Manorma Seva Foundation

Manorma Seva Foundation चले साथ,बढ़ाए हाथ �

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: मनोरमा फाउंडेशन ने हसनपुर थाना परिसर से शुरू किया 'पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान !!बढ़...
08/03/2026

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: मनोरमा फाउंडेशन ने हसनपुर थाना परिसर से शुरू किया 'पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान !!
बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं के बीच प्रकृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मनोरमा फाउंडेशन (Manorma Foundation) द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में 'पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अभियान की शुरुआत हसनपुर थाना परिसर से हुई, जहाँ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने थाना प्रभारी को पौधा भेंट कर इस मुहिम का आगाज किया। इस अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जो समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश देता है।
संस्था के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने इस मौके पर कहा, "वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज जिस तरह से जंगलों की कटाई हो रही है, उससे आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा का संकट पैदा हो जाएगा। मनोरमा फाउंडेशन ने यह संकल्प लिया है कि हम न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी हम सभी लोगों की है!! हसनपुर थाना से इस अभियान की शुरुआत करना हमारे लिए गर्व की बात है।"

अभियान का उद्देश्य:

फाउंडेशन का लक्ष्य क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देना है। कन्हैया कुमार ने आम जनमानस से भी अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें।
इस मौके पर थाने के पुलिसकर्मियों और फाउंडेशन के अन्य सदस्यों ने भी पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की शपथ ली।

22/10/2025

आज दिन के दोपहर 12:00 P.m मीटिंग रखा गया,इसलिए सभी साथियों से विनम्र निवेदन है,की आप सभी लोग ससमय जरूर आवें!!
स्थान:- अभ्यास अकेडमी देवधा, फुलहारा पुल के पास !!

Address

At/Phulhara, Post/Geeta Deodha, Block+PS/Hasanpur
Samastipur
848208

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manorma Seva Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share