19-03-2026 नव वर्ष विक्रम संवत् २०८३ के शुभ अवसर पर श्री खाटू शाम मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता , कंवल गाबा , हेमंत बंसल , डॉ नरेश गर्ग , डॉ परमजीत पाहवा , प्रो सुनील गुप्ता , प्रो हरपाल सैनी , राजेश बवेजा ,सुधीर सूद , संजीव सिंगला , गुरशरण सिंगला , अमित अग्रवाल , पुनीत गर्ग , नेहा गर्ग ,अनु सिंगला , उर्मिल सिंगला , प्रतिमा शर्मा , मोनिका गर्ग आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दी।

Republic Day 2026
30/01/2026

Republic Day 2026

18/12/2025
“गुरु वंदन छात्र अभिनंदन “गीता विद्या मंदिर , शाहाबाद मार्कंडा गीता विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद की ओर से " गुरु वं...
17/12/2025

“गुरु वंदन छात्र अभिनंदन “
गीता विद्या मंदिर , शाहाबाद मार्कंडा

गीता विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद की ओर से " गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन "कार्यक्रम का हुआ आयोजन l

शाहाबाद 17 - 12- 25 आज गीता विद्या मंदिर विद्यालय में भारत विकास परिषद की ओर से "गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा मेधावी एवं अनुशासित विद्यार्थियों का अभिनंदन कर उन्हें प्रेरित करना रहा तथा आज की नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना रहा।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ हुआ l इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारियो में दीपक गुप्ता अध्यक्ष,
अमित अग्रवाल संयोजक संस्कार ,सदस्यों में डॉ रवींद्र गर्ग संयोजक महिला सहभागिता,संजीव सिंगला,आनंद वधावन, गुरचरण सिंगला संयोजक संपर्क, नेहा गर्ग,उपस्थित रहे।
इनके साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा गोयल उपस्थित रही।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद से अमित अग्रवाल ने गुरु शिष्य परंपरा की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुरु एवं विद्यार्थी दोनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैl
उन्होंने भारत विकास परिषद के पांच आयामों के बारे में भी बताया l आनंद वधावन के द्वारा देशभक्ति गीत की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम में विद्यालय के दो आचार्य ममता कुकरेजा व शैली खत्री को सम्मानित किया गया तथा दो मेधावी छात्रों दिव्यांशु कक्षा तीसरी ,सक्षम कक्षा दसवीं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा गोयल ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार ,अनुशासन एवं प्रेरणा का संचार करते हैंl इस अवसर पर कक्षा पांचवी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थी व समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा l शाखा अध्यक्ष ने धन्यवाद संदेश के साथ बताया कि परिषद एकमात्र ऐसी संस्था है जो निरंतर सेवा एवं संस्कार के कार्यक्रम वर्ष भर करता है।

Address

Shahabad Markanda
136135

Telephone

9466464008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Vikas Parishad Shahabad Markanda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share