28/05/2025
थाना कोतवाली संडीला क्षेत्र के ऑटो रिक्शा व ई–रिक्शा चालकों ने आज पुलिस अधीक्षक Neeraj Kumar Jadaun से कोतवाली में भेंट की। एसपी श्री जादौन ने सभी वाहन चालकों को बताया कि ओवरलोडिंग न करें, नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दें, केवल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं, नशे में वाहन न चलाए, ऑटोरिक्शा व ई–रिक्शा में ड्राइवर सहित 05 से अधिक व्यक्ति न बैठाए एवं तेज गति से वाहन न चलाए। सभी वाहन चालकों ने कहा कि वे इन सभी बातों का पालन करेंगे एवं संडीला में कोई घटना नहीं होने देंगे। इस आश्वासन पर एसपी नीरज जादौन ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि आप लोगों की जागरूक होने पर होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा।