03/10/2026
विश्वसनीय नेत्र देखभाल सेवाएँ अब बैरिया, बलिया में भी उपलब्ध!
3 अक्टूबर, 2026 से अखण्ड ज्योति आई हॉस्पीटल के बैरिया दृष्टि केंद्र के शुभारंभ के साथ ही गुणवत्तापूर्ण और किफ़ायती नेत्र देखभाल के लिए अब क्षेत्रीय लोगों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।
चाहे बात हो नियमित नेत्र जाँच की या फिर नेत्र समस्याओं के निदान की, अत्याधुनिक तकनीक एवं अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की मदद से यह दृष्टि केंद्र हर वर्ग के लोगों के लिए अपनी आँखें स्वस्थ रखना आसान बनाएगा।
आँखों की ज़्यादातर बीमारियाँ सही इलाज न हो पाने के कारण बढ़ती हैं और लोगों को अंधेपन का शिकार बनाती हैं। 49+ दृष्टि केंद्रों के मज़बूत नेटवर्क के साथ अखण्ड ज्योति अपनी पहुँच बढ़ा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में नेत्र समस्याओं की चपेट में न आए।
अखण्ड ज्योति बैरिया दृष्टि केंद्र में उपलब्ध सेवाएँ:
▪️ प्राथमिक नेत्र देखभाल सुविधाएँ
▪️ मोतियाबिंद व अन्य दृष्टि संबंधी समस्याओं की जाँच
▪️ पॉवर का चश्मा बनाने की सुविधा
▪️ टेली-ऑप्थैल्मोलॉजी द्वारा हमारे सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में मौजूद विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों से परामर्श
आवश्यकता के अनुसार यह दृष्टि केंद्र मरीज़ों को पूर्वी भारत के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी नेत्र अस्पताल, अखण्ड ज्योति ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ में रेफ़र करने की सुविधा भी प्रदान करेगा।
इस नए दृष्टि केंद्र की स्थापना का बहुत बड़ा श्रेय जाता है हमारे डोनर ‘सेवा फाउंडेशन’ को। हम आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि आपका निःस्वार्थ सहयोग हमें यूँ ही ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।
अखण्ड ज्योति बैरिया दृष्टि केंद्र का पता:
पाण्डेय जी पैलेस, मेन रोड, NH-31, बैरिया, बलिया, उत्तर प्रदेश - 277201
(लैंडमार्क: बस स्टैंड के पश्चिम)
अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777