Human Resources Federation, Barghat

Human Resources Federation, Barghat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Human Resources Federation, Barghat, Nonprofit Organization, Barghat, MadhyaPradesh, Seoni.

*विकासखंड बरघाट के  ग्राम पंचायत मानेगांव खुर्द  में किया गया बोरी बंधान कार्यक्रम***जनसहयोग से रोका गया पानी आज दिनांक ...
19/12/2025

*विकासखंड बरघाट के ग्राम पंचायत मानेगांव खुर्द में किया गया बोरी बंधान कार्यक्रम**

*जनसहयोग से रोका गया पानी
आज दिनांक 18/12/2025 दिन गुरुवार को ,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बरघाट विकासखंड बरघाट जिला सिवनी सेक्टर क्र 1 अंतर्गत नवांकुर संस्था ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन संस्थान बरघाट द्वारा ग्राम पंचायत मानेगांव खुर्द में सर्वप्रथम ग्रामीण लोगो से जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान पर चर्चा हेतु बैठक ली गयी । साथ ही स्थानीय नाले पर बोरी बंधान कार्य किया गया।इस बोरी बंधान कार्य से खेती की सिंचाई की जा सकेगी साथ ही मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी और ग्राम के नागरिकों को दैनिक उपयोग के लिए भी पानी उपलब्धता बनेगी। इस जल संचय अभियान से जलस्तर में भी बढ़ोतरी संभव है । इस कार्यक्रम में शोभना ठाकरे (विकासखंड समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद) के निर्देशन में, ह्यूमन रिसोर्सेज फेडरेशन संस्थान बरघाट से शरद कुमार बनवाले जी , श्रीमती रेखा राहंगडाले जी (ग्राम सरपंच) , बिरेशी उइके जी (पंच), श्री चंद्रकिशोर राहंगडाले जी (गण्यमान्य नागरिक), श्रीमती शोभना ठाकरे (ब्लॉक समन्वयक),श्री प्रकाश शरणागत जी (मेंटर्स),श्रीमती रोशनी टेमरे जी (JJMISA) व ग्राम के गणयमान्य नागरिकों के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य संपन्न हुआ।

Humanresources Federatio
Gurukul Barghat

Human Resources Federation, Barghat
28/03/2025

Human Resources Federation, Barghat

07/12/2024

*तत्काल आवश्यकता है*

जल जीवन मिशन, अंतर्गत,जिला शाजापुर लखुंदर ग्रामीण समुह जल प्रदाय परियोजना के कालापीपल ,मोहन बडोदिया, शुजालपुर ,शाजापुर कार्यालय अंतर्गत 109 ग्राम में कार्य हेतु क्रियान्वयन सहायता संस्था, ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन को कार्य हेतु मैनपॉवर की तत्काल आवश्यकता है।
पद निम्नानुसार हैं :-
1. *प्रोजेक्ट मैनेजर*(परियोजना प्रबंधक ): 1 पद, एम एस डब्ल्यू/एम ए सोशियोलॉजी/एम बी ए/ एम ए आर डी, न्यूनतम 7 वर्ष का जल जीवन मिशन एवं एन जी ओ फील्ड में कार्य का अनुभव, उम्र 50 वर्ष अधिकतम। वेतनमान : 25,000

2. *प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर*(परियोजना समन्वयक): 2 पद, एम एस डब्ल्यू/एम ए सोशियोलॉजी/एम बी ए/ एम ए आर डी, न्यूनतम 5 वर्ष का जल जीवन मिशन एवं एन जी ओ फील्ड में कार्य का अनुभव, उम्र 45 वर्ष अधिकतम। वेतनमान : 22,000

3 *कम्युनिटी मोबलाइजर*: 8पद, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन 2 वर्ष का फील्ड में कार्य का अनुभव।
वेतनमान: 10000

4. *कंप्यूटर ऑपरेटर* : 1 पद, कंप्यूटर चालन कार्य का अनुभव। वेतनमान : 8000

5. *ऑफिस बॉय* : 1 पद, ऑफिस कार्य का अनुभव। वेतनमान : 7000

6. इंटरव्यू दिनाक 15/12/2024 को दिन रविवार सुबह 10.00 बजे से रहेगा
पता: विजय वाटिका हाई लिंक सिटी शुजालपुर
*टीप : 1. आवेदक को टीम मैनेजमेंट व फील्ड का अनुभव अनिवार्य है। 2. बाइक होना अनिवार्य है। 3. महिला व पुरूष दोनों आवेदन कर सकते हैं।*

भवदीय
ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन
बरघाट, जिला-सिवनी।।
ईमेल आईडी: [email protected]
9009623897 राहुल पटले
6266506788 सत्येन्द्र बिसेन
9424495247 अमित गहरवार

