Bhim Army Chhattisgarh

Bhim Army Chhattisgarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhim Army Chhattisgarh, Community Organization, Sarangarh.

"भीम आर्मी के मज़बूत सिपाही  पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बड़े भैया दिनेश आज़ाद जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मंगलकामनाएँ!...
30/10/2025

"भीम आर्मी के मज़बूत सिपाही पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बड़े भैया दिनेश आज़ाद जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मंगलकामनाएँ! 🎂
आपका जीवन संघर्ष, समर्पण और निडरता का प्रतीक है। आपने जिस प्रतिबद्धता के साथ बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के समानता और न्याय के मिशन को आगे बढ़ाया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
हम कुदरत से आपके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि आपके मज़बूत नेतृत्व में, वंचितों और शोषितों के हक की लड़ाई और मज़बूत होगी।
आप यूँ ही समाज को सशक्त मार्गदर्शन देते रहें।
जय भीम!"

28/10/2025

आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान में शामिल हो और सदस्यता ग्रहण करे दिनांक 30/10/2025 राजधानी रायपुर प्रदेश कार्यालय छतौना मंदिर हसौद सुबह 10 बजे
Bhim Army Chhattisgarh

27/10/2025

🌀 भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़

📍 स्थान: बिजली विभाग कार्यालय, सारंगढ़ दिनांक: 27/10/2025 को

⚡ बिजली विभाग सारंगढ़ के कार्यालय का घेराव – भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⚡

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के नाम पर लगातार बिजली बिलों में भारी वृद्धि की जा रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। इसी अन्याय के खिलाफ आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा बिजली विभाग कार्यालय, सारंगढ़ का घेराव किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की।
लोगों ने मांग की कि –

स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाए।

पारंपरिक मीटर प्रणाली को पुनः लागू किया जाए।

बढ़े हुए बिजली बिलों को रद्द किया जाए।

जनता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

✊ “जनता पर बोझ नहीं, अधिकार चाहिए!”
✊ “स्मार्ट मीटर नहीं चलेगा – जनता का शोषण नहीं चलेगा!”

आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान में शामिल हो और सदस्यता ग्रहण करे Bhim Army Chhattisgarh
26/10/2025

आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान में शामिल हो और सदस्यता ग्रहण करे
Bhim Army Chhattisgarh

आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं
25/10/2025

आप सभी साथी सादर आमंत्रित हैं

25/10/2025

क्रांतिकारी जननायक गुरु घासीदास की जयंती पर

कल दिनांक 24/10/2025 को सक्ति जिला के चंद्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत रामभाठा में  क्रांतिकारी जन नायक गुरु घासीद...
25/10/2025

कल दिनांक 24/10/2025 को सक्ति जिला के चंद्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत रामभाठा में क्रांतिकारी जन नायक गुरु घासीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बड़े भाई दिनेश आजाद जी शामिल हुए
साथ में जिला एवं ब्लॉक कमेटी के साथी उपस्थित रहे
जय जवान, जय किसान,जय सतनाम, जय भीम जय संविधान, जय मंडल , जय भीम आर्मी

🔹शिक्षित बनो ।। संगठति रहो।। संघर्ष करो 🔹भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा लगातार बहुजन समाज को एक जुट करने के लिए हो रही ...
19/10/2025

🔹शिक्षित बनो ।। संगठति रहो।। संघर्ष करो 🔹

भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा लगातार बहुजन समाज को एक जुट करने के लिए हो रही दौरा 18.10.2025 को विश्रामपुरी,हात्मा गांव जिला कोंडागांव में बैठक आयोजन किया गया । जिसमें जिला कांकेर, धमतरी, कोंडागांव,तीन जिले के लोग उपस्थित रहे,। और 150 लोगों ने भीम आर्मी सदस्यता फार्म भरा। डॉ बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर जी के विचारधारा एवं मान्यवर कांशीराम साहेब जी के मुहिम को आगे बढ़ाने का शपथ लिए। और आगामी समय में विशाल जनसभा करने का तय किया।

जय भीम।। जय मूलनिवासी।। जय संविधान।।✊✊

18/10/2025
✊ मसीही समाज ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सदस्यता लेकर बहुजन विचारधारा को अपनाया📅 दिनांक: 16 अक्टूबर 2025📍 स्थान: सेंट...
17/10/2025

✊ मसीही समाज ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सदस्यता लेकर बहुजन विचारधारा को अपनाया

📅 दिनांक: 16 अक्टूबर 2025
📍 स्थान: सेंट पॉल बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च, भटगांव वार्ड नं. 15, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़

---

जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ में क्रिश्चियन फोरम के जिलाध्यक्ष फादर बंसी महिपाल जी के नेतृत्व में मसीही समाज के सैकड़ों लोगों ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आपुर बंजारे जी, पूर्व जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी सारंगढ़–बिलाईगढ़ ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय दिनेश आजाद जी (पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में —

मान. संतोष बौद्ध जी (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बस्तर)

