Gunj Sanstha Seoni

Gunj Sanstha Seoni A nation is healthy and prosperous only if it’s women are healthy. And therefore, it is important

26/08/2026

#अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस

समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प

महिलाओं को समान अवसर, समान अधिकार और सम्मान मिले—यही एक सशक्त एवं समतामूलक समाज की पहचान है।
इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करें।

नारी सशक्त होगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त होगा।

#अंतर्राष्ट्रीयमहिलासमानतादिवस #महिलासशक्तिकरण #समानता #नारीसम्मान #महिलासशक्तिकरण

 #स्वतंत्रता_दिवस_समारोह 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस ...
16/08/2026

#स्वतंत्रता_दिवस_समारोह 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्था को अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। संस्था की ओर से सभी बच्चों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए कॉपी एवं पेन भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और देशभक्ति की भावना देखकर हृदय गर्व से भर गया। 🇮🇳

सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद! 🇮🇳

जिला कलेक्टर सिवनी नेहा मीणा जी के मार्गदर्शन में तिरंगा रैली....
14/08/2026

जिला कलेक्टर सिवनी नेहा मीणा जी के मार्गदर्शन में तिरंगा रैली....

12/08/2026

#मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

गूंज संस्था के तत्वावधान में आस्था क्लब द्वारा महात्मा गांधी स्कूल, सिवनी में छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में गूंज संस्था की संध्या शर्मा ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए इसके प्रति किसी भी प्रकार की झिझक या संकोच नहीं होना चाहिए।

वहीं संध्या ठाकुर ने मासिक धर्म विषय पर प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर छात्राओं को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया। कविता के माध्यम से उन्होंने मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

आस्था क्लब ने इस सामाजिक एवं जागरूकता अभियान में सहयोग करने वाले गूंज संस्था एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से महात्मा गांधी स्कूल की छात्राओं तक आवश्यक स्वच्छता सामग्री पहुंचाई जा सकी।
कार्यक्रम में आस्था क्लब की अध्यक्ष उषा मालु जी, आशा सिंघानिया ,नेहा अग्रवाल सभी सदस्य स्कूल की प्राचार्या प्रीती चंद्रा जी, जैन मैडम,गूंज संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, रश्मि उपाध्याय, संध्या ठाकुर, रेनू अग्रवाल, साध्या शर्मा की उपस्थिति रही।

11/08/2026
29/07/2026को नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एकदिवसीय माहवारी स्वच्छता कार्यशाला ...
01/08/2026

29/07/2026
को नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एकदिवसीय माहवारी स्वच्छता कार्यशाला ...

31/07/2026

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

#जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सिवनी के नेतृत्व में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर, सिवनी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मनोज लारेकर जी, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ईशा वाल्मिकी,श्रीमती सोनल सक्सेना जी,डा.चेतना बेंन्द्रे, गूंज संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, अन्नपूर्णा, मालवी माधुरी सेंगर तथा सभी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को माहवारी से जुड़े भ्रम एवं मिथकों को दूर कर स्वच्छ एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल रही।

#मासिक_धर्म_स्वच्छता_दिवस #महिला_एवं_बाल_विकास #गूंज_संस्था ्टॉप_सेंटर #सिवनी #महिला_स्वास्थ्य #स्वच्छता

 #गूंज संस्थान के सहयोग से विवेकानंद माध्यमिक शाला में पौधरोपण और पालनविवेकानंद माध्यमिक शाला में  पौधरोपण एवं नशामुक्ति...
26/07/2026

#गूंज संस्थान के सहयोग से विवेकानंद माध्यमिक शाला में पौधरोपण और पालन

विवेकानंद माध्यमिक शाला में पौधरोपण एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया तथा प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय के विद्यार्थियों को सौंपी गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में संस्था की
संध्या ठाकुर, अन्नपूर्णा मालवी,अनुसूइया पटवा,माधुरी सेंगर, गीता विश्वकर्मा, नीता यादव,आंकक्षा सेंगर, संगीता अग्रवाल,सीमा राय,पार्षद गोविंदा सैयाम , संदीप माना ठाकुर,दिनेश लुथरा जी, विद्यालय के प्राचार्य खान सर समस्त शिक्षकगण,सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना ।।।

 #अरुणाचल पब्लिक स्कूल सिवनी में माहवारी स्वच्छता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमआज अरुणाचल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात...
19/07/2026

#अरुणाचल पब्लिक स्कूल सिवनी में माहवारी स्वच्छता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

आज अरुणाचल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच माहवारी स्वच्छता (Menstrual Hygiene) एवं नशे के दुष्परिणामों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को श्रीमती मनीषा चौहान और
श्रीमती अनुसुइया पटवा द्वारा माहवारी के समय स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा इससे जुड़े मिथकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया।

अंत में सभी विद्यार्थियों को श्रीमती माधुरी देशमुख द्वारा स्वस्थ जीवन अपनाने, माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशा मुक्त समाज के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

स्वस्थ युवा – सशक्त भारत

नशा नाश है।।।
18/07/2026

नशा नाश है।।।

Address

C V Raman Ward, Ram Nagar Colony, Behind D. E. O Office
Seoni
480661

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm

Telephone

+917000438552

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gunj Sanstha Seoni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gunj Sanstha Seoni:

Shortcuts

Share