16/02/2024
*तत्काल आवश्यकता है*जल जीवन मिशन, अंतर्गत, सीधी बाणसागर परियोजना के चुरहट-रामपुर नैकिन कार्यालय अंतर्गत 267 ग्राम में एव...
03/02/2024

*तत्काल आवश्यकता है*

जल जीवन मिशन, अंतर्गत, सीधी बाणसागर परियोजना के चुरहट-रामपुर नैकिन कार्यालय अंतर्गत 267 ग्राम में एवम टमस परियोजना के त्यौंथर-नईगढ़ी कार्यालय अंतर्गत 213 ग्राम में कार्य हेतु क्रियान्वयन सहायता संस्था, ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन को कार्य हेतु मैनपॉवर की तत्काल आवश्यकता है।
पद निम्नानुसार हैं :-
1. *प्रोजेक्ट मैनेजर*(परियोजना प्रबंधक ): 2 पद, एम एस डब्ल्यू/एम ए सोशियोलॉजी/एम बी ए/ एम ए आर डी, न्यूनतम 7 वर्ष का जल जीवन मिशन एवं एन जी ओ फील्ड में कार्य का अनुभव, उम्र 50 वर्ष अधिकतम। वेतनमान : 25,000

2. *प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर*(परियोजना समन्वयक): 5 पद, एम एस डब्ल्यू/एम ए सोशियोलॉजी/एम बी ए/ एम ए आर डी, न्यूनतम 5 वर्ष का जल जीवन मिशन एवं एन जी ओ फील्ड में कार्य का अनुभव, उम्र 45 वर्ष अधिकतम। वेतनमान : 22,000

3 *कम्युनिटी मोबलाइजर*: 29 पद, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन 2 वर्ष का फील्ड में कार्य का अनुभव।
वेतनमान: 10000

4. *कंप्यूटर ऑपरेटर* : 2 पद, कंप्यूटर चालन कार्य का अनुभव। वेतनमान : 8000

5. *ऑफिस बॉय* : 2 पद, ऑफिस कार्य का अनुभव। वेतनमान : 6000

*टीप : 1. आवेदक को टीम मैनेजमेंट व फील्ड का अनुभव अनिवार्य है। 2. बाइक होना अनिवार्य है। 3. महिला व पुरूष दोनों आवेदन कर सकते हैं।*

*साक्षात्कार की संभावित तिथि : 11 फरवरी, 2024, दिन रविवार*

भवदीय
ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन
बरघाट, जिला-सिवनी।।
ईमेल आईडी: [email protected]
[email protected]

7987055053
6266506788
9575158942

गुरुकुल ने किया संस्था प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत का सम्मान अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाना गौरवशाली पल, इसके असली ...
14/11/2023

गुरुकुल ने किया संस्था प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत का सम्मान
अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाना गौरवशाली पल, इसके असली हकदार आप-नरेश सिंह राजपूत
बरघाट। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट में संस्था के प्रबंध निदेशक एवं ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के सचिव नरेश सिंह राजपूत का पालक शिक्षक संघ, गुरुकुल प्राचार्य, शिक्षकों तथा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया।
हाल ही मंे वैश्वीकरण और आर्थिक विकास विषय पर आधारित 28वां भारत-नेपाल मैत्री शिखर सम्मेलन और दक्षिण एशियाई इंस्पिरॉन इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड-2023 नेपाल काठमांडू में आयोजित हुआ था। मध्यप्रदेश, भारत से ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के सचिव एवम प्रबंध निदेशक गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट नरेश सिंह राजपूत को भारत में शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक विकास गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शानदार उपलब्धि और उत्कृष्ट योगदान के आधार पर ‘‘भारत-नेपाल शिक्षा विभूषण पुरस्कार -2023’’ से सम्मानित किया गया।
ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन समाजसेवी संगठन विगत 30 वर्ष से समाज के जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कौशल विकास, जल जीवन मिशन, रोजगार, स्वरोजगार सहित अन्य विषयांे पर संगठन द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में 7 से अधिक राज्यों में कार्य कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में संगठन द्वारा कक्षा नर्सरी से 12वीं तक गुरूकुल पब्लिक स्कूल का संचालन, उच्च शिक्षा हेतु एच.आर.गुप आॅफ इंस्टीट्शन, गुरूकुल वोकेशनल एकेडमी, एच.आर. प्लेसमेंट एजेंसी सहित अन्य संस्थानों के माध्यम प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के सतत प्रयास किये जा रहे हैं।
संस्था के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर सहित प्रबंधन एवं कार्य संचालन में लगे 350 से अधिक लोग कार्य के उत्कृष्ट परिणाम हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। संस्था के प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत द्वारा अपनी टीम के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए हमेशा उत्कृष्ट परिणाम लाने हेतु प्रयास किये गये हैं।
संस्था द्वारा अपने गठन से अब तक समाज के मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को दिये गये सहयोग के चलते 30 से अधिक जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरूस्कार व सम्मान प्राप्त हैं। काठमांडू नेपाल में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री शिखर सम्मेलन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नरेश सिंह राजपूत ने जिले सहित प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है।
नरेश सिंह राजपूत ने बच्चों और शिक्षकों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि उपलब्धियां प्राप्त करने में कई वर्षो की मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। निरंतर किये गये प्रयास कभी असफल नहीं होते हैं और एक दिन सुनिश्चित सफलता प्राप्त होती है। आपकी सफलता में परिवार सहित आपके साथ कार्य कर रही लगनशील टीम का योगदान होता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाना एक गौरवशाली पल होता है, आपकी ओर से प्रतिनिधित्व करना उस पल को अविश्मरणीय बना देता है। इस सम्मान के असली हकदार आप सभी हैं।
सम्मान समारोह में पालक शिक्षक संघ से कुंवर सिंह राजपूत, विष्णु प्रसाद साहू, अनिरुद्ध तिवारी, प्राचार्य श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत, सहप्राचार्य नितेश गौतम, कॉर्डिनेटर्स दीक्षा पटले एवं भाव्या राजपूत, निशाद खान खेल अधिकारी तथा समस्त शिक्षकगण की और से श्री राजपूत को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सहित स्टाॅफ एवं स्कूल हैड व हाउस हैड द्वारा समस्त विद्यार्थियों की ओर भेंट देकर सम्मान किया गया।

// ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नरेश सिंह राजपूत शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए "शिक्षा विभूषण...
31/10/2023

// ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नरेश सिंह राजपूत शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए "शिक्षा विभूषण सम्मान" से नेपाल में हुए सम्मानित//

वैश्वीकरण और आर्थिक विकास विषय पर आधारित 28वां भारत-नेपाल मैत्री शिखर सम्मेलन और दक्षिण एशियाई इंस्पिरॉन इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड-2023 26-30 अक्टूबर को सिद्धार्थ होटल, बौद्ध सिमल्टर, काठमांडू (नेपाल) में आयोजित किया गया।

मध्य प्रदेश, भारत से ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के सचिव एवम प्रबंध निदेशक श्री नरेश सिंह राजपूत को भारत में शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक विकास गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शानदार उपलब्धि और उत्कृष्ट योगदान के आधार पर "भारत-नेपाल शिक्षा विभूषण पुरस्कार -2023' से सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो विगत 30 से अधिक वर्ष से श्री नरेश सिंह राजपूत भारत में शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुल पब्लिक स्कूल, एच आर ग्रुप, ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन ऐन जी ओ के माध्यम स्कूल शिक्षा, स्नातक एवम स्नातकोत्तर शिक्षा सहित कौशल विकास योजनाओं के संचालन व रोजगार-स्वरोजगार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इनके योगदान के लिए अब तक 30 से अधिक प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हैं।

इस उपलब्धि के लिए ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन एवम इसके सभी अनुसांगिक संस्था के बोर्ड मेंबर, संचालक मंडल, स्टॉफ सहित विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन करेगा अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं का सम्मानबरघाट। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन सम्पूर्ण ...
24/09/2023

ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन करेगा अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं का सम्मान

बरघाट। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन सम्पूर्ण भारत में समाज के जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्कतानुरूप सहयोग प्रदान करने वाला संस्थान है। संस्थान द्वारा जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं संस्थान को गोल्ड, सिल्वर या कांस्य पदक दिलाया है। इनके सम्मान का कार्यक्रम 25 सितंबर 2023, दिन सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से स्थानीय गुरूकुल पब्लिक स्कूल सभागृह में किया गया है।

ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन एवं गुरूकुल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान के इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता, थाईलैंड से हाल ही में सहभाग कर लौटे जिले के तीनों खिलाड़ियों में पार्वती सनोड़िया, धैर्य सोनी एवं नाम्या सिंह राजपूत सहित राज्य स्तर पर बूशू में गोल्ड मैडल प्राप्त कर रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली गुरूकुल पब्लिक स्कूल की छात्रा दिशा जायसवाल एवं राज्य स्तर पर टेबिल टैनिस में गोल्ड प्राप्त कर दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले गुरूकुल पब्लिक स्कूल के छात्र वैभव श्रीवास सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक इन खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने वाले प्रशिक्षक सिंहान आंेकार कश्यप एव ंसंेसुई राधिका कश्यप का सम्मान संस्था द्वारा किया जावेगा।

सम्मान समारोह में ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन संस्था के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकत्र्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियांे सहित खेल शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी।

Address

Barghat, MadhyaPradesh
Seoni
480667

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Human Resources Federation, Barghat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Human Resources Federation, Barghat:

Share