20/08/2026
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक पहल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा समस्तीपुर डाक प्रमंडल के सौजन्य से डाक प्रमंडल परिसर में 19वें रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस वर्ष का संदेश रहा - *"Donate Blood But Not On The Road"*
*यह रक्तदान शिविर हमारी टीम के ब्लड कोऑर्डिनेटर श्री Jitendra Kumar की देख-रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।* उनके कुशल नेतृत्व और प्रबंधन में कुल *16 रक्तवीरों* ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
इस अवसर पर श्री जितेंद्र कुमार ने कहा, "रक्तदान सबसे बड़ा देशभक्ति का कार्य है। एक यूनिट खून तीन जिंदगियां बचाता है। आप सभी 16 रक्तदाताओं का दिल से आभार।"
सभी रक्तदाताओं को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्तीपुर डाक प्रमंडल के अधिकारी एवं Ek Pahel Foundation Trust के सभी सदस्य मौजूद रहे।