मान. वीरेंद्र कुर्रे जी (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता)

मान. मनिंदर सिंह आजाद जी (पूर्व प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी बिलासपुर)

मान. आपुर बंजारे जी (पूर्व जिला अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़)

सुशील अनंत जी (पूर्व कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष)

खगेश निराला जी (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष)

अमित जायसवाल जी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष)

अमन कुमार आजाद जी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष)

मनोज जांगड़े जी (पूर्व जिला महासचिव)
सहित अजय खूंटे जी, जनक लहरे जी, तरुण रत्नेश जी, सुरेंद्र नवनीत जी, भवानी दिनकर जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भीम आर्मी तथा जिला कमेटी सारंगढ़–बिलाईगढ़ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

---

🙏 उपस्थित पादरीगण

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरों से लगभग 50 पादरीगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही —
पा. बंसी महिपाल (भटगांव), पा. कुंदन पुरैना (मढ़वा), पा. अशोक अजय (सलिहा), पा. राजू खूंटे (बिलाईगढ़), पा. कार्विको दीप (सरसींवा), पा. हिम्मत जायसी (गाड़ापाली), पा. राजू बर्मन (टिहलीपाली), पा. मानव राज (तेंदुभाठा), पा. भुवन बंजारे (पंडरीपाली), पा. अजय सोनवानी (सेंदुरस), पा. उत्तरा अजय (सारंगढ़), पा. लक्ष्मीकांत (ओढ़काकन), पा. सुनाम बेसरा (कोसीर), पा. मोजेस (सरसींवा), पा. सतीश सारथी (भटगांव), पा. चंद्रकुमार टंडन (जोगेसरा), पा. बसंत रंकटे (रामभाठा), पा. कुंवर लाल पाटले (मटिया), पा. रंजीत कुमार (सारंगढ़), पा. मंजीत (गधाभाठा), पा. टीमनलाल (मोहतरा), पा. सुनील (पेंड्रावन), पा. चंद्रशेखर रात्रे (गोड़म), पा. सुकलाल (सरिया), पा. अजय टंडन (भटगांव), पा. पवन अनंत (डंगनिया), पा. द्रुपात भारती (बारभाठा), पा. कुंदन खूंटे, पा. अरविंद लहरे (करियारवार), पा. संतराम बरेठ (छिंद), पा. मनोज रात्रे (करियारवार), पा. निरुपमा (कोदवा), पा. फिलिप कुर्रे (टुंडरा), पा. सूर्या भारद्वाज (सुखापाली), पा. केल्विन (बिसनपुर), पा. सतीश देवांगन (बिलाईगढ़), पा. राजेंद्र कुमार (बगलोटा), पा. गुहाराम (दहिदा), पा. उमेंद्र जांगड़े (सरसींवा), पा. धनसाय कुर्रे (धनगांव), पा. सुखीराम निराला (मुड़पार), पा. रमेश जांगड़े (कोतरी), पा. उजाला (डंगनिया), पा. कौशल (बालपुर), पा. अंबेश जांगड़े (अमलडीहा), पा. निर्मला (दहिदा), पा. रोशन (टेढ़ीभद्रा), पा. मेहराम टंडन (भदरा), पा. सोनसिंग (चुरेला), पा. प्रमोद भारद्वाज (दहिदा)।

---

इस अवसर पर फादर बंसी महिपाल जी ने कहा कि —

> “भीम आर्मी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मसीही समाज सदैव शांति, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलता आया है, और आज बहुजन विचारधारा के साथ मिलकर यह आंदोलन और मजबूत हुआ है।”

मुख्य अतिथि माननीय दिनेश आजाद जी ने अपने वक्तव्य में कहा —

> “बहुजन समाज की एकता ही सामाजिक न्याय की नींव है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर साहब कांशीराम जी के विचार हमें एक समतामूलक भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।” वहीं आगे कहा कि भीम आर्मी संगठन सदैव शोषितों, वंचितों, दुखियों के आवाज उठाने के लिए सदैव तत्पर है l बहुजन समाज SC, ST, OBC, CONVERTED MINORITY के साथ किसी भी तरह से सताने का कार्य किया जाता है तो भीम आर्मी कभी सहन नहीं करेंगे I

“कार्यक्रम के दौरान संवैधानिक धार्मिक स्वतंत्रता के विषय पर अपने वक्तव्य में आपुर बंजारे जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़) ने कहा कि -

भारत का संविधान में अनुक्छेद 25 से 28 तक प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने, प्रचार करने और उसे स्वतंत्र रूप से अपनाने का अधिकार देता है। इसी संवैधानिक अधिकार के अंतर्गत मसीही समाज का यह सदस्यता अभियान सामाजिक एकता और बहुजन जागरूकता का प्रतीक है।”

---

इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 500 मसीही समाज के भाइयों–बहनों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की, और बहुजन समाज की एकता, शिक्षा और संगठन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

17/10/2025

कल दिनांक 16/10/2025 को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मैं सदस्यता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Address

Sarangarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhim Army Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share