The Sasaram Index

The Sasaram Index Indexing the pulse of Sasaram's Development. � Updates on key projects, local progress, and future plans for Bihar's historic city.

🚨 कमाई में अव्वल, सुविधाओं में फिसड्डी; पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के इन 5 बड़े स्टेशनों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?​रेलवे ...
31/05/2026

🚨 कमाई में अव्वल, सुविधाओं में फिसड्डी; पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के इन 5 बड़े स्टेशनों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

​रेलवे की ऑफिशियल लिस्ट गवाह है कि बिहार के ये 5 स्टेशन पैसेंजर सेगमेंट से रिकॉर्ड राजस्व दे रहे हैं, पर पिट लाइन न होने से इन्हें सिर्फ पासिंग स्टेशन बना दिया है:

​बक्सर (रैंक: 12) - दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर यूपी बॉर्डर का सबसे बड़ा रेवेन्यू स्टेशन।

​बापूधाम मोतिहारी (रैंक: 17) - चंपारण का मुख्य केंद्र।

​किऊल जंक्शन (रैंक: 18) - दो बड़े रेलखंडों का महा-जंक्शन।

​सासाराम जंक्शन (रैंक: 19) - सालाना ₹53 करोड़+ राजस्व, पर कड़वा सच है कि गया के बाद इस रेलखंड पर कोई पिट लाइन ही नहीं है।

​खगड़िया जंक्शन (रैंक: 21) - कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन।

​जब ये स्टेशन रेलवे की जेब भर रहे हैं, तो यहाँ पिट लाइन क्यों नहीं? इन इलाकों से नई ट्रेनें तभी खुलेंगी जब मेंटेनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। Ashwini Vaishnaw जी इस घोर अनदेखी को बंद करें!📈 Ministry of Railways, Government of India East Central Railway Shivesh Kumar Upendra Kushwaha Snehlata Kushwaha

ऑफिशियल डेटा गवाह है कि सासाराम जंक्शन रेलवे को ₹53Cr+ का रिकॉर्ड यात्री राजस्व और 56 लाख से ज्यादा पैसेंजर दे रहा है। य...
26/05/2026

ऑफिशियल डेटा गवाह है कि सासाराम जंक्शन रेलवे को ₹53Cr+ का रिकॉर्ड यात्री राजस्व और 56 लाख से ज्यादा पैसेंजर दे रहा है। यहाँ से नई ट्रेनें तभी खुलेंगी जब पिट लाइन बनेगी। Ministry of Railways, Government of India इस बुनियादी ज़रूरत को पूरा करे और सासाराम को इसका असली हक दे! 🚂
Manoj Kumar Sasaram Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ECR Snehlata Kushwaha East Central Railway

RTI के जरिए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के टॉप 100 रेवेन्यू स्टेशनों की ऑफिशियल लिस्ट प्राप्त हुई है। इस पूरी सूची में सासारा...
25/05/2026

RTI के जरिए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के टॉप 100 रेवेन्यू स्टेशनों की ऑफिशियल लिस्ट प्राप्त हुई है। इस पूरी सूची में सासाराम जंक्शन 19वें स्थान पर है। इतना बेहतरीन रेवेन्यू देने के बाद भी सासाराम नई ट्रेनों और बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। Ministry of Railways, Government of India इस पर ध्यान दें। 🙏📈

रोहतास के विकास का एक नया मास्टरप्लान! 🚀सासाराम जं. से 'रायपुर चोर' और 'आलमपुर' होते हुए 'कर्मचट डैम' तक एक नई ब्रांच रे...
03/05/2026

रोहतास के विकास का एक नया मास्टरप्लान! 🚀
सासाराम जं. से 'रायपुर चोर' और 'आलमपुर' होते हुए 'कर्मचट डैम' तक एक नई ब्रांच रेल लाइन की सख्त जरूरत है। यह सिर्फ एक ट्रैक नहीं, पूरे दक्षिण-पश्चिम बिहार के पर्यटन और इकॉनमी की नई 'लाइफलाइन' बनेगी।

इस नई रेल लाइन के बड़े फायदे:
📍 गुप्ता धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सफर में भारी सहूलियत मिलेगी।
📍 शेरगढ़ किले और कर्मचट डैम का इको-टूरिज्म एक नेशनल हब बन जाएगा।
प्रकृति और इतिहास को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का यह सबसे सटीक अलाइनमेंट है।

