09/03/2026
।। संगठित ब्राह्मण समृद्ध समाज ।।
🌼 सामाजिक प्रेरणादायी संदेश 🌼
शुभ संध्या,
आप सभी सम्मानित सदस्यों को विदित है कि गत रविवार, दिनांक 08 मार्च 2026 को एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए अपरिचित बंधु श्री सौरभ शुक्ला जी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर हमारे संघ के आदरणीय श्री विनोद धर दुबे जी ने मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का अत्यंत सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उनके इस प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय कार्य के लिए ब्राह्मण एकता संघ की ओर से श्री विनोद धर दुबे जी को, उपाध्यक्ष श्री रन विजय चौबे एवं अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के कुछ स्मरणीय क्षणों की झलकियाँ आप सभी के समक्ष प्रस्तुत हैं।
🙏 हम सभी को ऐसे प्रेरणादायी कार्यों से सीख लेकर समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
धन्यवाद।
भवदीय,
लक्ष्मण तिवारी
महासचिव
ब्राह्मण एकता संघ