21/07/2025
*संत निरंकारी मिशन द्वारा सांबा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*
*सांबा | 20 जुलाई 2025* -संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन कृपा से आज संत निरंकारी सत्संग भवन, सांबा में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांबा, घगवाल और राजपुरा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मिशन के श्रद्धालु स्वयंसेवकों ने 134 यूनिट्स रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।
शिविर का उद्घाटन श्री राजेश शर्मा (JKAS), DC, सांबा द्वारा किया गया। उन्होंने मिशन द्वारा समाज कल्याण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा,
“यह एक अत्यंत प्रेरणादायी पहल है। मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि वे आगे आकर ऐसे पुण्य कार्यों में भाग लें। रक्तदान जीवन बचाता है और संत निरंकारी मिशन इस क्षेत्र में देश भर में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
जोनल इंचार्ज जम्मू, श्री अजीत सिंह ने बताया कि यह शिविर मिशन की इस मूल भावना — “नर सेवा, नारायण पूजा ” — को समर्पित है। मिशन समय-समय पर रक्तदान शिविरों के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा आपदा राहत जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे रहा है।
सांबा के संयोजक श्री के.सी. भगत ने मुख्य अतिथि एवं सभी रक्तदाताओं का हार्दिक स्वागत किया तथा मिशन की ओर से आभार व्यक्त किया।
रक्त एकत्रण की व्यवस्था पूर्णतः सुरक्षित और चिकित्सकीय निगरानी में की गई, जिसमें दो प्रमुख टीमों ने भाग लिया, गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन विभाग की टीम डॉ. साल्वे एवं डॉ. रजत के नेतृत्व में और जिला अस्पताल, सांबा की ब्लड विभाग की टीम
इस अवसर पर श्री Lovelu Singh (सरपंच), श्री सतपाल (क्षेत्रीय संचालक, कठुआ) तथा श्री बोध राज (संचालक, सांबा) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Thanks and Regards
Zonal Office