22/01/2023
आज अगर हिन्दुओ ने बागेश्वर धाम वाले महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का साथ नही दिया तो भविष्य में कोई भी साधु संत य कथा वाचक हिंदुत्व के समर्थन में नही बोलेगा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है की महाराज जी के समर्थन में खुल कर बोले
माना कि चमत्कारों को महत्त्व नहीं देना चाहिए और न ही हमारा सनातन धर्म ऐसा करना सिखाता है आध्यात्मिकशक्ति काप्रदर्शन विशेष समय पर हमारे धर्म गुरुओं ने किया है इसके एक नही हज़ार उदाहरण इतिहास में है । रही बात निष्ठा की तो इसमें कोई दो राय नही कि निष्ठा अपने इष्ट में होती है और ये विश्वास रहता है कि वे जो करेंगे अच्छा ही करेंगे .।
बागेश्वर धाम सरकार के श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का विरोध यदि इस आधार पर होता है की वे हिन्दुत्व की बात करते हैं तो ऐसे विरोधियों का हम खुलकर विरोध करेंगे.श्रीधीरेन्द्र शास्त्री जी व्यासपीठ से विधर्मी गुणगान नहीं करते, वे हिन्दू समाज में भेदभाव की बातें भी नहीं करते,, उनके दरबार में किसी की जाति पूछकर प्रवेश नहीं दिया जाता, वे आदिवासियों के बीच बैठकर भगवतचर्चा करते हैं, वे राष्ट्र और धर्म के प्रहरी के रूप में हिन्दू समाज को जागृत कर रहे हैं.
वर्तमान में सर्वाधिक उपेक्षित ब्राह्मण समाज के पक्ष में मुखर रहते हुए भी किसी अन्य जाति के विरुद्ध कभी कुछ नहीं कहते. अब आते है मुद्दों पर-
कुछ लोग बागेश्वर धाम को अपनी आलोचना का केंद्र बना रहे हैं, उन्हें ईसाईयों का ड्रामा नहीं दिखाई देता, न ही ऊल जुजूल हरकते करते मौलाना और पादरी दिखाई देते हैं इन्हें तो यही कहा जा सकता है की ये विदेशी टुकड़ों पर पलने वाले लोग हैं
धर्म के नाम जन्नत के ख्वाब दिखाकर आतंकी बनाना है असली पाखंड. बागेश्वर धाम ने तो सिर्फ भगवान का नाम लेने को कहा है. प्रभू के भक्ति की सलाह दी है.।
इन सब बातों के आधार पर उनका विरोध हमारी परम्परा का विरोध होगा,, जिसे हम स्वीकार नहीं करेंगे.
बातों में मतभेद हो सकता है पर वामपंथियों, मिशनरियों, जिहाद के विरुद्ध हम सब एक हैं ये सन्देश दिया जाना आवश्यक है।
और आखिरी बात -होते कौन है लोग इनको चुनौती देने वाले? किसी के घर में घुस कर चमत्कार नही दिखा रहें हैं। मानना है मानो,देखना है देखो किसी पर कोई जोर थोड़े है ।
नोट - फ़ोटो पूज्य रामभद्राचार्य जी महाराज के साथ है, धीरेंद्र शास्त्री बड़े प्रिय है पूज्य आचार्य जी के अब ये न पूछना की पूज्य महाराज जी कौन है ।🙏🙏🕉
इसलिए पूरा समर्थन #बागेश्वरधाम