26/05/2026
गांवों की धड़कन बनकर जो,
हर दिल तक उम्मीद पहुँचाते हैं,
बीमार और मजबूर चेहरों पर,
फिर से मुस्कान सजाते हैं।
वो हैं हमारे Dr. Raman Kishor,
“Gaon Ka Doctor” कहलाते हैं,
सेवा, समर्पण और मानवता से,
हर रविवार को जीवन सजाते हैं।
24.05.2026 का वो सुंदर दिन,
जब सेवा का संगम दिखलाया,
Manorma Foundation के अध्यक्ष
कन्हैया कुमार ने साथ निभाया।
कभी BP की जांच करते,
कभी शुगर का हाल बताते,
गरीबों के दर्द को अपना समझ,
हर मरीज को गले लगाते।
एक छोटा सा पौधा देकर,
सम्मान का दीप जलाया गया,
उत्कृष्ट कार्य और मानव सेवा को
दिल से आज सराहा गया।
ये पौधा केवल पौधा नहीं,
सम्मान और विश्वास का प्रतीक है,
मानवता की इस पावन राह पर
हर सेवा ही सबसे बड़ी सीख है।
जहाँ लोग अपने लिए जीते हैं,
वहाँ कुछ लोग समाज बन जाते हैं,
Dr. Raman Kishor जैसे लोग ही
धरती पर भगवान कहलाते हैं।
Manorma Foundation का यह कदम
एक नई प्रेरणा बन जाएगा,
सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश
हर गांव-गांव तक पहुँच जाएगा।
-✍️ Drx Samjot Kanhaiya
“गांव का डॉक्टर” सिर्फ एक नाम नहीं,बल्कि सेवा, समर्पण और इंसानियत की पहचान है।बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता Dr.Raman Kishor जी वर्षों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए उनका योगदान सचमुच प्रेरणादायक है।
रविवार दिनांक 24.05.2026 को Manorma Foundation के अध्यक्ष कन्हैया कुमार जी ने Dr. Raman Kishor जी के उत्कृष्ट सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यों को सम्मानित करते हुए उन्हें एक पौधा भेंट किया। यह पौधा केवल सम्मान का प्रतीक नहीं था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के साझा संकल्प का संदेश भी था।
Dr. Raman Kishor जी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, जागरूकता अभियान और जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर समाज में एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें प्रेम और सम्मान से “Gaon Ka Doctor” के नाम से जानते हैं।
Manorma Foundation हमेशा ऐसे समाजसेवियों और कर्मयोगियों के साथ खड़ा है, जो मानवता की सेवा को अपना धर्म मानते हैं।यह सम्मान कार्यक्रम समाज के लिए एक प्रेरणा है कि यदि सेवा का भाव सच्चा हो, तो एक व्यक्ति भी हजारों जिंदगी में उम्मीद की रोशनी जगा सकता है।
🌱“एक पौधा सम्मान का,
एक संदेश पर्यावरण का,
एक प्रण मानव सेवा का।”
- ✍️ Drx Samjot Kanhaiya ( Manorma Foundation )