17/08/2026
परिषद नागौद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले) का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शहर के गांधी चौक, अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार एवं शासकीय जलज त्रिमूर्ति परिसर में आयोजित किया गया, जहां कलाकारों ने स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं खुले में कचरा फेंकने के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावी प्रस्तुति दी।
स्वच्छता के नोडल श्री गिरी गौरव सिंह जी ने बताया कि यह कार्यक्रम माधवम ईप्सा फाउंडेशन की टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकारों में हर्षवर्धन सिंह परिहार, राम बहादुर दहिया, अखिलेश, शिवम,अभिषेक, देवेश एवं आशुतोष आर्य ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, गीले एव