📍 सबसे बड़ा आर्थिक फायदा: यह प्रस्तावित लाइन 'तारडीह औद्योगिक क्षेत्र' के बिल्कुल करीब से गुजरेगी। इससे रेलवे को माल ढुलाई (Freight) में बंपर मुनाफा होगा और उद्योगों को गति मिलेगी।
📍 पहाड़ी तलहटी में बसी लाखों की आबादी सीधा जिला मुख्यालय (सासाराम) से जुड़ेगी।

टूरिज्म, आस्था, उद्योग और आम जनता— यह एक 'ऑल-इन-वन' प्रॉफिटेबल प्रपोज़ल है।
Ministry of Railways, Government of India Ashwini Vaishnaw और पूर्व मध्य रेलवे East Central Railway से निवेदन है कि रोहतास के संपूर्ण विकास के लिए इस नई लाइन के सर्वे को जल्द से जल्द मंजूरी दें!

सासाराम से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन समय की मांग है! 🚆दक्षिण बिहार को रामनगरी से जोड़ने के लिए सासाराम-अयोध्या कैंट "राम...
26/04/2026

सासाराम से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन समय की मांग है! 🚆

दक्षिण बिहार को रामनगरी से जोड़ने के लिए सासाराम-अयोध्या कैंट "राम नगरी एक्सप्रेस" का बेहतरीन प्रस्ताव।

ट्रेन का पूरा टाइम-टेबल तस्वीरों में ज़ूम करके देखें

East Central Railway Ministry of Railways, Government of India Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ECR

पर्यटन, उद्योग और ग्रामीण विकास का विज़न! 🚂⛰️सासाराम से कर्मचट डैम तक नई रेल लाइन न सिर्फ कैमूर की वादियों (शेरगढ़, गुप्...
26/04/2026

पर्यटन, उद्योग और ग्रामीण विकास का विज़न! 🚂⛰️
सासाराम से कर्मचट डैम तक नई रेल लाइन न सिर्फ कैमूर की वादियों (शेरगढ़, गुप्ता धाम) को जोड़ेगी, बल्कि तारडीह औद्योगिक क्षेत्र को भी नई गति देगी। रेलवे इस मास्टरप्लान पर विचार करे।

Ashwini Vaishnaw
East Central Railway Ministry of Railways, Government of India

🚨शर्मनाक! सासाराम स्टेशन पर 'माँ ताराचंडी' की पेंटिंग के पास खुलेआम पेशाब। क्या Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ...
22/04/2026

🚨शर्मनाक! सासाराम स्टेशन पर 'माँ ताराचंडी' की पेंटिंग के पास खुलेआम पेशाब। क्या Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division - DDU ECR और स्थानीय अधिकारी नींद में हैं?

आपकी नाक के नीचे आस्था व 'स्वच्छ भारत' का सरेआम मज़ाक उड़ रहा है। तुरंत सफाई हो व दोषियों पर जुर्माना लगे!

Ministry of Railways, Government of India East Central Railway

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को सासाराम की जनता की ओर से ऐतिहासिक दायित्व संभालने पर हार्दिक बध...
14/04/2026

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को सासाराम की जनता की ओर से ऐतिहासिक दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई! 💐

​हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान व कुशल नेतृत्व में बिहार प्रगति और सुशासन के नए शिखर छुएगा।

विकास का सबसे पहला पैमाना नागरिकों की सेहत है। सासाराम जिला मुख्यालय की आम जनता की एकमात्र पुकार है - एक PGI अस्पताल का ...
13/04/2026

विकास का सबसे पहला पैमाना नागरिकों की सेहत है। सासाराम जिला मुख्यालय की आम जनता की एकमात्र पुकार है - एक PGI अस्पताल का निर्माण! 🚑 सही समय पर बेहतरीन इलाज हर इंसान का अधिकार है। आइए, अपने शहर के सुरक्षित भविष्य के लिए इस मांग को जन-आंदोलन बनाएं और इसे मजबूती से उठाएं! Mangal Pandey

🚆 सासाराम जंक्शन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर! 🚆दिल्ली (आनंद विहार/शकूर बस्ती), भागलपुर, धनबाद और शेखपुरा रूट की इन 4 प...
01/04/2026

🚆 सासाराम जंक्शन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर! 🚆
दिल्ली (आनंद विहार/शकूर बस्ती), भागलपुर, धनबाद और शेखपुरा रूट की इन 4 प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का संचालन सासाराम जंक्शन से होकर किया जाएगा।
अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेनों के नाम और चलने के दिनों की पूरी लिस्ट तस्वीर में चेक करें।

Address

Sasaram
821115

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Sasaram Index posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share